09/07/2022 सरकारी आईटीआई (लड़कियां) जालंधर में, अलग-अलग कोर्स में प्रवेश शुरू

सरकारी आईटीआई (लड़कियां) लाजपत नगर जालंधर में तकनीकी कोर्स के लिए  सेशन 2022-23 के लिए दाखिला शुरू हो गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसीपल रूपिंदर कौर ने बताया कि, संस्था में स्विंग टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग, सरफेस ओरनामैंट का कंप्यूटर, कॉस्मेटोलॉजी (ब्यूटीशियन), टीचर ट्रेनिंग, ड्रैस मेकिंग के 1-1 वर्षीय कोर्स और सूचना टैकनालाजी के 2 वर्षीय कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि, इन सभी कोर्स भारत सरकार और पंजाब सरकार से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने आगे कहा कि, इन कोर्स में नामांकित अनुसूचित जाति के छात्रों को ट्यूशन फीस माफी की सुविधा दी जाती है और कोर्स पूरा करने के बाद लड़कियों को रोजगार दिलाने में म

 
09/07/2022 स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा देह व्यापार का घिनौना काम, शिवसेना के नेताओं ने किया जमकर हंगामा


स्पा सेंटरों के नाम पर देह व्यापार  जैसे घिनौने काम चलने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मॉडल टाऊन स्थित डायमंड थाई यूनिसेक्स स्पा में देखने को मिला है। इसके इलावा जालंधर के माडल टाऊन सहित गढ़ा, अर्बन एस्टेट, छोटी बारादरी, न्यू जवाहर नगर आदि पॉश इलाकों में चले रहे हैं।  जानकारी के अनुसार मॉडल टाऊन स्थित उक्त स्पा सेंटर में देह व्यापार का घिनौना काम चल रहा  था, जिसको लेकर शिवसेना के नेताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस बिना कोई कार्रवाई किए बेरंग लौट गई।  उक्त स्पा सेंटर के बारे में शिवसेना के नेताओं का कहना है कि, यहां पर देह व्यापार का काम चल रहा है और इतना ही नहीं यहां पर मसाज के लिए लड़कियों को  सिखाया जाता है जिस संबंधी पुलिस को सूचना दी गई है।  इस मौके पर थाना 6 के एस.एच.ओ. ने जानकारी दी है कि

 
09/07/2022 नशा तस्कर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, हेरोइन सहित गिरफ्तार

कमिश्नरेट पुलिस के  स्पेशल आप्रेशन यूनिट की टीम ने गाजी गुल्ला चौक से एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार करते हुए, उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। ए.सी.पी. इन्वेस्टिगेशन बृजेंद्र सिंह संधू ने बताया कि, आरोपी की पहचान दिलबाग सिंह उर्फ मंगा पुत्र संतोख सिंह निवासी गांव हरपुरा थाना घुमान जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह द्वारा समेत पुलिस पार्टी काबू किए गए, हेरोइन तस्कर के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर दो में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि उससे और पूछताछ की जा सके।

 
09/07/2022 सीवरेज सफाई कर्मचारी संघर्ष कमेटी द्वारा लगाए गए धरने का समर्थन -- पुष्पेंदर सिंगल

पंजाब सरकार के कच्चे मुलाजिमों को पक्के करने के झूठे वादों के खिलाफ़ डा.डी.पी.खोसला के नेतृत्व में सीवरेज सफाई कर्मचारी संघर्ष कमेटी (रजि) द्वारा लगाए गए धरने पर उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े रहने का आश्वासन देते हुए, जिला भाजपा के ज़िला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल व समूह भाजपा पार्षदों और भाजपा लुधियाना के जिला पदाधिकारी नगर निगम जोन- ए के बहार धरना पर्दर्शन में हिस्सा लिया, इस मौके पर पंजाब भाजपा कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी विशेष तौर से धरना पर्दर्शन में शामिल हुए । भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा की, पंजाब सरकार को जल्द से जल्द कच्चे मुलाजिमों को पक्के करने चाहिए, नहीं तो यह संघर्ष और तेज होता चला जाएगा। जिसका कोई फायदा नहीं होगा। इ

 
08/07/2022 मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली में सरप्लस बजट का झूठा भ्रम फैला रहे है जबकि केग रिपोर्ट में उजागर हुआ है दिल्ली सरकार 38155 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी हुई। - चौ0 अनिल कुमार





वीरवार को  2022 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने, दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में टेबल की गई सी.ए.जी. (केग) की रिपोर्ट की सच्चाई को उजगार करते हुए कहा कि, केजरीवाल यह झूठा भ्रम फैला रहे है कि दिल्ली सरकार ने पिछले 7 वर्षों में 1 रुपये का भी लोन नही लिया जबकि, वास्तविकता यह है कि वर्ष 2022 तक दिल्ली के उपर 38,155 करोड़ रुपये कर्ज बढ़ गया है। सीएजी रिपोर्

 
08/07/2022 कमिश्नरेट पुलिस ने अनाधिकृत ट्रैवल एजेंटों के गिरोह का भंडाफोड़ किया, 536 पासपोर्ट के साथ चार गिरफ्तार:

अनाधिकृत ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को निर्दोष लोगों को विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 536 पासपोर्ट के अलावा 49000 रुपये नकद, एक लैपटॉप और तीन कंप्यूटर जब्त किए हैं। पुलिस आयुक्त गुरशरण सिंह संधू ने वीरवार को यहां इसका खुलासा करते हुए कहा कि, कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन यूनिट (एसओयू) को इन बेईमान तत्वों द्वारा की जा रही अवैध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के बाद, एसीपी अशोक कुमार, एसओयू हेड इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने इन एजेंसियों पर कड़ी नजर रखी, जैसे कि वीवी ओवरसीज, लैंडमेज ओवरसीज नियर लोकल बस स्टैं

 
08/07/2022 बड़ा एक्शन, मंडी ऑफिसर समेत मार्कीट कमेटी के सैक्रेटरी का तबादला

मकसूदां मंडी में अलग-अलग तरीके से चल रही धांधली की खबरें प्रकाशित होने के बीच, मोहाली स्थित मुख्य पंजाब मंडी कमेटी से एक मेल आ गया। मेल में लिखे शब्द देख जिला मंडी आफिस समेत जिला मार्कीट कमेटी के अधिकारियों समेत कर्मचारी दंग रह गए। मेल में डीएमओ (डिस्टिक मंडी ऑफिसर) और जिला मार्कीट कमेटी के सैक्रेटरी की ट्रांसफर हो जाने के आदेश थे।
 
08/07/2022 जालंधर में दिन-चढ़ते ही बड़ी वारदात, दांतों से हमला कर की लूट

 
08/07/2022 भाजपा शासित राज्यों में ‘सबका साथ, सबका विकास की राजनीति हो रही है, विपक्ष शाषित राज्य में तुष्टिकरण राजनीति हो रही है – तरुण चुग

तेलंगाना में संपन्न हुई भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रिय कार्यकारिणी बैठक में मीडिया से बात करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मोदी सरकार सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के आठ वर्षो पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। मोदी सरकार की सफल और दूरगामी योजनाओ की सराहना करते हुए, चुग ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सौभाग्य योजना, जल-जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत अभियान, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुरक्षित मातृत्व वंदन योजना जैसे इनिशिएटिव ने भारत में कल्याणकारी शासन व्यवस्था की स्थापना की है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के लगभग 80 करोड़ लोगों

 
08/07/2022 जालंधर में एक अनाथ बच्ची के साथ रेप, एक मरी हुई बच्ची का जन्म और दिल्ली में फेंका गया; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

जालंधर निवासी मूसा ने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही दिल्ली की एक छात्रा के साथ जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई और अपनी मौसी के घर हरिद्वार चली गई। वहां दूसरी मंजिल की रसोई में उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के बाद उसे कूड़ेदान में फेंक दिया गया और दिल्ली पुलिस में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। अब मकसूद थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मसदर को गिरफ्तार कर लिया है.
 
