राष्ट्रीय (24/12/2014) 
पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ.चन्द्रभान की माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे सचिन पायलेट, और सुरेश चौधरी सहित कई दिग्गज

राजस्थान- झुंझुनूं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.चन्द्रभान की माता के निधन पर उनके पैतृक गांव जयसिंहपुरा में बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट सहित प्रदेशभर के अनेक दिग्गज कांग्रेसी नेता पहुंचे तथा डॉ.चन्द्रभान के माता चानादेवी के निधन पर शोक प्रकट किया। वहीं उन्होंने इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को ढ़ाढस बंधाया व सांत्वना दी। बुधवार को शोक जताने वालों में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेश चौधरी, महासचिव अजीतसिंह शेखावत, प्रदेश सचिव भवी मीणा, पूर्व विधायक प्रतिभासिंह, पूर्व विधायक दिलसुश चौधरी, कृष्णा पूनियां, महासिंह सिहाग, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह शेखावत, पूर्व मंत्री परसराम मोरदिया, महिला प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शकुंतला रावत, शाले मोहम्मद, कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजेन्द्रसिंह इन्द्रपुरा, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, धनश्याम मेहर, शबनम गोदारा, जिला प्रमुख हनुमानगढ़ शौभा डूडी, जिला प्रमुख चूरू कौश्लया पूनिया, पूर्व विधायक इन्द्रसिंह पूनिया, नंदलाल पूनिया, प्रताप पूनिया, गीरीराज गर्ग, प्रशांत बैरवा निवाई, बलदेव साहरण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह झाझडिय़ा, सुमन कुल्हरी गढवाल, दोलतसिंह महला, पूर्व उप जिला प्रमुख राजेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र भडाना, इन्द्राज गुुर्जर, विकास बेनीवाल, रियाज फारूकी, सुरेन्द्र बेनीवाल, हेमंत सिंहाग चूरू के अलावा टोक, सवाई माधोपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर, दौसा, बीकानेर, नागौर, सीकर, गंगानगर, हनुमानगढ़ के प्रमुख राजनैतिक एवं कार्यकर्ता तथा प्रशासनिक अधिकारी सहित एक हजार से अधिक प्रबुद्धजन शोक जताने पहुंचे। जिसमें इसी तरह मंगलवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, पूर्व मंत्री परसादीलाल मीणा, रामविलास चौधरी, सुभाष पूनिया, पूर्व आईएएस महावीरसिंह, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, देवली चैयरमेन विनोद शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व विधायक सरदार महेंद्रसिंह, सीकर पूर्व सभापति हनीफ खत्री सीकर, प्रधान सुशीला सीगड़ा, सुनील शर्मा, एजाज खां, नवलगढ़ चैयरमेन रहीसा बानो, रामदेव सुहाल टोडा, डॉ.ईश्वर मुजाल सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने शौक जताया। 

Copyright @ 2019.