राष्ट्रीय (29/03/2015) 
जानिए क्या कहता है आज आपका भाग्य
रविवार 29-०3-2०15
आपकी किस्मत के सितारे

मेष: रािश पर मंगल-शुक्र का योग बना हुआ है। धन खर्च होने के आसार हैं। संसारिक कार्यों में प्रगति होगी। गृह में खुशी का वातावरण बनेगा।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

वृष: राशि स्वामी शुक्र वृष राशि में 6 अप्रैल से संचार करेगा। व्यर्थ की भागदौड़ और फिजुल खर्चा अधिक होगा। किसी शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 3

मिथुन: जबरदस्त लाभ मिलेगा, नये व्यापार के अवसर मिलेंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी. यात्रा लाभदायक होगी और मन प्रसन्न रहेगा। नया मकान, वाहन आने के संकेत
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 2

कर्क: आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। कफ, वित्त विकार हो सकता है। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 5

 सिंह: अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यो की सराहना होने की संभावनाएं बन रही हैं। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे।
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 8

कन्या: इस समय में प्रेम विषयों के लिए स्थिति पहले से बेहतर हो जायेगी। इन संबंधों में इससे पहले जो तनाव बना हुआ था, वह दूर होगा. आपके नये रिश्ते, नये मित्र बनेंगे।
शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 7

तुला: . इस अवधि में बने संबंध दीर्घकाल में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। मित्रों के साथ आप अपने शौक पूरे करने का प्रयास कर सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 1
 
वृश्चिक: मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में एहतियात बरतें। रूका धन प्राप्त हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। फिजूल खर्ची बढऩे के संकेत।
शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 9

धनु: . व्यावसायिक विस्तार व नयी  योजनाओं को आरंभ करने का कार्य किया जा सकता है। धन का व्यय व्यर्थ विषयों पर होने से रोकना होगा।
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 2

 मकर: आर्थिक उन्नति के लिए यह समय उतम रहेगा। आत्मविश्वास का भाव आप में बना हुआ है, इसलिए शीघ्र ही आप स्थिति को अपने नियंत्रण में लेंगे।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 4

कुंभ:आपके लिए शुभ साबित होगा। परिश्रम करते रहें और फिजूलखर्ची से बचें। आज आपको इस बात को समझना होगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 5

मीन: स्वास्थ्य संबंधी कई दिनों से चली आ रही समस्या से आज आराम मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 7

आज का पंचांग
29 मार्च, तिथि १०, वार रवि, नक्षत्र पुष्य., योग अति, चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश, बुध उ.भा. में 21/35, नवरात्र-पारणा

जब करना हो लक्ष्मी को प्रसन्न करें यह उपाय
सभी चाहते हैं कि उनके घर पर लक्ष्मी की कृपा हो जाए। उनके पास जो लक्ष्मी आए वो उन्हें कभी छोडक़र ना जाए और घर हमेशा धनधान्य से पूर्ण हो, यदि आप भी यही चाहते हैं तो नीचे लिखे इन लक्ष्मी प्राप्ति के इन अचूक टोटकों को अपनाकर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं- -
  -हर पूर्णिमा को सुबह पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
 -तुलसी के पौधे पर गुरुवार को पानी में थोड़ा दूध डालकर चढ़ाएं।
- यदि आपको बरगद के पेड़ के नीचे कोई छोटा पौधा उगा हुआ नजर आ जाए तो उसे उखाडक़र अपने घर में लगा दें।
- गूलर की जड़ को कपड़े में बांधकर उसे ताबीज में डालकर बाजू पर बांधे।
- पीपल के वृक्ष की छाया में खड़े होकर लोहे के पात्र में पानी लेकर उसमें दूध मिलाकर उसे पीपल की जड़ में डालने से घर में सुख-मृद्धि बनी रहती है और घर में लक्ष्मी का स्थाई निवास होता है। ये 5 चीजें बना सकती हैं धनवान
चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति- चांदी से निर्मित लक्ष्मी गणेश की मूर्ति को घर के पूजा स्थल पर रखना चाहिए। प्रतिदिन इनकी  पूजा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती और घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।
लघु नारियल- ये नारियल आम नारियल से थोड़ा छोटा होता है। तंत्र-मंत्र में इसका खास महत्व है। नारियल को श्रीफल भी कहते हैं यानी देवी लक्ष्मी का फल। इसकी विधि-विधान से पूजा कर लाल कपड़े में बांधकर ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां किसी की नजर इस पर न पड़े। इस उपाय से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं।
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4
Copyright @ 2019.