08/07/2022 यूआईडीएआई ने जालंधर में आधार रजिस्ट्रेशन की समीक्षा की,




 
08/07/2022 डिप्टी कमिशनर ने आर्थिक तंगी के, बावजूद 12वीं में टॉप करने वाले रोहित को किया सम्मानित



डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के नतीजों में मैरिट लिस्ट में दूसरा और विज्ञान स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल करने वाले गरीब परिवार के छात्र रोहित कुमार को सम्मानित किया। डिप्टी कमिशनर ने रोहित को इस प्राप्ति पर 50 हजार का चैक भेंट किया । 500 में से 496 अंक प्राप्त करने वाले सरकारी सीनियर सकैंडरी स्मार्ट स्कूल कमाही देवी जिला होशियारपुर के छात्र पुत्र रोहित स्वर्गीय शाम लाल आर्थिक तंगी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस प्राप्ति के लिए डिप्टी कमि

 
08/07/2022 इस मानसून सीजन दौरान जालंधर में लगाए जाएंगे 6 लाख पौधे : डिप्टी कमिश्नर

जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए, प्रशासन चल रहे मानसून के, मौसम में जालंधर में 6 लाख पौधे लगाने का एक व्यापक अभियान शुरू करेगा। जिला प्रशासकीय परिसर में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कहा कि, प्रशासन ने पौधे लगाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू करने की योजना बनाई है, जिसके तहत जिले की 890 ग्राम पंचायतों में से प्रत्येक को 500 पौधे (लगभग 4.45 लाख पोधे) वितरित किए जाएंगे और शेष पौधे प्रत्येक सरकारी विभाग द्वारा अपने भवनों या खाली भूमि पर लगाए जाएंगे।
 
08/07/2022 अस्पताल की लिफ्ट बनी सांपों का बसेरा, इलाज करवाने आए लोगो में फैली दहशत

शहर के गुरु नानक मिशन चौक स्थित गुरु नानक मिशन अस्पताल की लिफ्ट में सांपों ने बसेरा बना लिया है, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सपेरे बुलाकर उन्हें पकड़वाया। लिफ्ट में सांप मिलने से अस्पताल आने वाले लोगों में खौफ पाया जा रहा है। बता दें कि, इन सांपों ने अस्पताल की लिफ्ट को अपना बसेरा बना लिया था। पिछले दो-तीन दिनों से अस्पताल की लिफ्ट में से कई सांपों को सपेरों द्वारा पकड़ा जा चुका है, लेकिन इस संबंध में हस्पताल की मैनेजमेंट द्वारा मीडिया के सामने आकर बात करने से कतरा रही है तो वही मीडिया से बात करते हुए सपेरे को हस्पताल के लोग धक्के से अपने साथ अंदर ले गए।
 
08/07/2022 देवभूमि उत्तराखंड में वीर सपूत जन्मे है-गुरमीत सिंह, राज्यपाल।

जरा याद करो कुर्बानी ...के उद्देश्य को सार्थक करते हुए, सम्मान एवं सलाम राष्ट्रीय फाउंडेशन ने आईआरटीडी आडिटोरियम, देहरादून में अवार्ड कार्यक्रम  2022 का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मंत्री  रामदास आठवले, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा मंच पर उपस्थित थे। फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक झा ने बताया, कि संस्था द्वारा ये 7 वाॅ आयोजन है, इससे पहले राजधानी दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में भी शहीद वीर सैनिकों के परिजनों को स्मृति चिन्ह व आर्थिक सहायता प्रदान की गई। देहरादून के इस कार्यक्रम में आईआरएस समीर वानखेड़े सहित करीब 28 परिजनों, अधिकारियों,1

 
08/07/2022 आर० पी० सती निदेशक (शिक्षा) ने 12000 छात्रों के लिए रीडिंग की समझ और अभिव्यक्ति की प्रतियोगिताओं का किया उद्घाटन .

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने आज नवयुग स्कूल, विनय मार्ग, नई दिल्ली से अपने प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए समझ और अभिव्यक्ति के साथ रीडिंग प्रतियोगिताओं का आर० पी० सती निदेशक (शिक्षा) ने विधिवत उद्घाटन किया  । यह प्रतियोगिताएं सभी अटल आदर्श विद्यालयो  और नवयुग स्कूलों में कक्षा III से VIII के छात्रों के लिए शुरू की गई है।      "निपुण भारत मिशन"  और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, सीखने की मूलभूत आवश्यकता समझ और भाव के साथ सही ढंग से पढ़ना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, पालिका परिषद ने अपने स्कूल में रीडिंग के साथ समझ  और अभिव्यक्ति का अभियान शुरू किया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान 11 मई से 3 जून, 2022 तक आयोजि

 
07/07/2022 दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा कि, दिल्ली के लोग इमानदारी से टैक्स नहीं भरते हैं, इसलिए एमसीडी में पैसे की कमी है, जिसे दुर्गेश पाठक ने इस बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया

आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि, दिल्ली के उपराज्यपाल का ने ट्वीट कर कहा कि, दिल्ली वाले ईमानदारी से टैक्स नहीं भरते हैं , इसलिए दिल्ली की एमसीडी में पैसे की कमी है, अगर दिल्ली वाले सही ईमानदारी तरीके से टैक्स भरे तो दिल्ली की एमसीडी विश्व में  सबसे ज्यादा अमीर हो जाएगी, वही दुर्गेश पाठक ने कहा कि, दिल्ली वाले चाहे गरीब हो या अमीर सभी ईमानदारी से टैक्स भरते हैं जहां दिल्ली का बजट 6 साल पहले जब अरविंद केजरीवाल की सरकार आई थी तब 25 हजार करोड़ था अब 6 साल बाद बाद 70000 करोड का हो गया है, यह  साबित करता है कि, दिल्ली वाले ईमानदारी से टैक्स भरते हैं और दिल्ली के ऊपर ₹1 का भी कर्जा नहीं है जबकि यूपी के ऊपर 6 लाख करोड़ का कर्जा है, दिल्ली के उ

 
07/07/2022 देवभूमि उत्तराखंड में वीर सपूत जन्मे है-गुरमीत सिंह, राज्यपाल।

देहरादून। जरा याद करो कुर्बानी के उद्देश्य को सार्थक करते हुए सम्मान एवं सलाम राष्ट्रीय फाउंडेशन ने आईआरटीडी आडिटोरियम, देहरादून में अवार्ड कार्यक्रम  2022 का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा मंच पर उपस्थित थे। फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक झा ने बताया, कि संस्था द्वारा ये 7 वाॅ आयोजन है, इससे पहले राजधानी दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में भी शहीद वीर सैनिकों के परिजनों को स्मृति चिन्ह व आर्थिक सहायता प्रदान की गई। देहरादून के इस कार्यक्रम में करीब 28 परिजनों,12 समाजसेवियों और अधिकारियों तथा 2 पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
 
07/07/2022 बालटाल अमरनाथ पर श्री हनुमत सेवा संघ त्रिनगर द्वारा 27 वर्ष से भंडारा।

भूखे को अन्न, प्यासे को पानी, जय बाबा बर्फानी नारे को सार्थक करते हुए सन 1995 में स्थापित श्री हनुमत सेवा संघ  त्रिनगर द्वारा 27 वर्ष से लगातार बालटाल अमरनाथ जी पर भोले बाबा की कृपा से सुंदर  भंडारा लगाया रहा है। इस वर्ष भी 30 जून 2022 से 11 अगस्त 2022 तक बालटाल अमरनाथ जी पर सुंदर भंडारे का आयोजन किया गया है। बताया जाता है कि जिसमें लगभग 1 करोड़ रुपए का खर्च आता है। जो आपसी सहयोग एवं सेवा भाव से बाबा की कृपा से एकत्रित हो जाता है।
 
06/07/2022 सार्वजनिक साधारण बीमा कंपनियों में अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक और समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों के इंचार्ज के समक्ष आधा दिन धरना व प्रदर्शन

चूंकि जनरल इंश्योरेंस पब्लिक सेक्टर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (GIPSA), वेतन संशोधन जो 01.08.2017 से देय है की किसी बेहतर पेशकश के साथ बातचीत के लिए नहीं आया और दिनांक 22.06.2022 को सभी चेक ऑफ यूनियनों/संघों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता विफल हो गयी थी । ट्रेड यूनियनों और संघों का संयुक्त मोर्चा के बैनर तले समस्त अधिकारी व कर्मचारी 11.07.2022 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर आंदोलन कार्यक्रम को तेज करेंगे । यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
 
