राष्ट्रीय (24/12/2014) 
हिमाचल राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी
राज्यपाल श्रीमती उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेशवासियों विशेषकर ईसाई समुदाय को क्रिसमस की बधाई दी है।

श्रीमती उर्मिला सिंह ने कहा कि क्रिसमस का यह त्यौहार प्रभु यीशु मसीह द्वारा विश्व बंधुत्व के संदेश का स्मरण दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें आपसी सदभवाना से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि क्रिसमस के पवित्र अवसर पर समाज में एकता और भाईचारे के अलावा प्रेम, आनंद और करूणा की भावना प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने हर व्यक्ति को जीवनभर सहिष्णुता, समानता और प्रेम का संदेश दिया, जिसे हमें अपने दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।
Copyright @ 2019.