राष्ट्रीय (31/03/2015) 
जानिए कैसा रहेगा आप का आज का दिन
मंगलवार 31-०3-2०15
आपकी किस्मत के सितारे

मेष: आज दोस्तों का साथ मिलेगा। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

वृष: किसी भी प्रकार का टेंशन ना लें ।  दिन सामान्य है। आज एक टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

 मिथुन: इस आपकी आय बढ़ सकती है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं, तो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलने के आसार हैं।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 7

कर्क: आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। दैनिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धन विनियोजन के लिए समय आज शुभ है।
शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 2

 सिंह: शिक्षा/ प्रतियोगिता के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता का योग है। संतान से सुख या संतान के द्वारा अत्यंत सुख का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 9

कन्या: प्रेम करने वालों के लिए माह अच्छा रहेगा। यदि विवाह योग्य हैं और प्रेम संबंध में हैं, तो अपने प्रेमी से विवाह के लिए अत्यंत ही उपयुक्त समय है।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 1

तुला: धार्मिक कार्यो में रुझान और धार्मिक कार्यो में खर्च हो सकता है।  कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में बृद्धि होगी। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 7

वृश्चिक: स्वास्थ्य और शत्रुओं से सतर्क रहें। इसके अलावा यह माह अत्यंत अच्छा है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शिक्षा, प्रतियोगिता के मामलों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 2

 धनु: कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी संपन्न हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ की प्रबल संभावना है. लेकिन जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद भी संभव रहेगा। आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 3

मकर: समय आय, पद, प्रतिष्ठा के लिए शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे, मुकदमे में जीत होगी। नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ होगा।
शुभ रंग: खजूरी शुभ अंक: 5

कुंभ: आराम कम दौड़ धूप अधिक रहेगा। भूमि वाहन पर खर्च हो सकता है। श्रीदुर्गा सप्तशती तथा श्रीदुर्गा कवच का नित्य पाठ करना कन्याणाकारी रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी नीला शुभ अंक: 6

मीन: इस राशि पर गुरू की स्वगृही दृष्टि पडऩे से आय के साधनों में सुधार होगा। बिगड़े काम बनेंगे। परतुं केतु के कारण स्वास्थ्य नर्म तथा खर्चों में विशेष तेजी रहेगी। 
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 2

आज का पंचांग
31 मार्च, तिथि ११, वार मंगल, नक्षत्र आश्ले., योग धृति चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश 

व्यापार बढ़ाने के लिए करें यह उपाय
-शुक्ल पक्ष में किसी भी दिन अपनी फैक्ट्री या दुकान के दरवाजे के दोनों तरफ बाहर की ओर थोड़ा सा गेहूं का आटा रख दें। ध्यान रहे ऐसा करते हुए आपको कोई देखे नहीं।
-शुक्रवार की रात को सवा किलो काले चने भिगो दें। दूसरे दिन शनिवार को उन्हें सरसों के तेल में बना लें। उसके तीन हिस्से कर लें। उसमें से एक हिस्सा घोड़े या भैंसे को खिला दें। दूसरा हिस्सा कुष्ठ रोगी को दे दें और तीसरा हिस्सा अपने सिर से घड़ी की सूई से उल्टे तरफ तीन बार वार कर किसी चौराहे पर रख दें। यह प्रयोग 4० दिन तक करें। कारोबार में लाभ होगा।
गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं 
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4
Copyright @ 2019.