06/07/2022 एसबीआई लक्ष्मी नगर ने अपने खाताधारकों को किया सम्मानित।

पूर्वी दिल्ली अब सरकारी बैंक भी निजी बैंकों की तर्ज पर कुछ नया करने में लगे हैं ऐसा ही नजारा देखने को मिला पूर्वी दिल्ली मैन मार्केट लक्ष्मी नगर के भारतीय स्टेट बैंक मेन मार्केट लक्ष्मी नगर की शाखा में जहां शाखा के 42 वी वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई गई। भारतीय स्टेट बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक विजय लक्ष्मी सिंह द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के जन्मोत्सव के उपलक्ष में शाखा में अपने खास खाताधारकों को सम्मानित किया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक ग्राहक मनमोहन सिंह ने कहा कैसा नजारा हमें प्राइवेट बैंकों में देखने को मिलता है लेकिन स्टेट बैंक ने जो अपने खाताधारकों को सम्मानित किया है उससे लगता है कि स्टेट बैंक अब प्राइवेट बैंकों से कम नहीं है। इस मौके पर विजय लक्ष्मी ने कहा कि हमारे खाताधारकों के कारण ही बैंक के कर्मचारियों अधिकारियों की पहचान बनती है अगर मैं अपने सम्

 
06/07/2022 महंगाई की मार से आम आदमी का जीना हुआ दुश्वार - बलराज कुंडू

यहां जारी बयान में बलराज कुंडू ने कहा कि जिस ढंग से एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज एक बार फिर से ₹ 50 का भारी भरकम इजाफा किया गया है उससे पता चलता है कि वर्तमान सरकार को देश की गरीब जनता की बिलकुल भी फिक्र नहीं है। यह पहली बार नहीं हुआ है बल्कि बार-बार रेट बढ़ाकर आम आदमी का जीना मुहाल किया जा रहा है। अब पचास रुपये की बढ़ोतरी के बाद हरियाणा में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें ₹ 1050 के भी पार चली गयी हैं ऐसे में भला गरीब आदमी कैसे रोटी पकाकर खा सकेगा।
 
06/07/2022 कश्मीर में धारा 370 नहीं है, दो झंडे नहीं हैं तो इसका श्रेय डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जाता --- यशपाल जनोत्रा

भाजपा के जिला कार्यालय घंटा घर में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष यशपाल जनोत्रा की अध्यक्षता में जनसंघ के, संस्थापक डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की आज 6 जुलाई को 122 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष परवीन बंसल,प्रवक्ता गुरदीप गोशा, भाजपा पंजाब के माइनोरिटी मोर्चा के अध्यक्ष जॉन मसीह विशेष तौर से शामिल हुए। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डॉ.मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। लुधियाना के सभी 24 मंडलों में लगभग 40-42 स्थानों पर डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की 122 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जनोत्रा ने कहा कि देश में धर्म केवल राष्ट्रधर्म है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी दो विधान, दो प्रधान एवं दो निशान के विरोधी थे। अगर आज कश्मीर में धारा 370 नहीं है, दो झंडे नहीं हैं तो इसका श्रेय श्यामा प्र

 
06/07/2022 सुल्तानपुरी थाने की पुलिस ने सक्रिय अपराधी और हिस्ट्री शीटर को किया गिरफ्तार ।

पुलिस स्टेशन सुल्तान पुरी, बाहरी जिले की टीम ने 01 सक्रिय लुटेरे/चोर को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम जग्गा पुत्र करनैल सिंह निवासी ई-6/215 सुल्तान पुरी, दिल्ली, उम्र 44 वर्ष है, जो सुल्तान पुरी का BC भी है। उसके पास से 01 देशी पिस्टल और 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। जो पिछले 17 अपराधिक मामलो में शामिल रहा है जिसमे हत्या, लूट, छिना-झपटी और अन्य मामले शामिल है।

 
06/07/2022 दिल्ली पुलिस ने जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर महिला के साथ, अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

पिछले महीने 2 जून को जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर मानव अग्रवाल नाम के शख्स ने, एक महिला के साथ अश्लील हरकत की, जिसके बाद महिला ने जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर सीएसएफ कर्मचारी को शिकायत की, जिसके बाद सीआईएसएफ  कर्मचारी ने सीआईएसफ कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद  महिला ने ट्विटर के माध्यम से भी दिल्ली पुलिस को शिकायत की, इसके बाद दिल्ली पुलिस ने महिला के घर पर जाकर उसका स्टेटमेंट नोट किया और कार्रवाई शुरू की, इस आरोपी को पकड़ने के लिए  10 इंस्पेक्टर को लगाया गया था, और जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे पुलिस को  सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी का साफ  चेहरा  सामने आया और आरोपी एक मेट्रो स्टेशन क

 
06/07/2022 केजरीवाल सरकार का 10.27 लाख रोजगार का दावा झूठा- अनिल भारद्वाज





मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को, कम्युनिकेशन विभाग के चैयरमेन एवं पूर्व विधायक  अनिल भारद्वाज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, 7-8 साल में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के नाम पर भ्रम और प्रचार के मायाजाल फंसाकर रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस केजरीवाल

 
06/07/2022 क्षेत्रीय पुस्तकालय, सरोजिनी नगर में हुआ, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के महानिदेशक डॉ. आर. के. शर्मा के मार्गदर्शन में, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा 75 वां आज़ादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अनुक्रम में क्षेत्रीय पुस्तकालय, सरोजिनी नगर में भारत सरकार के  संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल एवं  संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री  मीनाक्षी लेखी ने संयुक्त रूप में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया I  संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री  मीनाक्षी लेखी ने  नेताजी की आज़ाद हिन्द फौज का तेज कदम ताल गीत “कदम कदम बढ़ाये जा” की धुन की  प्रासंगिकता को बताते हुए कहा कि इस गीत से प्रेरित होकर हमें निरंतर प्रगति के पथ पर चलते रहने होगा । उन्होंने क

 
05/07/2022 पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से, सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को 1 साल टालने की मांग की

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल लुधियाना यूनिट की ओर से एक प्रेस वार्ता माता रानी चौक में, राज्य महासचिव सुनील मेहरा,सचिव सुरिंदर अग्रवाल,उमेश सोनी की अध्यक्षता में की गई। प्रेस वार्ता में राज्य महासचिव सुनील मेहरा ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर 1 जुलाई  से लग चुके  बैन को 1 साल तक टालने की मांग की, इसके लिए मंडल ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को एक पत्र लिख केंद्र से इस संबंध में एक समिति बनाने का भी आग्रह किया है, जो सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प ढूंढने का प्रयास करें। विकल्प मिलने के बाद देश में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद हो सकेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाने चाहिए. हा

 
05/07/2022 माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए, अहम खबर, पंजाब सरकार ने किया ऐलान

पंजाब सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि, होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड की मुरम्मत का कार्य जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा के निवास स्थान पर इसका ऐलान किया।  माता चिंतपूर्णी के 29 जुलाई से मेले शुरू होने वाले हैं और होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड की खस्ताहालत सभी की परेशानी का सबब बनी हुई है। गत लम्बे समय से खस्ताहाल चल रहे, आदमवाल रोड की मुरम्मत का कार्य शुरू होने की उम्मीद उस समय पैदा हुई जब पंजाब के पी.डब्ल्यू.डी. मंत्री हरभजन सिंह अपने निजी दौरे दौरान होशियारपुर पहुंचे, तो होशियारपुर से कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने पी.डब्ल्यू.डी. मंत

 
05/07/2022 जिले के 43 गांवों में ठोस वेस्ट प्रबंधन और 36 गाँवों में लिक्विड वेस्ट प्रबंधन प्रोजैक्ट लगाए जाएंगे-



 
05/07/2022 के.एम.वी. ने पूरे जोश और उत्साह के साथ, राष्ट्रीय सटैटिसटिकस दिवस मनाया


