राष्ट्रीय (03/04/2015) 
भोपाल में सस्ते हुए पेट्रोल, डीजल के दाम

पेट्रोल 54 पैसे, डीजल 1.38 रुपए सस्ता

भोपाल । अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दामों में गिरावट के चलते राजधानी में डीजल 1.38 रुपए और पेट्रोल 54 पैसे सस्ता हो गया। उधर, रसोई गैस के दाम 8.5 रु. और ऑटो एलपीजी के दाम 0.35 पैसे बढ़ गए। भोपाल में मध्यरात्रि से पेट्रोल 66.22 रु. तथा डीजल 55.54 रु. प्रति लीटर मिलेगा। पहले इनकी कीमत क्रमशरू 66.76 रु. और 56.92 रु./ लीटर थी। इससे पहले इनके दाम 01 मार्च से पुनर्निधारित किए गए थे। तब पेट्रोल के दाम 3.53 रु. और डीजल के दाम 3.51 रु./लीटर बढ़ाए गए थे।

तेल कंपनियों ने कहा है कि यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में नरमी के मद्देनजर लिया गया है। लेकिन बीते एक महीने में क्रूड जितना सस्ता हुआ है, उसके मुताबिक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं घटे हैं। पहली मार्च को क्रूड का भारतीय बास्केट 3598.80 रुपए प्रति बैरल था। अभी इसकी कीमत 3352.77 रु. है। यानी 6.83ः गिरावट। कीमत अगर डॉलर में देखें तो इसमें 7.31ः कमी आई है। लेकिन पेट्रोल के दाम सिर्फ 0.81ः और डीजल के 2.43ः घटाए गए हैं।

संतोष पारदसानी

Copyright @ 2019.