राष्ट्रीय (01/04/2015) 
देश को लूटने वाले कांग्रेसी अब नैतिकता का वाचन कर रहे हैं- भाजपा
रायपुर। कोयला की दलाली, स्पेक्ट्रम की दलाली, कॉमनवेल्थ गेम की दलाली और अन्य-अन्य हर मामलों में दलाली करनेे वाली कांग्रेस के सिपाही कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर मुखर है। छत्तीसगढ़ में पहली राजनीतिक हत्या के समय सरकार के मंत्री मंडल में शामिल भूपेश बघेल आज नैतिकता की बड़ी बात कर रहे हैं और वो भी बिना सबूत के। केवल कोरी बयानबाजी कर जनता में भ्रम पैदा करना कांग्रेस का मकसद है ऐसा भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है। 10 वर्षो तक सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कंधे को भष्टाचार के लिए उपयोग किया और जिसका परिणाम है कि मनमोहन सिंह को आरोपी के रूप में कोयले घोटाले में शामिल करने का आदेश माननीय न्यायालय ने दिया है।
श्रीवास्तव ने  कहा कि जनता का हितैशी  होने का दंभ भरने वाले कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल अब तक महाराजा भंजदेव की सुरक्षा के लिए मारे गए ग्रामीणों  के मामले में चुप क्यों रहे? क्यों नहीं उन्होंने अपनी सरकारो से छत्तीसगढ़ के आदिवासी परिवारों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भूमि अधिग्रहण बिल पर किसानों को बरगलाने का काम कर रही है शुरू से उनकी मंशा फुट डालो और राज करो की रही है। क्यों धमतरी में रविशंकर जलाशय बनने से विस्थापित किसानों को भगवान भरोसे छोड़ दिया? 60 वर्षो तक कांग्रेस ने देश व प्रदेश  में शासन किया लेकिन भूपेश बघेल  ने कभी कोई प्रयास नहीं किया लेकिन अब धडिय़ाली आँसू बहा कर मौजूदा भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश कांग्रेस कर रही है जिसमें वह सफल नहीं होगें।
Copyright @ 2019.