कन्या महा विद्यालय (स्वायत्त) ने पूरे जोश और उत्साह के साथ राष्ट्रीय सटैटिसटिकस दिवस मनाया। समारोह का आयोजन गणित विभाग द्वारा किया गया, इस अवसर पर सतत विकास के लिए डेटा विषय पर एक ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने सुंदर पोस्टरों के माध्यम से हमारे दैनिक जीवन में सटैटिसटिकस के प्रयोगों को प्रस्तुत किया, वहीं उन्होंने समाज को सतत विकास का संदेश भी दिया। प्रिंसिपल प्रो डॉ अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्रों को उनकी भागीदारी पर बधाई दी। मैडम प्रिंसिपल ने छात्रों को गणित की अवधारणाओं को बहुत ही सरल तरीके से सीखने के लिए  वीणा दीपक, प्रमुख, गणित विभाग,  आनंद प्रभा और गणित विभाग के सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।


 
05/07/2022

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि, राजधानी दिल्ली की मौजूदा समस्याओं सहित महंगाई झेल रहे दिल्ली वासियों की परेशानियों को नजरअंदाज करके, मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दो दिवसीय विधानसभा का मानसून सत्र सिर्फ विधायकों का वेतन बढ़ाने के लिए रखा है, उन्हें दिल्ली के विकास और दिल्लीवालों के जीवन स्तर को ऊंचा  उठाने में कोई सरोकार नही है। सत्र के पहले दिन विधायक वेतन बढ़ोतरी संबधित बिल प्रस्ताव रखा, जिसमें मंत्रियों, विधायकों, चीफ व्हीप, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और विपक्ष के नेता के वेतन बढ़ोत्तरी पर निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, अरविन्द केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जिनके पास कोई विभाग नह

 
05/07/2022 पुलिस आयुक्तालय ने, नशा तस्करों और चोरों पर नकेल कसी



 
05/07/2022 नागरिक सेवाओं संबंधी प्राप्त 100 प्रतिशत आवेदनों का निपटारा कर जालंधर राज्य में अग्रणी: डिप्टी कमिशनर ।

इस़ बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने कहा कि, प्रशासन को 4 जुलाई 2021 से 3 जुलाई 2022 तक कुल 35 सेवा केंद्रों पर लगभग 425 सेवाओं के लिए 377478 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका अधिकारियों द्वारा समय पर निपटारा किया गया और परिणाम के तौर पर जिला स्तर पर एक भी आवेदन लम्बित नहीं है जबकि पहले जीरो प्रतिशत पैंडेसी होने के बावजूद 10-12 आवेदन पैंडिग होते थे। उन्होंने कहा कि, राज्य स्तर पर केवल 2

 
05/07/2022 एनजीटी की निगरान समिति ने निर्माण कार्यों, छिड़काव व सिंचाई के लिए शोध किए, जल का उपयोग करने के दिए निर्देश

स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में बैठक की अध्यक्षता करते हुए, जस्टिस जसबीर सिंह ने कहा कि, निर्माण कार्यों में जमीन निचले पानी के प्रयोग पर पाबंदी है. उन्होंने निर्माण कार्यों के लिए शोध किए पानी  की आपूर्ति की संभावना तलाशने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि मूल्यवान प्राकृतिक संसाधनों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि, निर्माण कार्यों के लिए उ

 
05/07/2022 भगवंत मान के मंत्रिमंडल में 5 नए चेहरों को स्थान

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल में आज 5 नए चेहरों को स्थान मिला है और इन पांचों नए बने मंत्रियों में किसी की पृष्ठभूमि कांग्रेस से जुड़ी रही है तो कोई पुलिस महकमे में सराहनीय भूमिका निभा चुका है परंतु इन सबकी किस्मत को आम आदमी पार्टी ने चार चांद लगा दिए हैं। कैसे है नए चेहरे इनके बारे कुछ जानने ककी कोशिश करते  :
 
05/07/2022 पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के भतीजे हनी को अभी नहीं मिली जमानत, जेल में रहने को मजबूर

आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के, भतीजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी को जमानत नहीं मिलने के कारण सोमवार को जेल से रिहा नहीं किया गया. उसके साथी कुदरतदीप सिंह के ईडी मामले में 7 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होगी, हनी को शनिवार को जमानत मिल गई थी लेकिन जालंधर में जमानत नहीं मिलने के कारण रिहा नहीं हो सका। हनी को जमानत देते हुए, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि, हनी को दो जमानत बांड और एक जमानत बांड पर जालंधर की एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाए। जिन दो लोगों को जमानत दी गई है उनमें से एक जालंधर का रहने वाला बताया जा रहा है। शनिवार को हनी और उसके बिजनेस पार्टनर कुदरतदीप सिंह वीडियो का

 
04/07/2022 हिन्दूराव अस्पताल में बुजुर्ग मरीज़ों की सेवा के लिए लगाया गया स्टॉल

 ज़म फाउन्डेशन के द्वारा  हिन्दूराव अस्पताल में लगने वाली वरिष्ठ नागरिक सम्मान ओपीडी में आज एक वरिष्ठ नागरिक सेवा स्टॉल लगाकर अस्पताल आने वाले सभी लगभग 200 बुज़ुर्ग मरीज़ों को एक पानी की बोतल, जूस,बिस्कुट, डाइट मिक्चर, व मास्क के साथ साथ गर्मी में धूप से बचने के लिए एक एक गमछा भी वितरित किया गया इसके अलावा प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र मल्का गंज की तरफ से एक मेडिकल किट भी बांटी गई तथा ई-केअर डायग्नोस्टिक्स पाथलैब के द्वारा वरिष्ठ नागरिक को सभी ब्लड टेस्टों पर 60 प्रतिशत तक छूट के कूपन भी दिए गए
 
03/07/2022 त्यागराज नगर में भगवान जगन्नाथ की 55 वा, रथ यात्रा निकाली गई

शुक्रवार को दिल्ली के त्यागराज नगर में भगवान जगन्नाथ की 55 वा रथ यात्रा निकाली गई,  यह रथ यात्रा सुबह से लेकर पुरी रस्मो रिवाज के साथ मनाई गई, जिसमें सभी  भक्त और पांडा शामिल हुए, इस रथयात्रा में 15 से 20 हजार भक्तों ने भाग लिया, यह रथ यात्रा शांति पूर्वक i.n.a. मार्केट, कश्मीर मार्केट, राज्यसभा कर्मचारी निवास कांपलेक्स होते हुए वापस मंदिर में पहुंची, इस रथ यात्रा में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद मीनाक्षी लेखी, दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप पहलवान, एमएलए मदन लाल आदि लोग शामिल हुए तथा  सरकार के कई सीनियर अधिकारी भी शामिल हुए, कई स्वैच्छिक  संगठन, मंदिर मैनेजमेंट,   i.n.a. मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन,  ओडिशा सांस्कृतिक स

 
03/07/2022 पत्रकारों के तनाव प्रबंधन' पर ब्रह्माकुमारीज ने किया संगोष्ठी का आयोजन

नोएडा, 3 जुलाई। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा है कि 'स्वर्णिम भारत' के निर्माण में 'सकारात्मक मीडिया' की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को लोकमंगल और विश्व कल्याण की दिशा में कार्य करना चाहिए। अगले 25 वर्षों में हमें इस दिशा में काम करने की जरूरत है। प्रो. द्विवेदी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे 'अखिल भारतीय समाधान मूलक मीडिया अभियान' के तहत नोएडा के सद्भभावना भवन में 'पत्रकारों के तनाव प्रबंधन' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। 

 
02/07/2022 भगवंत मान ने किसानों को आश्वासन देने के बावजूद मूंग न खरीदकर, किसानों के साथ धोखा किया: सरदार सुखबीर सिंह बादल



अकाली दल अध्यक्ष ने यहां अनाज मंडी का दौरा किया और परेशान किसानों के साथ बातचीत की जिसमें उन्होने बताया कि, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मूंग का रकबा बढ़ा दिया  कि ,  मूंग को 7275 रूपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा, सरकार ने  उनकी उपज को खरीदने के बजाय किसानों को निजी  खरीदारों की दया पर छोड़ दिया गया है क्योंकि सर

