राष्ट्रीय (26/12/2014) 
विकास किया है विकास करेंगे- सच्चिदानंद उपासने
जनता भाजपा के साथ - बृजमोहन
भाजपा काम करने में विष्वास रखती है- राजेष मूणत 
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास किया है और आगे भी हम रायपुर के विकास की गति को बनाये रखेंगे। उक्ताशय के विचार भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी सच्चिदानंद उपासने ने आज अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान व्यक्त किये। चुनाव संचालक एवं कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की जनता भाजपा के साथ है. लोकनिर्माण मंत्री राजेश मूणत ने कहा की भाजपा काम करने में विश्वास रखती है।
श्री उपासने ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की पिछले पांच वर्षों से रायपुर नगर निगम में कांग्रेस का महापौर और सत्ता थी इन वर्षों में कोई भी नई कार्य योजना नहीं बनी और ना ही पुरानी कार्य योजनाओं पर काम हो पाया। भाजपा के कार्यकाल में हमने सड़कों को चौड़ा कर यातायात सुगम बनाने का प्रयास किया है। प्रमुख चौक चौराहों को सुन्दर बनाकर सुव्यवस्थित एवं दर्शनीय बनाया है। गौरव पथ का निर्माण किया है. उपलब्धियां बताना चाहूँ तो समय कम पड़ जाएगा। कांग्रेस के पास राज्य सरकार को कोसने के अलावा और कुछ नहीं है। आप सभी आगामी 29 दिसंबर को कमल फुल का बटन दबाकर भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को अपना मत दे हम आगे भी विकास करते रहेंगे।
कृषि मंत्री और चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की जनता विगत 11 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के साथ है और इस नगर निगम चुनाव में भी भाजपा का ही साथ देगी और नगरीय निकायों को भी कांग्रेस मुक्त कर माननीय नरेंद्र मोदी जी के सपनो को आकार देने के लिए कमल फुल का बटन दबाएगी। श्री अग्रवाल ने आज क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क और रोड शो किया। 
इन्होने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अनेक वार्डों मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड, संतोषी नगर, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, मठपुरैना, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, भाटागांव, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड, चंगोराभाटा, सुन्दर नगर वार्ड, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड, अश्वनी नगर, वामन राव लाखे वार्ड, कुशालपुर, महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड, पुरानी बस्ती, महामाया मंदिर वार्ड, महामायापारा, विपीन बिहारी सुर वार्ड, मठपारा, शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड, टिकरापारा, शहीद राजीव पांडे वार्ड, संजय नगर में घर-घर जाकर आम मतदाताओं से सीधे मुलाकात कर मत एवं सहयोग माँगा। 
लोकनिर्माण मंत्री और पश्चिम के विधायक राजेश मूणत का जनसंपर्क अभियान और बैठकों का दौर आज भी जारी रहा उन्होंने कोटा, खमतराई, हीरापुर, टाटीबंध, रामसागरपारा, गुढ़ियारी, शुक्रवारी बाजार, ठक्करबापा वार्ड, रामनगर, गोपाल नगर में वार्ड प्रत्याशियों के साथ-साथ महापौर प्रत्याशी सच्चिदानंद उपासने के पक्ष में मतदान की अपील आम मतदाताओं से करते हुए कहा की हमारी पार्टी काम करने में विश्वास रखती है और कार्य करने के लिए समन्वय की आवश्यकता होती है कानून के दाव पेंच से केवल टकराहट होती है कार्य को अंजाम नहीं दिया जा सकता। 
रायपुर उत्तर के विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने आज इंदिरा गाँधी वार्ड, स्टेशन रोड, बाबु जगजीवन राम वार्ड बांसटाल में गली-गली घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क किया और भाजपा को जिताने की अपील की. 
इस दौरान इनके साथ सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.