राष्ट्रीय (04/04/2015) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
शनिवार ०4-०4-2०15
आपकी किस्मत के सितारे
आज का पंचांग
4 अप्रैल, तिथि 15, वार शनि, नक्षत्र हस्त., योग धु्रव, चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश 

मेष: धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में विकार एवं वृथा खर्च बढ़ेंगे। कार्य-व्यवसाय में अस्थिरता एवं हानि का सामना होगा। आर्य की अपेक्षा खर्चे अधिक होंगे। 
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 6

वृष: मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन एवं मनोरंजन आदि कार्यों पर खर्च विशेष होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ सम्बध बढ़ेंगे। स्वभाव में तेजी और व्यर्थ की भागदौड़ अधिक होगी।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

मिथुन: इस समय में आप लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी लगनशीलता व निरंतर मेहनत के भाव से प्रयास करेंगे। छोटी यात्राओं से भी लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं। किसी प्रिय बन्धु से मुलाकात हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 7

कर्क: आपकी आय बढ़ सकती है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं, तो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। नौकरीशुदा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। यदि आप भी शिक्षा या प्रतियोगिता में हैं, तो थोड़ी परेशानी हो सकती है। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 9

सिंह: विघ्न-बाधाओं के बावजूद प्रयोजन सिद्धि लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुछ अप्रत्याशित सफलताएं प्राप्त होंगी। मासान्त में विदेशी मित्रों से दान एवं सुख प्राप्त होगा। बिगड़े कामों में सफलता प्राप्त होगी।  
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 3

कन्या: आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है।  दैनिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की सराहना होने की संभावनाएं बन रही हंै।
शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 9

तुला: कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल वातावरण रहेगा। सुख समाचार मिलने के आसार हैं। स्थायी सम्पति से लाभ होगा। नई योजनाओं से आर्थिक लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 1

वृश्चिक: व्यापार में दूर दराज जाना पड़ सकता है। नई योजनाओं के लिए समय बेहतर है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। विरोधी हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 2

धनु: यात्रा का योग है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। सोची गई योजना भी सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

मकर: लाभ खर्च की संभावना अधिक है। परिवारिक व व्यवसायिक उलझनें भी हों सकती है। विद्यार्थियों वर्ग को पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 8

कुंभ: स्वभाव में क्रोध।  लेन-देन में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव व खर्च अधिक होगा। धन लाभ लेकिन खर्च अधिक हो सकते हैं। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

मीन: धर्म-कर्म की ओर रूचि होगी एवं किसी शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। व्यथ की दौड़ धूप होगी। कार्य व्यस्ता अधिक रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 2


स्वप्न प्रकार 
पहला दैविक, दूसरा शुभ, तीसरा अशुभ और चौथा मिश्रित। दैविक व शुभ स्वप्न कार्य सिद्ध की सूचना देते हैं। अशुभ स्वप्न कार्य असिद्धि की सूचना देते हैं तथा मिश्रित स्वप्न मिश्रित फलदायक होते हैं। यदि पहले अशुभ स्वप्न दिखे और बाद में शुभ स्वप्न दिखे तो शुभ स्वप्न के फल को ही पाता है। अगर आपको लगातार बुरे सपने आते हों तो उसके अशुभ फल से बचने के लिए यह उपाय आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं:
1 बुरे स्वप्न को देखकर यदि व्यक्ति उठकर पुन: सो जाए अथवा रात्रि में ही किसी से कह दे तो बुरे स्वप्न का फल नष्ट हो जाता है।
2 सुबह उठकर भगवान शंकर को नमस्कार कर स्वप्न फल नष्ट करने के लिए प्रार्थना कर तुलसी के पौधे को जल देकर उसके सामने स्वप्न कह दें। इससे भी बुरे सपनों का फल नष्ट हो जाता है।
3 अपने गुरु का स्मरण करने से भी बुरे स्वप्नों के फलों का नाश हो जाता है। 
4 धर्म शास्त्रों के अनुसार रात में सोते समय भगवान विष्णु, शंकर, महर्षि अगस्त्य, कपिल मुनि का स्मरण करने से भी बुरे सपने नहीं आते।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं 
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4
Copyright @ 2019.