राष्ट्रीय (24/12/2014) 
झारखंड व जम्मू कश्मीर में ऐतिहासिक प्रदर्शन पर भाजपाईयों ने मनाई खुशियां

राजस्थान झुंझुनूं, भाजपा के झारखंड एवं जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों में पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए झुंझुनूं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यहां सियाराम शाह मार्केट में मिठाई बांटकर एवं पटाखे फोडक़र खुशियां मनाई। वरिष्ठ भाजपा नेता बंसतलाल मोरवाल के नेतृत्व में जिला संयोजक वीरेन्द्र शाह, सहसंयोजक ज्योतिप्रकाश शर्मा, यशपाल जयपहाड़ी, पुरूषोत्तम खाजपूरिया, डीके हंसासरिया, गणेश तिवाड़ी, सुशील जैन, असगर पहाडिय़ान, रामनिवास सैनी, श्यामबिहारी शर्मा, उत्तम कुमार, रमाकांत पुरोहित, अमीत स्वामी, मनोज कुमावत पार्षद, प्रमोद सैनी, अरूण गुर्जर बड़ागांव, मुकेश गुर्जर, किशोर सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा सदस्यता अभियान के लिए जिला संयोजक शाह ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर मोदियां की हवेली में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

Copyright @ 2019.