 
01/07/2022 दिल्ली के त्याग राज स्टेडियम में , प्लास्टिक विकल्प मेले का आयोजन किया गया

केंद्र सरकार ने आज से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन कर दिया है, जिसको लेकर आज   से दिल्ली सरकार की तरफ से त्याग राज स्टेडियम में प्लास्टिक विकल्प मेले का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय शामिल   हुए, पर्यावरण मंत्री की सलाहकार रेनू गुप्ता, कस्तूरबा नगर से विधायक मदन लाल, पर्यावरण के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉक्टर चेतन आनंद शामिल हुए, दिल्ली के प्रधानमंत्री गोपाल राय ने कहा कि देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरे से बचाव के लिए यह प्रतिबंध की प्रक्रिया शुरू हुई है इस चरण में 19 आइटम पर रोक लगाई गई है, गोपाल राय ने कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री  केजरीवाल जी का कहना है कि, हम इस के प्रतिबंध के साथ-सा

 
01/07/2022 कल्याण विभाग ने पालिका परिषद् सेवाओं से सेवानिवृत्त होने वाले, कर्मचारियों को किया सम्मानित

कल्याण विभाग नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने आज  कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मासिक सेवानिवृत्त कार्यक्रम में , परिषद उपाध्य्क्ष सतीश उपाधयाय ने  मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और 59 पालिका परिषद् कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर  फूलों और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।उपाध्याय ने कहा कि, कोविड की वजह से न केवल यह कार्यक्रम हो पा रहा था अपितु कर्मचारियों को मिलने वाले सेवानिवृत्ति लाभ में भी देरी आ रही थी और इस वजह से सालो से कार्य करने वाले कर्मचारी अपनी ही कमाई हुई पूंजी के समय पर मिलने के लिए परेशान हो रहे थे । उन्होंने कहा कि, आज दोबारा से इस कार्यक्रम के शुरू होने से कर्मचारियों के बीच फिर से उत्साह का माहौल है । उन्होंने क

 
30/06/2022 मुख्यमंत्री तामांग की सरकार में, 2115 पुलिसकर्मियों की हुई पदोन्नति


माननीय मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए अपने भाषण की, शुरूआत की और हाल ही में पदोन्नत हुए 167 पुलिस कर्मियों को बधाई दी। साथ ही पूरे पुलिस विभाग की उनकी उपलब्धियों के लिए सराहना करते हुए, उनको पूरी लगन और दक्षता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होनें पुलिस विभाग को उनके उत्थान के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन भ

 
30/06/2022 पुरस्कार कांड में ओलिंपिक एथलीटों ने, दो बर्खास्त कोचों के पक्ष में दिया हलफनामा


(यूपी ब्यूरो) के प्रमुख खेल व्हिसलब्लोअर इक अल सिंह संधू ने खेल माफिया के दबाव में, अपने तीन पसंदीदा कोचों को 50.00 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने के वित्तीय घोटाले को लेकर पंजाब के खेल विभाग पर जमकर निशाना साधा है। असर करना शुरू कर दिया है। प्रसिद्ध स्पोर्ट्स व्हिसलब्लोअर और पूर्व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर लुधियाना इकबाल सिंह संधू के अनुसार, खेल विभाग और पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स सोसाइटी के तीन कोच गुरदेव सिंह, अवतार सिंह पिंका और युद्धविंदर सिंह जोनी ने क्रमशः 50.00 लाख नकद के खिलाफ आवाज उठाई। पुरस्कार घोटाला। मोड़ तब आया जब भारतीय ओलंपिक पदक विजेता मनप्रीत सिंह, गोलकीपर कृष्ण पाठक, हरमनप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, वरुण कुमार और आकाशदीप सिंह ने क्रमशः अपना हलफनामा दिया। अधिकारी को बताया गया है कि कोच (गोलकी

 
30/06/2022 लुधियाना के दो टैक्सी चालक 20.80 किलोग्राम आई.सी.ई. समेत काबू- गुरिन्दर ढिल्लों

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ड्रग माफिया के खि़लाफ़ शुरु की गई, जंग के अंतर्गत पंजाब पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने लुधियाना से 20.80 किलोग्राम  एमफेटामाइन या क्रिस्टल मैथ, जिसको आई.सी.ई. के नाम से जाना जाता है, बरामद करके दो नशा-तस्करों को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी मंगलवार को यहां के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) एसटीएफ गुरिन्दर सिंह ढिल्लों ने दी। उपरोक्त कार्यवाही एआईजी स्नेहदीप शर्मा के नेतृत्व में एसटीएफ लुधियाना की टीमों द्वारा की गई।  
 
30/06/2022 रैड क्रास सोसायटी ने टी.बी के मरीजों को बाँटा राशन, नियमित रूप से दवा लेने के लिए किया जागरूक

'आजादी का अमृत महोत्सव' को समर्पित जिला रैड क्रॉस सोसायटी में आयोजित एक साधारण लेकिन प्रभावी समारोह के दौरान डा. रितु ने  टीबी के मरीजों को नियमित दवा लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि, टीबी एक इलाज योग्य बीमारी है और डाक्टर की सलाह का पालन कर इसे ठीक किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में टीबी की जाँच और इलाज नि:शुल्क किया जाता है। इस अवसर पर सचिव रैड क्रॉस सोसायटी इंद्रदेव सिंह मिन्हास ने मरीजों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और उन्हें प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया, इस अवसर पर मैडीकल अधिकारी डा. रघु प्रिया, जतिंदरपाल सिंह, बख्शीश सिंह, एनजीओ आखिरी उम्मीद टीम के

 
30/06/2022 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के, अधीन जिले में 25462 लाभपातरी रजिस्टर


इस बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने बताया कि, इस योजना अधीन सरकारी अस्पताल में पहले बच्चे के गर्भधारण गर्भवती महिला को और दूध पिलाने वाली माँ को 5000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन किशतों में दी जाती है। उन्होंने कहा कि, इस योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिलाओं को अंतिम माहवारी के 150 दिनों के भीतर नजदीकी आंगनबाडी केन्द्रों पर रजिस्ट्रेशन करवा कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्ड बनाना जरूरी है।
 
30/06/2022 जेलों को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरु, दो जेलो की जमीन पर पैट्रोल पंपों का होगा उद्घाटन

लोक लुभावन योजनाएं और राज्य के बढ़ते कर्ज को देखते हुए पंजाब सरकार ने, विभागों को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। हालांकि कुछ विभाग और निगम अभी भी लाभ में चल रहे हैं परंतु सरकार ने अब जेल विभाग को अपने पैरों पर खड़ा होने का, पायलट प्रोजैक्ट शुरू किया है जिसके चलते जेलों की भूमि पर लगने वाले पैट्रोल पंप की शुरूआत जुलाई माह से होने जा रही है।
आरंभ में लुधियाना और फिरोजपुर के पैट्रोल पंप शुरू किए जाएंगे और उसके बाद शेष 10  पेट्रोल पंप चलाए जाएंगे। इसके साथ ही एक बार फिर से जेलों में बंद पड़े उद्योगों को चालू किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि, अपने इन कारोबार से जेल विभाग प्रतिमाह 50 लाख रुपए की कमाई कर सकेगा। जेलों द्वारा की जाने वाली कमाई अब पंजाब सरकार के पास नहीं, बल्कि जेलों के पास ही रहेगी। सरकार तेलं

 
30/06/2022 जालंधर में एक बार फिर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, पुलिस में मची भगदड़

जालंधर के पी.पी.पी. कॉम्प्लेक्स की दीवारों पर "खालिस्तान जिंदाबाद" के नारे लिखे मिलने से, हड़कंप मच गया है। उक्त नारे देर रात लिखे गए थे। सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी करके खालिस्तान रैफरेंडम की वोटिंग बारे भी जिक्र किया है। अपने लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बरकार रखने और क्राईम पर नकेल कसने की बात कहने वाली पंजाब पुलिस सवालों के घेरे में नजर आ रही है। पी.पी.पी. कॉम्प्लेक्स की जिस दीवार पर स्लोगन लिखे गए है, वो गेट नंबर एक है। पंजाब पुलिस के पी.ए.पी. कॉम्प्लेक्स के बाहर गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा खालिस्तानी नारे लिखवाना पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि पुलिस मुलाजिमों ने नारों को नीले रंग से प

