राष्ट्रीय (28/03/2015) 
कैसा रहेगा आप का आज का दिन,आइए जानें
शनिवार 28-०3-2०15
आपकी किस्मत के सितारे
मेष: आज दोस्तों का साथ मिलेगा। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

वृष: किसी भी प्रकार का टेंशन ना लें ।  दिन सामान्य है। आज एक टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

 मिथुन: इस आपकी आय बढ़ सकती है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं, तो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलने के आसार हैं।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 7

कर्क: आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। दैनिक कार्यो में व्यस्तता बढ़ सकती है। धन विनियोजन के लिए समय आज शुभ है।
शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 2

 सिंह: शिक्षा/ प्रतियोगिता के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता का योग है। संतान से सुख या संतान के द्वारा अत्यंत सुख का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 9

कन्या: प्रेम करने वालों के लिए माह अच्छा रहेगा। यदि विवाह योग्य हैं और प्रेम संबंध में हैं, तो अपने प्रेमी से विवाह के लिए अत्यंत ही उपयुक्त समय है।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 1

तुला: धार्मिक कार्यो में रुझान और धार्मिक कार्यो में खर्च हो सकता है।  कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में बृद्धि होगी। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 7

वृश्चिक: स्वास्थ्य और शत्रुओं से सतर्क रहें। इसके अलावा यह माह अत्यंत अच्छा है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शिक्षा, प्रतियोगिता के मामलों में सफलता मिलेगी। धन विनियोजन के लिए समय शुभ है।
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 2

 धनु: कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी संपन्न हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ की प्रबल संभावना है. लेकिन जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद भी संभव रहेगा
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 3

 मकर: समय आय, पद, प्रतिष्ठा के लिए शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे, मुकदमे में जीत होगी। नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ होगा।
शुभ रंग: खजूरी शुभ अंक: 5

कुंभ: आराम कम दौड़ धूप अधिक रहेगा। भूमि वाहन पर खर्च हो सकता है। श्रीदुर्गा सप्तशती तथा श्रीदुर्गा कवच का नित्य पाठ करना कन्याणाकारी रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी नीला शुभ अंक: 6

मीन: इस राशि पर गुरू की स्वगृही दृष्टि पडऩे से आय के साधनों में सुधार होगा। बिगड़े काम बनेंगे। परतुं केतु के कारण स्वास्थ्य नर्म तथा खर्चों में विशेष तेजी रहेगी। 
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 2

आज का पंचांग
28 मार्च, तिथि ९, वार शनि, नक्षत्र पुर्न., योग शोभ, चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश, श्रीरामनवमी, नवरात्रे समाप्त

कैसे दूर करें शनि के कुप्रभाव
- प्रति शनिवार तेल में अपना चेहरा देखकर किसी गरीब को तेल दान करें। हर शनिवार को काली वस्तुओं का दान करें। जैसे काले तिल, काले वस्त्र, काला कंबल, काला कपड़ा, काली छतरी का दान करें। 
- प्रतिदिन हनुमान चालिसा का पाठ करें। हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। - शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक भी शनि की महादशा, अन्तर्दशा या कुण्डली में लग्र स्थान, दूसरे, चौथे या आठवें और बारहवें घर में शनि होने पर शनि पीड़ा से बचने के लिए शनि उपासना जरूर करना चाहिए।
शनिवार के अलावा हर दिन सुबह और शाम के वक्त स्नान कर यथासंभव काले कपड़े पहनकर शनिदेव की प्रतिमा की यहां बताई जा रही विशेष सामग्री से पूजा करें।
शनिदेव पर काले तिल का तेल चढ़ाकर कुंकुम, अक्षत, काले तिल के अलावा खासतौर पर काली तुलसी चढ़ाना शनि दशा शुभ बनाने व लाभ पाने के लिए बहुत असरदार उपाय माना गया है।
शनि पूजा में काली तुलसी चढ़ाते वक्त नीचे लिखा वेदोक्त मंत्र बोलें, कठिनाई होने पर सामान्य शनि मंत्र भी बोला जा सकता है -
शनि वैदिक मंत्र -
ॐ शन्नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शंयोरभिस्त्रवन्तु न:।
या
" ॐ शं शनैश्चचराय नम: "
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4
Copyright @ 2019.