राष्ट्रीय (28/12/2014) 
मा. भवंरलाल मेघवाल का किया सम्मान

झुंझुनूं, 28 दिसंबर(नि.सं.)। अंबेडकर भवन में पूर्व शिक्षा मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के झुंझुनूं आगमन पर डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी जिला शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व चिकित्सा मंत्री का जिला प्रमुख हनुमानप्रसाद द्वारा शॉल ओढाकर सम्मान किया गया। वहीं संस्था संरक्षक महावीर प्रसाद, गुरुदयाल जिनोलिया, अमरसिंह धीरज, महेंद्रसिंह, रामेश्वरलाल दानोदिया, ओंकारमल, नरेंद्र, राजेश सिरोवा, मदनलाल, सागरमल गर्वा, मनीषकुमारसिंह तथा बाबूलाल ने माला पहनाकर स्वागत किया। अंत में मास्टर मेघवाल ने संस्था के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा इस कार्य हेतु सभी संस्था पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद दिया।

Copyright @ 2019.