राष्ट्रीय (31/03/2015) 
आठ जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

नैनीताल । प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह यात्रा आठ जून से शुरू होगी। विदेश मंत्रालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पहला जत्था 12 जून को काठगोदाम (नैनीताल) पहुंचेगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा में इस बार यात्रियों के 18 जत्थे जाएंगे और प्रत्येक दल में श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या 60 होगी। एक दल की यात्रा अवधि 25 दिन होगी।

करीब सवा दो महीने तक चलने वाली इस यात्रा का अंतिम 18 वां दल 15 अगस्त को दिल्ली से रवाना होगा। इस यात्रा के लिए पहली बार सिक्किम के नाथुला दर्रे से खोले गए रास्ते से पांच जत्थे जाएंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से नए रास्ते से यात्रा का कार्यक्रम भी जारी किया गया है।

Copyright @ 2019.