राष्ट्रीय (08/01/2015) 
केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने भाजपा कार्यालय को भेंट दी
रायपुर, केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय थावरचंद गेहलोत ने गुरुवार की शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट दी। गेहलोत के नये कार्यालय पहुंचने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। गेहलोत ने प्रदेश भाजपा के नये कार्यालय का भ्रमण किया। साथ ही भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा की।  गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत गुरुवार को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित कम्पोजिट शिविर एवं विकलांगजन उपकरण वितरण समारोह में शामिल होने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे थे।  
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, सांसद रमेश बैस, प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी सुभाष राव, पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत, सांसद डॉ. भूषण लाल जांगड़े, राजीव अग्रवाल, प्रदेश मंत्री छगन मुदड़ा, दिलीप सिंह होरा,वर्धमान सुराना, सुनील सोनी,विधायक चंद सुन्दरानी, अशोक बजाज, प्रभा दुबे, पूर्व विधायक नंदे साहू, कृपाराम साहू, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी डॉ. जे.पी. शर्मा, भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री आशीष अग्रवाल,भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के,डॉ. सलीम राज, सलीम असरफी,भाजयुमो रायपुर जिलाध्यक्ष संजूनारायण सिंह ठाकुर, भारतीय जनता मजदूर मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक शिवजलम दुबे, माना मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे। 


Copyright @ 2019.