राष्ट्रीय (01/04/2015) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
बुधवार ०1-०4-2०15
आपकी किस्मत के सितारे


मेष: आज दोस्तों का साथ मिलेगा। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

वृष: किसी भी प्रकार का टेंशन ना लें ।  दिन सामान्य है। आज एक टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

 मिथुन: इस आपकी आय बढ़ सकती है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं, तो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलने के आसार हैं।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 7

कर्क: आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। दैनिक कार्यो में व्यस्तता बढ़ सकती है। धन विनियोजन के लिए समय आज शुभ है।
शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 2

 सिंह: शिक्षा/ प्रतियोगिता के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता का योग है। संतान से सुख या संतान के द्वारा अत्यंत सुख का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 9

कन्या: प्रेम करने वालों के लिए माह अच्छा रहेगा। यदि विवाह योग्य हैं और प्रेम संबंध में हैं, तो अपने प्रेमी से विवाह के लिए अत्यंत ही उपयुक्त समय है।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 1

तुला: धार्मिक कार्यो में रुझान और धार्मिक कार्यो में खर्च हो सकता है।  कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में बृद्धि होगी। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 7

वृश्चिक: स्वास्थ्य और शत्रुओं से सतर्क रहें। इसके अलावा यह माह अत्यंत अच्छा है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शिक्षा, प्रतियोगिता के मामलों में सफलता मिलेगी। धन विनियोजन के लिए समय शुभ है।
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 2

धनु: कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी संपन्न हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ की प्रबल संभावना है. लेकिन जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद भी संभव रहेगा
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 3

मकर: समय आय, पद, प्रतिष्ठा के लिए शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे, मुकदमे में जीत होगी। नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ होगा।
शुभ रंग: खजूरी शुभ अंक: 5

कुंभ: आराम कम दौड़ धूप अधिक रहेगा। भूमि वाहन पर खर्च हो सकता है। श्रीदुर्गा सप्तशती तथा श्रीदुर्गा कवच का नित्य पाठ करना कन्याणाकारी रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी नीला शुभ अंक: 6

मीन: इस राशि पर गुरू की स्वगृही दृष्टि पडऩे से आय के साधनों में सुधार होगा। बिगड़े काम बनेंगे। परंतु केतु के कारण स्वास्थ्य नर्म तथा खर्चों में विशेष तेजी रहेगी। 
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 2

आज का पंचांग
1 अप्रैल, तिथि 12, वार बुधवार, नक्षत्र मघा., योग शूल, चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश 

मानसिक परेशानी दूर करने के उपाय
अधिकतर पारिवारिक कारणों से दिमाग बहुत ही उत्तेजना में आ जाता है। परिवार की किसी समस्या से या लेन देन से, अथवा किसी रिश्ते नाते को लेकर दिमाग एक दम उद्वेलित होने लगता है। ऐसा लगने लगता है कि दिमाग फट पड़ेगा। इसका एक अनुभूत टोटका है कि जैसे ही टेंसन हो एक लोटे में या जग में पानी लेकर उसके अन्दर चार लालमिर्च के बीज डालकर अपने ऊपर सात बार उबारा (उसारा) करने के बाद घर के बाहर सडक़ पर फेंक दीजिये, फौरन आराम मिल जायेगा।
-रोज हनुमान जी का पूजन करे व हनुमान चालीसा का पाठ करें। प्रत्येक शनिवार को शनि को तेल चढ़ायें। अपनी पहनी हुई एक जोड़ी चप्पल किसी गरीब को एक बार दान करें।
गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं 
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4
Copyright @ 2019.