 
30/06/2022 जिला प्रशासकीय परिसर जालंधर स्थित पार्किंग के ठेके की, नीलामी 8 जुलाई को

जिला प्रशासकीय परिसर जालंधर स्थित स्कूटर, कार पार्किंग के ठेके की नीलामी 8 जुलाई को हो रही है। इस बात की जानकारी देते हुए  बुधवार को यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि, ठेके की नीलामी (1-08-2022 से 31-03-2023 तक के लिए) 8 जुलाई 2022 को सुबह 11 बजे अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में उनके अदालती कमरा नंबर 18 ग्रांउड फ्लोर ( दफ्तर डिप्टी कमिशनर )में होगी।
 
30/06/2022 जिले के 705 सरकारी स्कूलों में 1090.65 लाख रुपये की लागत से सिविल कार्य पूर्ण : डिप्टी कमिशनर

जिले के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढाँचों का विकास करने के उदेश्य से शिक्षा अभियान अधीन ज़िले के 705 सरकारी प्राईमरी/अपर प्राईमरी स्कूलों में 1090.65 लाख रूपये की लागत से सिविल कार्य पूरे किए जा चुके है । इस बारे में जानकारी देते हुए  बुधवार को डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने बताया कि, जिले के 718 स्कूलों में सिविल कार्यों के लिए 1124.45 लाख रुपये की ग्रांट मिली है, जिसमें से 705 स्कूलों में 1090.65 लाख रुपये की लागत से काम पूरा कर लिया गया है और बाकी रहते 13 स्कूलों में 97 प्रतिशित काम पूरा हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि, जिले के 588 स्कूलों में 450.47 लाख रुपये की लागत से मुरम्मत और रख-रखाव का काम किया गया है, जबकि 93 स्कूलों में 636.01 लाख रुपये की लागत से और क्लास रूम

 
30/06/2022 जालंधर में ई-वाहन सुविधा केंद्रों के, संचालन के लिए 22 युवाओं का चुनाव

जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डीबीईई) ने मंगलवार को, जिले में ई-वाहन सुविधा केंद्रों के अलाटमैंट के लिए 22 युवाओं का चुनाव किया। इस संबंध में, डीबीईई यह जानकारी देते हुए डिप्टी डायरैक्ट़र जसवंत राय और रोजगार उत्पति अधिकारी रंजीत कौर ने बताया कि, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में स्व-रोजगार शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें वीकेयर रिटेल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि, कैंप में 37 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 22 का चुनाव कंपनी द्वारा जिले में ई-वाहन सुविधा केंद्र चलाने के लिए किया गया।
 
30/06/2022 ओलंपियन वीरिंदर सिंह का भारतीय हॉकी में उत्कृष्ट योगदान - घनश्याम थोरी

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी ओलंपियन वीरेंद्र सिंह का  बुधवार को 75 वर्ष की आयु में एक संक्षिप्त बीमारी के बाद स्थानीय अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने ओलंपिक पदक विजेता एवं 1975 विश्व कप के स्वर्ण पदक विजेता हॉकी ओलंपियन वीरिंदर सिंह के निधन पर सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष एवं जिला उपायुक्त घनश्याम थोरी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, उनके निधन की खबर खेल जगत में अत्यंत दुखद है । उन्होंने कहा कि, भारतीय हॉकी में उनका योगदान अद्वितीय है और वह स्मृति हमारे दिलों में हमेशा रहेगी ।इसी दौरान, सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और हॉकी में उनकी उपलब्धियों का भी स्मरण किया। सु

 
29/06/2022 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने गुजरात से आए भाजपाप्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  आदेश गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष  रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मंगलवार को गुजरात से आए भाजपा प्रतिनिधिमंडल का प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया। इस मौके पर  आदेश गुप्ता ने कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब भी कोई उनका शिक्षा व्यवस्था को देखने आता है तो वह दो चार बिल्डिंग ही दिखाते हैं जिसकी दिवारों को पेंट कराकर चमका रखा है, लेकिन दो चार बिल्डिंग बना लेने के बाद यह कहना कि, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आ गई, अतिश्योक्ति है। उन्होंने कहा कि, आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों की स्थिति क्या है यह सबको पता है। 100 बच्चे एक कमरे के अंदर पढ़ने को मजबूर हैं।

 
28/06/2022 समाज और संस्कृति का विमर्श है 'शुक्रवार संवाद': प्रो. सुरेश

नई दिल्ली, 28 जून। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'शुक्रवार संवाद' का विमोचन मंगलवार को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने किया। इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी, डीन अकादमिक प्रो. (डॉ.) गोविंद सिंह, पुस्तक के संपादक एवं डीन छात्र कल्याण प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार, डॉ. पवन कौंडल एवं श्री संत समीर भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रो. सुरेश ने कहा कि 'शुक्रवार संवाद' समाज और संस्कृति का विमर्श है। नवोदित पत्रकारों के लिए यह पुस्तक बेहद उपयोगी है। यह पुस्तक न सिर्फ मीडिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर एक नए तरीके से सोचने पर विवश करती है, बल्कि समाज और संस्कृति से जुड़े मुद्दों को भी सरल शब्दों में पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि संचार

 
28/06/2022 आज दिल्ली में गुजरात से भाजपा के कुछ नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं और स्कूल देखने आया

 
28/06/2022 जनता से किए वादों से बचने के लिए, आप सरकार ने विधानसभा में श्वेत पत्र पेश किया: कामरेड सेखों

माकपा के राज्य सचिव कामरेड सुखविंदर सिंह सेखों ने  सोमवार को कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों के दौरान लोगों को दिए वादों और गारंटियों से बचने के लिए कल पंजाब विधानसभा में श्वेत पत्र पेश किया था, कॉमरेड सेखों ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार इस श्वेत पत्र के माध्यम से पिछली सरकारों पर अपने अब तक के प्रदर्शन और विफलताओं को छिपाने का आरोप लगा रही है। कामरेड सेखों ने कहा कि, भगवंत मान सरकार को पिछली सरकार को दोष देने के बजाय राज्य के कर्ज और अन्य मुद्दों को हल करने के लिए काम करना चाहिए था लेकिन पार्टी का अब तक का इतिहास अन्य विपक्षी दलों को दोष देने का रहा है।

 
28/06/2022 केएमवी की डॉ. रश्मि शर्मा को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रमुख शोध परियोजना से सम्मानित किया गया

भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर हमेशा अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ अनुसंधान और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है। कॉलेज अनुसंधान में उत्कृष्टता पर जोर देता है और सार्थक अनुसंधान परियोजनाओं को शुरू करने के लिए अपने कर्मचारियों को प्रेरित करता है। एक अन्य बड़ी उपलब्धि में, डॉ. रश्मी शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन को इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (ICSSR) द्वारा 7,28,000 रुपये के राशि वाला “पंजाब में निम्न टेक सर्विस इंडस्ट्री में महिला उद्यमियों के बीच नवाचार संस्कृति की गतिशीलता" विषय पर प्रमुख शोध परियोजना से सम्मानित किया गया है। यह

 
28/06/2022 जीएनए यूनिवर्सिटी ने डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में भारत एसटीईएम योगदान पुरस्कार और सम्मेलन 2022 के चौथे संस्करण में रोबोटिक्स शिक्षा में उत्कृष्टता और नवाचार पुरस्कार जीता।

जीएनए यूनिवर्सिटी ने डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में भारत एसटीईएम योगदान पुरस्कार और सम्मेलन 2022 के चौथे संस्करण में रोबोटिक्स शिक्षा में उत्कृष्टता और नवाचार पुरस्कार जीता।  इस कार्यक्रम में डॉ. नकुल पाराशर - निदेशक, विज्ञान प्रसार, और  कुंदन कुमार - सलाहकार - उद्योग I, खान, कौशल देव की उपस्थिति थी और रोजगार, एमयू कार्यक्षेत्र और नीति विकास समिति के कार्यान्वयन से संबंधित कार्य, डॉ एम जयप्रकाशन - निदेशक, परीक्षा नियंत्रक / आईटी सेल / क्यूईडी, डीजीटी, सरकार। भारत के और एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों और स्टार्ट-अप के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति थी

