राष्ट्रीय (02/01/2015) 
हिमाचल मुख्यमंत्री का समृद्ध धार्मिक परम्पराओं को सहेजने पर बल

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश की देव संस्कृति के साथ-साथ परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री आज रोहड़ू उपमण्डल के विकास खण्ड चैहारा के देवीधार में खांटू देवता परिसर में 28 वर्षों के बाद आयोजित किये जा रहे धार्मिक समारोह शांद (महायज्ञ) के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण किया जाना चाहिएक्योंकि हमारे रीति-रिवाजसंस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान है। उन्होंने लोगों से अपनी भाषारीति-रिवाजोंकलासंस्कृति और परंपरांओं के सरंक्षण का आह्वान किया।

श्री वीरभद्र सिंह ने स्थानीय लोगों की मांग पर देवीधार-लालपानी मार्ग के रखरखाव के और झलवाड़ी तक मार्ग निर्माण के निर्देश दिये। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों के लिए स्वेच्छा से अपनी भूमि दान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रोहड़ू अस्पताल के अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसमें निर्माण से वर्तमान में 150 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में 50 और बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अस्पताल को आधुनिक साजो-सामान से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने टांगू में प्राथमिकता के आधार पर पुल निर्माण और जांगला में पुलिस पोस्ट स्थापित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीधार में स्टेडियम के निर्माण का खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक औषधालय के मौजूदा ढांचे का हस्तांतरण आयुर्वेद विभाग के नाम पर होने के उपरांत आयुर्वेदिक औषधालय भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने देवीधार में बैंक के विस्तार पटल खोलने का मामला उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चिड़गांव में लड़कियों के लिए आवासीय सुविधा संपन्न विद्यालय खोला जाएगा।

श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में 717 विद्यालय खोले या स्तरोन्नत किये हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 14 महाविद्यालय और अन्य प्रतिष्ठित संस्थान खोले गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चंबाहमीरपुर और सिरमौर जिले में नये चिकित्सा महाविद्यालय खोलने जा रही हैजिसके लिए प्रति महाविद्यालय 190 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि विकास की कोई सीमा नहीं होती और कांग्रेस प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलितसमान एवं समग्र विकास में विश्वास रखती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से लाल चावल उगाने की ओर भी ध्यान देने का आह्वान कियाक्योंकि यह क्षेत्र पूर्व में सेब उत्पादन के अतिरिक्त लाल चावलों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देवताओं की पूजा अर्चना की और समारोह के आयोजन के लिए क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। चैहारा विकास खण्ड और रामपुर क्षेत्र के 14 देवता महायज्ञ शांद में भाग लेने के लिए मुख्य देवता खांटू देवता के परिसर में एकत्रित हुए। शांद महायज्ञ जो गत वीरवार को आरंभ हुआशनिवार सांय संपन्न होगा। बड़ी धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यता वाले इस महायज्ञको देखने पारंपरिक वेशभूषा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

इससे पूर्वमुख्यमंत्री ने सात करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले सीमा कालेज रोहडू के शैक्षणिक और प्रशासनिक खण्ड की आधारशिला रखी।

    ग्राम पंचायत देवीधार की प्रधान श्रीमती विद्या नेगी मन्दिर के प्रमुख कारदार श्री मेहर सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का समारोह में आने के लिये आभार भी प्रकट किया।

    श्रीमती विद्या नेगी ने यज्ञ में भाग लेने के लिये मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और क्षेत्र की मांगें रखींजिनमें मुख्यतः देवीधार में वर्तमान आयुर्वेदिक औषद्यालय के भवन का निर्माण और भमवाड़ी तथा कोलचा के लिये बस सेवा की मांगें शामिल हैं। उन्होंने बनोटी-लालपानी तथा मथाला के लिये बस योग्य सड़क की मांग भी की।

    विधायक श्री मोहन लाल बराक्टा ने अपने गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र में विकास गतिविधियों का ब्यौरा दिया तथा क्षेत्र के लिये बैंक प्रसार काउन्टर की मांग की। 

    ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री ईश्वर दास छौहारू ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखें और चिढ़गांव में लड़कियों के लिये अलग से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की मांग रखी।

    जिला परिषद के अध्यक्ष श्री चन्द्रेश्वर प्रसादवन निगम निदेशक मण्डल के सदस्य श्री सुरिन्द्र रेकटासमोली ग्राम पंचायत के प्रधान श्री प्रकाश रेटकाशिमला के उपायुक्त श्री दिनेश मल्होत्रापुलिस अधीक्षक श्री डी. डब्ल्यू नेगी भी अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस अवसर पर उपस्थित थे।

Copyright @ 2019.