राष्ट्रीय (02/04/2015) 
दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर निर्मम लाठीचार्ज की कड़ी निंदा

रायपुर/02 अप्रैल 2015। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नस्लवादी रंगभेदी नारी विरोधी टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और मीडिया विभाग के अध्यक्ष शेलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा अब चोरी और फिर सीनाजोरी पर उतर आयी है। दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर क्रूरतापूर्वक लाठी प्रहार से पूरे देश में गहरी नारजगी है। भाजपा की तानाशाही रवैया और नरेन्द्र मोदी का क्रूर रवैया अब उजागर होने लगा है। लोकसभा चुनावों में मात्र 31 प्रतिशत मतों के साथ भाजपा को मिली सफलता पर अमितषाह और नरेन्द्र मोदी को इतना अभिमान हो गया है कि अब वे पूरे देश को लाठी गोली और दमन से चलाना चाह रहे है। भाजपा नेतृत्व को कांग्रेस की चुनौती है कि 19 अप्रैल को पूरे देष के कांग्रेस जन दिल्ली में भूमि अधिग्रहण अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे है। छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, विधायक, जनप्रतिनिधी और कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार द्वारा लाये गये भूमि अधिग्रहण अधिनियम के काले कानून का विरोध करने दिल्ली पहुंचेगे और 19 अप्रैल के विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे। यदि भाजपा सरकार ने इस दिन भी अपना दमनकारी चेहरा सामने रखा तो देशभर के कांग्रेस शांतिपूर्ण अहिंसक प्रदर्षन कर इसका करारा जवाब देंगे।

Copyright @ 2019.