 
28/06/2022 जालंधर के इस कॉलेज में छात्रों के बीच विवाद, तीसरी मंजिल से गिरे, 1 की मौत

बताया जा रहा है कि, दोनों छात्र बी.एस.सी. की पढ़ाई कर रहे है। दरअसल,  देर रात होटल की तीसरी मंजिल में रहने वाले छात्र किशन कुमार यादव और अमन की जन्मदिन की पार्टी को लेकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई की दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और वे लड़ते-लड़ते तीसरी मंजिल पर रेलिंग से नीचे गिर गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल में लाया गया, डॉक्टरों ने छात्र किशन कुमार यादव को मृत घोषित कर  दिया, जबकि अमन अस्पताल में भर्ती है। वहीं घटना की सूचन

 
28/06/2022 शराब तस्कर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद

चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर अलग-अलग जिलों में महंगे भाव में बेचने वाले , तस्कर को थाना रामामंडी की पुलिस ने 45 पेटी अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मोनू पुत्र कुलदीप सिंह निवासी राजपुरा बटाला, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने टवेरा गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। ए.सी.पी.  सेंट्रल निर्मल सिंह ने बताया कि, नाकाबंदी के दौरान उन्हें सूचना मिली कि, लाल रंग की टवेरा गाड़ी चंडीगढ़ से अवैध शराब लेकर जालंधर सप्लाई देने आ रही है।
 
27/06/2022 विशेष आयुक्त पुलिस मुकेश मीणा आईपीएस के, निर्देशन में समर कैंप समापन संम्पन

दिल्ली पुलिस की महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई ने 16 जून से मार्शल आर्ट में प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिल्ली में कॉलेज / स्कूल जाने वाली लड़कियों, कामकाजी महिलाओं और गृहिणियों को आत्मरक्षा तकनीक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 18वें ग्रीष्मकालीन शिविर - 2022 का आयोजन 16 जून 2022 से 27.जून 2022 (रविवार को छोड़कर) दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक (निःशुल्क) किया गया , यह आयोजन नजफगढ़, शालीमार बाग, गुजरांवाला टाउन, दिलशाद गार्डन और पुष्प विहार, दिल्ली सहित शहर भर में 5 स्थानों पर आयोजित किया गया था। आत्मरक्षा शिविर के लिए पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से किया गया। दिल्ली की कुल 10,777 लड़कियो

 
27/06/2022 वार्ड 47 में पार्षद के पति कैड़ा ने बुढ़ापा व विधवा पैंशन के मंजूरी पत्र बांटे

लुधियाना में पार्षद के पति निर्मल सिंह कैड़ा प्रधान पंजाब कांग्रेस सेवा दल  ने   शनिवार को वार्ड 47 में बुढ़ापा व विधवा पैंशन के मंजूरी पत्र बांटे। उन्होंने कहा कि, जो भी सरकारी तौर पर वार्ड के लोगों को सुविधा मिल सकती है,उसको दिलवाने के लिए वह हर संभव कोशिश करते रहते है। प्रधान कैड़ा ने कहा कि, वार्ड से संबधित यदि किसी भी बुजुर्ग या विधवा को पैंशन नहीं मिल रही तों, वह उनके साथ किसी समय भी संपर्क कर सकता है। उनकी हर समय यह कोशिश रहती है कि उनके वार्ड से संबधित किसी भी वासी को किसी भी काम के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। कैड़ा ने कहा कि, वार्ड के समूह वासियों को बुनियादी सुविधाएं मिले,इसके लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे है और वार्ड को ए

 
27/06/2022 मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हुए तीन महीनों में ही फेल,गृहक्षेत्र संगरूर के उपचुनाव में हुयी हार -- पुष्पेंदर सिंगल



 भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल  ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया की , पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने अभी तीन महीने ही हुए है और अब मुख्यमंत्री भगवंत मान का असल इम्तेहान भी हो चूका है उनके ही गृहक्षेत्र संगरूर के उपचुनाव में वो हार चुके है। जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने बताया की, संगरूर लोकसभा के उपचुनाव में सिमरनजीत सिंह मान ने जीता। उन्होंने आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को शिकस्त दी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा की, आम आदमी पार्टी जिसने अभी विधानसभा चुना

 
27/06/2022 60 से ज्यादा वारदातें करने वाले, 5 आरोपियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया

लुधियाना शहर में बढ़ रही लूटपाट की वारदातों को नकेल डालते हुए, थाना साहनेवाल की पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब लूटपाट की योजना बना रहे, 5 आरोपियों को तेजधार हथियारों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | जानकारी देते हुए एस•एच•ओ पवन कुमार ने बताया  की, आरोपी प्रवासी मजदूरों और राहगीरों को रात के समय तेज धार हथियारों के बल पर मोटरसाइकिल और मोबाइल की लूटपाट करते थे | आरोपी ज्यादातर वारदातें कंगनवाल,डाबा,लोहारा,फोकल प्वाइंट,मोतीनगर,इंडस्ट्री  एरिया में वारदातें करते थे |आरोपी अब तक 60 से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं| आरोपियों की पहचान गुड्डू कुमार उर्फ दीपू पुत्र केशव सिंह ग्यासपुर,अभी चौहान पुत्र राजेश चौहान ग

 
27/06/2022 संगरूर में नहीं लगी "आप" पार्टी हैट्रिक, सिमरजीत सिंह मान जीते...

संगरूर लोकसभा सीट  के उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार सिमरजीत सिंह मान और आप के उम्मीदवार गुरमेल सिंह के बीच कड़ा मुकाबला चला। दोनों  के बीच चले इस कड़े मुकाबले में सिमरजीत सिंह मान ने 8100 वोट से गुरमेल सिंह को मात देकर जीत हासिल की। गौर हो कि, हाल ही में पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में भी सिमरनजीत सिंह मान ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं लोकसभा उपचुनाव में वह दोबारा मैदान में उतरे और इस कड़े मुकाबले में जीत हासिल करने में सफल हुए। 
 
26/06/2022 मुथू मर्ममायण उप श्री देवी मुथु मरिअम्मन मंदिर पर 49वें वार्षिक महोत्सव।

पूर्वी दिल्ली शाहदरा E4-ब्लॉक नंद नगरी  दिल्ली- मुथू मर्ममायण उप श्री देवी मुथु मरिअम्मन मंदिर पर 49वें वार्षिक वंगल महोत्सव आमंत्रण हर आम और खास जनता के लिए है इसमें कोई भी भेदभाव न करते हुए, सभी सामाजिक लोग शामिल हुए क्योंकि ईश्वर की नजर में हर इंसान बराबरी का दर्जा रखता है ऐसा इनका मानना है और आम जनता को भी इस धर्म के लोग यही शिक्षा देते हैं बिना किसी भेदभाव के मिलजुल कर कोई भी त्यौहार कर मनाया जाए तो वह सबक लिए खुशियों का बहुत बड़ा एक था साधन होता है उपहार देते समय यह किसी में कोई भेदभाव नहीं रखते हैं। यह महोत्सव दक्षिण का एक बहुत ही भव्य महोत्सव है जिसको दूसरी भाषा में पोंगल नाम से भी जाना जाता है मंदिर के प्रधान जगानंद ने बताया इस त्यौहार को बीते 3 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नहीं मनाया जा रहा था मगर इस वर्ष हालात सुधरने

 
26/06/2022 नगरपालिका ने शिकायत निवारण सुविधा, शिविर का किया आयोजन।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ( NDMC ) ने अपने क्षेत्र के निवासियों और सेवाओं के उपयोगकर्ताओं के लाभ के लिए उनके दरवाजे पर सूचना, सुविधा और शिकायत निवारण पहुंचाने के लिए नई दिल्ली में मंदिर मार्ग बारात घर में अपने पाक्षिक सुविधा शिविर का आयोजन किया। इस सुविधा कैम्प का दौरा पालिका परिषद सदस्य कुलजीत सिंह चहल और विशाखा सैलानी ने किया और जनता से उनकी समस्याओं पर बातचीत की भी की ।  सदस्यों ने सभी संबंधित अधिकारियों को सुविधा शिविर में आई सभी शिकायतों को समय पर हल करने और जल्द से जल्द सभी को सहायता, सूचना और शिकायतों का निवारण प्रदान करने के निर्देश दिए। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के संबंधित अधिकारियों ने शिविर में जनता से 69 शिकायतें प्राप्त

