राष्ट्रीय (21/05/2016) 
जुआं खेलते 10 गिरफ्तार |
       
    दिनांक 11.01.2015 को समय करीब 16.40 बजे थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर पुलिस को गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जटिया अस्पताल कस्बा खुर्जा मे अनाधिकृत रूप से कुछ व्यक्ति जुआॅ खेल रहे है। उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए जटिया अस्पताल कस्बा खुर्जा से ताश के पत्तो से हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्तो को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफतार अभियुक्तगण:-
1-    अमित पुत्र छोटे निवासी जेवर अड्डा कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।
2-    कमल पुत्र रामअवतार निवासी मौ0 सरायनसरूल्ला थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।
3-    शिवकुमार पुत्र फूलसिंह निवासी उपरोक्त।
4-    नूर पुत्र बशीर निवासी मौ0 मदार दरवाजा थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।

बरामदगी:-
1-    2500/- रूपये नगद।
2-    52 ताश के पत्ते।    

    उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-18/2015 धारा 13 जुआॅ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

   
    दिनांक 11.01.2015 को समय करीब 18.00 बजे थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर पुलिस को गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मन्सूरी घाट कस्बा अनूपशहर मे अनाधिकृत रूप से कुछ व्यक्ति जुआॅ खेल रहे है। उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मन्सूरी घाट कस्बा अनूपशहर से ताश के पत्तो से हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 06 अभियुक्तो को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफतार अभियुक्तगण:-
1-    जितेन्द्र पुत्र इन्द्रदेव शर्मा नि0 मौ0 केदारशाह कस्बा व थाना अनूपशहर जनपद बु0शहर।
2-    अनिल शर्मा पुत्र हरिओम निवासी मौ0 नागर शैली थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर।
3-    गौरव पुत्र ओमप्रकाश निवासी मौ0 छपेटी थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर।
4-    पुनीत पुत्र राजकुमार निवासी मौ0 पोखर थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर।
5-    आकिल पुत्र सलीम निवासी मौ0 छपेटी थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर।
6-    इरफान पुत्र नन्हे खां निवासी मौ0 पोखर थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर।

बरामदगी:-
1-    900/- रूपये नगद।
2-    52 ताश के पत्ते।    


Copyright @ 2019.