राष्ट्रीय (12/01/2015) 
हिमाचल प्रदेश एक शांतिप्रिय राज्य है, जहां समाज के सभी वर्गों के लोग शांति और समरसता के साथ रहते हैं- सीएम वीरभद्र
वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांतिप्रिय राज्य है, जहां समाज के सभी वर्गों के लोग शांति और समरसता के साथ रहते हैं। हालांकि अधिकांश जनसंख्या हिन्दुओं की है, लेकिन अन्य अल्पसंख्यक भी इसी तरह गरिमा और अधिकारों के साथ रह रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने मीडिया को राजद्रोह और लव जेहाद जैसे संवेदनशील मामलों की रिपोर्टिंग करते समय सावधान और सचेत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने ईएसआई मेडिकल काॅलेज, मण्डी के बाथरूम में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखी हैं, जिनकी जांच एजेंसियों द्वारा छानबीन की जा रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ समाचार पत्रों ने इस मामले में गंभीरतापूर्वक सोच विचार किए बिना टिप्पणियां की हैं। उन्होंने कहा कि लव जेहाद एक अलग मामला है, जिसे मीडिया द्वारा किसी संस्था के बहकावे में आकर आंवछित कवरेज दी जा रही है, जो मामले में एक भी नाम उपलब्ध नहीं करवा पाई है।

हि.प्र. वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने कहा कि यह शाहपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक सुनहरा दिन है, क्योंकि मुख्यमंत्री से दरिणी में उप तहसील के अलावा कलियारा में पशु औषधालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित सिंचाई और पेयजल सुविधा के दस ट्यूबवैल और 50 हैंडपम्प स्थापित करने की घोषणाएं की हैं।

परिवहन मंत्री जी.एस. बाली, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, उपायुक्त सी.पालरासू, पुलिस अधीक्षक कपिल शर्मा और अन्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Copyright @ 2019.