राष्ट्रीय (27/03/2015) 
कैसा रहेगा आपका आज का दिन
शुक्रवार 27-०3-2०15
आपकी किस्मत के सितारे

मेष: धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में विकार एवं वृथा खर्च बढ़ेंगे। कार्य-व्यवसाय में अस्थिरता एवं हानि का सामना होगा। आर्य की अपेक्षा खर्चे अधिक होंगे। 
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 6

वृष: मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन एवं मनोरंजन आदि कार्यों पर खर्च विशेष होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ सम्बध बढ़ेंगे। स्वभाव में तेजी और व्यर्थ की भागदौड़ अधिक होगी।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

मिथुन: इस समय में आप लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी लगनशीलता व निरंतर मेहनत के भाव से प्रयास करेंगे। छोटी यात्राओं से भी लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं। किसी प्रिय बन्धु से मुलाकात हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 7

कर्क: आपकी आय बढ़ सकती है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं, तो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। नौकरीशुदा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। यदि आप भी शिक्षा या प्रतियोगिता में हैं, तो थोड़ी परेशानी हो सकती है। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 9

सिंह: विघ्न-बाधाओं के बावजूद प्रयोजन सिद्धि लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुछ अप्रत्याशित सफलताएं प्राप्त होंगी। मासान्त में विदेशी मित्रों से दान एवं सुख प्राप्त होगा। बिगड़े कामों में सफलता प्राप्त होगी।  
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 3

कन्या: आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है।  दैनिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की सराहना होने की संभावनाएं बन रही हंै।
शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 9

तुला: कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल वातावरण रहेगा। सुख समाचार मिलने के आसार हैं। स्थायी सम्पति से लाभ होगा। नई योजनाओं से आर्थिक लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 1

वृश्चिक: व्यापार में दूर दराज जाना पड़ सकता है। नई योजनाओं के लिए समय बेहतर है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। विरोधी हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 2

धनु: यात्रा का योग है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। सोची गई योजना भी सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

 मकर: लाभ खर्च की संभावना अधिक है। परिवारिक व व्यवसायिक उलझनें भी हों सकती है। विद्यार्थियों वर्ग को पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 8

कुंभ: स्वभाव में क्रोध।  लेन-देन में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव व खर्च अधिक होगा। धन लाभ लेकिन खर्च अधिक हो सकते हैं। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

मीन: धर्म-कर्म की ओर रूचि होगी एवं किसी शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। व्यथ की दौड़ धूप होगी। कार्य व्यस्ता अधिक रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 2
आज का पंचांग
27 मार्च, तिथि ८, वार शुक्र, नक्षत्र आद्रा., योग सौभा, चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश, भद्रा 13/19 तक, श्री दुर्गाष्टमी, भवान्युत्पत्ति, बुध मीन में 


अपनी इच्छाओं की करें पूर्ति
1. मस्तक पर लाल चन्दन का तिलक धारण करें।
2. अपने इष्ट देवता या देवी का पूजन करना है 
3. सूर्य के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए  सूर्य देवता की आराधना करें। 
4. चंद्र के लिए शिव जी का पूजन करें। 
5. मंगल के लिए हनुमान जी या कार्तिकेय की पूजा करें।
6. राहु के लिए दुर्गा या सरस्वती की पूजा या जप। 
7. गुरु के लिए तारा देवी शनि के लिए काली देवी, या शिव जी की, बुध के लिए, त्रिपुर भैरवी या विष्णु की, केतु के लिए धूमावती देवी की, तथा शुक्र के लिए कमला देवी अर्थात महा लक्ष्मी की, इन देवी देवताओं की पूजा, मंत्रोच्चारण, यज्ञ, स्तोत्र व जप से की जाती है।
8. अग्नि तत्व राशि के ग्रह के लिए हवन, यज्ञ व व्रत ।
9. पृथ्वी तत्व राशि के ग्रह के लिए रत्न, यंत्र या धातु धारण करें । 
1०. वायु तत्व की राशि के लिए मंत्र, जप, कथा, पूजा से लाभ। 
11. जल तत्व की राशि के लिए दान-दक्षिणा, जल-विसर्जन व औषधि स्नान करें।
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4
Copyright @ 2019.