राष्ट्रीय (27/12/2014) 
भाजपा सरकार के चेहरे पर जीरम और पेण्डारी के दाग है: कांग्रेस
रायपुर, मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेष कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री रमन का यह बयान बेहद स्तरहीन और असंयमित है। जीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं की पूरी एक पीढ़ी के खात्मे के लिये जिम्मेदार मुख्यमंत्री फिर से वैसी ही घटिया और गैर जिम्मेदार हरकत दोहराने की बात सार्वजनिक रूप से कर रहे है। जीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं की हत्याओं भाजपा सरकार और रमन सिंह का चेहरा कलंकित है। मुख्यमंत्री रमन सिंह अंबिकापुर गये थे। रमन सिंह की सभाओं में लोग नहीं आयें थे। राश्ट्रीय सचिव रामविचार नेताम ने सभाओं में लोगो से पूछा कि किसे वोट दोगे तो लोगो ने जवाब दिया कि हम पंजा में वोट देंगे। कांग्रेस के पक्ष में पूरे प्रदेष में अभूतपूर्व माहौल बना है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इससे विचलित होकर बेहद भद्दी और अषोभनीय बात कही है। रमन सिंह ने कांग्रेस का परिवार नियोजन करेने की बात कहकर अपना वास्तविक चेहरा उजागर कर दिया है। कांग्रेस इस पर आपत्ति व्यक्त करती है। जीरम घाटी में भाजपा सरकार का हाथ खून से सना हुआ है। कांग्रेस नेताओ की हत्या की जिम्मेदार भाजपा सरकार ही है। मुख्यमंत्री रमन सिंह अपना संतुलन खो बैठे है और हार की बौखलाहट में कांग्रेस के बारे में अषोभनीय और असंयमित बात कह रहे है। कांग्रेस के वरिश्ठ नेता मो. अकबर ने ईवीएम मषीनों में गड़बडि़यों पर आषंका जताई है। भाजपा सरकार पैसा और षराब बांट कर नगरीय निकाय चुनावों में धन बल के दुरूपयोग की साजिष रची है। आयोग ने किसी भी षिकायत पर भी कार्यवाही नहीं की है। सरकारी हेलिकाप्टर से चुनाव प्रचार करने पर आयोग कोई भी प्रभावी कार्यवाही कर पाने में विफल रहा है। इवीएम मषीनों में गड़बड़ी करने के बड़े-बड़े दावें मंत्री कर रहे है। कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटियों सहित नगरीय निकाय चुनाव में सभी कांग्रेस प्रत्याषियों को सावधानी बरतने और गड़बड़ी रोकने के लिये हर संभव कदम उठाने के निर्देष जारी किये है।
Copyright @ 2019.