राष्ट्रीय (27/12/2014) 
कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने रमन सिंह की टिप्पणी पर कड़ी निंदा की
रायपुर, कांग्रेस स्थापना दिवस के ठीक एक दिन पहले कांग्रेस का परिवार नियोजन करने की मुख्यमंत्री रमन सिंह की अशोभनीय टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा है कि रमन सिंह के दामन जीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं के खून के दाग है। नसबंदी कांड में माताओं के खून से मुख्यमंत्री रमन सिंह के हाथ सने हुये है। अब तो कांग्रेस की नसबंदी की बात करने से भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री रमन सिंह का वास्तविक चेहरा बेनकाब हो गया है। मुख्यमंत्री रमन सिंह की कांग्रेस विरोधी असंयमित टिप्पणी से पूरे राज्य में गहरी नाराजगी है। धमकी खरीद फरोख्त का सहारा लिया जा रहा है
Copyright @ 2019.