राष्ट्रीय (30/12/2014) 
सीएम की अध्यक्षता में हि.प्र. गोरखा कल्याण बोर्ड की बैठक 7 जनवरी को
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश गोरखा कल्याण बोर्ड, हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड तथा हिमाचल प्रदेश लबाणा कल्याण बोर्ड की बैठकें 7 जनवरी और 8 जनवरी को कांगड़ा जिले के प्रयास भवन, राजकीय महाविद्यालय, धर्मशाला में आयोजित की जाएंगी।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 7 जनवरी 2015 को प्रातः 10.30 बजे हिमाचल प्रदेश गोरखा कल्याण बोर्ड तथा दोपहर बाद 2.00 बजे हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा कल्याण बोर्ड की जबकि 8 जनवरी 2015 को प्रातः 10 बजे हिमाचल प्रदेश लबाणा कल्याण बोर्ड की बैठकें आयोजित की जाएगी।
Copyright @ 2019.