 
25/06/2022 पंजाब में जल्द शुरु होंगे, मोहल्ला क्लीनिक, CM मान ने अधिकारियों से ली जानकारी

मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष आज अधिकारियों ने मोहल्ला क्लीनिकों का प्रेजेंटेशन पेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, पंजाब को स्वस्थ रखने व लोगों की  हेल्थ को सुधारने में ये मोहल्ला क्लीनिक क्रांतिकारी सिद्ध होंगे। मान ने कहा कि, दिल्ली में बने मोहल्ला क्लीनिकों से दिल्ली के गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को काफी राहत मिली। उन्होंने कहा कि, पंजाब में बनने वाले मोहल्ला क्लीनिक अपने आप में

 
25/06/2022 पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 13 शूटरों सहित 19 गैंगस्टर गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि, पलविंदर सिंह संधू उर्फ पिंदा निहालूवाला वह युवक था जिसने हत्या जैसी बड़ी घटनाओं के कारण कम समय में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। जह वह नौजवान है कि, जिसने पंजाब के सबसे खतरनाक गैंगस्टरों और आतंकवादियों को खदेड़ दिया था। पुलिस इस घटना के मास्टरमाइंड पिंदा के गांव निहालूवाल तहसील शाहकोट जिला जालंधर, अब एक बार फिर चर्चा म

 
25/06/2022 स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार, सी.आई.ए. स्टाफ ने की रेड

 
25/06/2022 प्लेसमेंट कैंप में रोजगार के लिए, 19 उम्मीदवारो का चुनाव

इस बारे में जानकारी देते हुए रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी, डीबीईई जालंधर रंजीत कौर ने कहा कि, क्रिमीका फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सॉस डिवीजन, फिल्लौर में आयोजित कैम्प में 27 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 19 उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा मौके पर ही रोजगार के लिए चयन किया गया । रंजीत कौर ने कहा कि, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो द्वारा समय-समय पर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए इस तरह के प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने युवाओं को रोजग

 
25/06/2022 जालंधर में माईनिंग साईटों का, डीजीपीएस सर्वेक्षण अगले सप्ताह


जिले में अवैध माईनिंग रोकने के उदेशय से जालंधर में अगले सप्ताह से डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (डीजीपीएस) सर्वेक्षण शुरू होने जा रहा है। अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (एडीसी) मेजर अमित सरीन ने सिंचाई, पंचायत, लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के प्रमुखों से बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि, रेयान एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड की टीम अगले सप्ताह जिले में पहुंचेगी।यह टीम सतलुज नदी के किनारे जमीन और अन्य कृषि योग्य भूमि का सर्वेक्षण करेगी, जिसके बाद एक जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि, डीजीपीएस ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की तुलना में एक बढिया तरीका है जो स्थान संबंधी जानकारी प्रदान करता है।
25/06/2022 एनएचएआई चेयरपर्सन ने , जालंधर में हाईवे प्रोजैक्टों योजनाओं की समीक्षा की




 
24/06/2022 जीटीबी अस्पताल की यह तस्वीर बहुत कुछ बोलती है ?

यह तस्वीर बहुत कुछ बोलती है, यह कोई गली नुकड़ की दीवार नहीं बल्कि दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल की दीवार है जो अस्पताल की सुरक्षा प्रणाली पर सवाल खड़ा करती है । शाहदरा डिस्ट्रिक में स्थित दिल्ली सरकार के जीटीबी अस्ताल में आपको यह नजारा देखने को मिलेगा, जबकि इस अस्पताल में प्रति वर्ष सुरक्षा व्यवस्था पर लाखो रुपए अस्पताल प्रशासन द्वारा खर्च किए जा रहे है । अस्पताल की दीवार पर यह लिखे शब्द साफ साफ यह इशारा कर रहे है कि इस दीवार के पास लोग लघु शंका निवारण करते होगे तभी दीवार पर ऐसे लोगो के लिए चेतावनी लिखी गई है जो साफ दर्शाती है कि सैकड़ों गार्डों की तैनाती के बावजूद लोग अस्पताल परिसर में खुले स्थान पर लघु शंका निवारण कर जाते है ।

 
24/06/2022 विश्व योग दिवस के मौके पर, लोकनायक अस्पताल में योग शिविर और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया

इस अभियान में भाग लिया, इस कार्यक्रम में दिल्ली स्टेट पैरामेडिकल एवं टेक्नोलॉजी फेडरेशन के अध्यक्ष जयप्रकाश के साथ-साथ लोकनायक पैरामेडिकल यूनियन के पदाधिकारियों, भूपेंद्र, जया चौधरी, मुरारी लाल, कुसुम,  पवन कुमार, वंदना , ललित सैनी आदि लोगों ने भाग लिया |  इस कार्यक्रम में उदय, निखिल, बलवंत रावत, अनिल यादव, राजकुमार शर्मा  तथा समस्त मेडिकल स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया |

24/06/2022 इज़ी चेक ब्रैस्ट स्तन-कैंसर को जल्द पहचानने की दिशा में, एक बड़ी तकनीकी छलांग




मुंबई :  भारत के सर्वश्रेष्ठ निजी कैंसर अस्पताल, अपोलो कैंसर सेंटर जो कैंसर देखभाल में सबसे उमदा तकनीकों में लगातार निवेश के लिए प्रतिबद्ध है, दातार कैंसर जेनेटिक्स के सहयोग से लाया है एक क्रांतिकारी रक्त परीक्षण जो अत्यंत सटीकता से बिना लक्षण वाले व्यक्तियों में भी प्रारंभिक अवस्था में ही स्तन कैंसर का पता लगा सकता है। जिससे समय पर निदान व उपचार द्वारा जिन्दगियाँ बचाई जा सकती हैं।
 
24/06/2022 मंदाकिनी स्टारर "मां ओ मां" का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट



जब कोई राज कपूर के बारे में बात करता है और फिल्मों में उन्होंने अपनी प्रमुख नायिकाओं को कितनी कामुक और सुंदर ढंग से चित्रित किया है, तो हमेशा राम तेरी गंगा मैली के बारे में सोचा जाता है। मंदाकिनी ने इस राज कपूर क्लासिक के साथ वर्षों पहले प्रसिद्धि हासिल की, लेकिन फिर 80 और 90 के दशक में कई फिल्में करने के बाद लोगों की नज़रों से दूर हो गईं। अब 30 साल बाद वह पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। फिल्मी क्लैप प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले मंदाकिनी और उनके बेटे रब्बल और अभिनेत्री बबीता बनर्जी चाइल्ड आर्टिस्ट सिमरन और चिराग द्वारा निर्देशित और कैलाश रायगर गुरु जी द्वारा निर्मित, माँ ओ माँ का पोस्टर अभी और अब इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। साजन अग्रवाल द्वारा लिखे गए सुंदर गीत और बबली हक और मीरा द्वारा रचित संगीत। ऋषभ गिरी

 
24/06/2022 सिनेबस्टर फिल्म्स एंड टीवी अवार्ड्’ की ट्रॉफी लॉन्च पर आनंदजी शाह, प्रेम चोपड़ा, अब्बास-मस्तान, उदित नारायण, बिस्वजीत, शक्ति कपूर, धीरज कुमार ने की हौसला अफजाई

मुंबई : सिने बस्टर मैगज़ीन के ६ साल पूरे होने के शुभ अवसर पर मुम्बई के जे डब्ल्यू मैरिएट होटल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सिनेबस्टर सिने अवार्ड्स (फ़िल्म एंड टीवी) २०२२ की सोने और हीरे से जड़ित ट्रॉफी ‘प्रिंसेस डेलिशिया’ द्वारा अन्विल की गई। इस पार्टी के होस्ट मिस्टर रॉनी रोड्रिग्स, ओनर सिने बस्टर मैगजीन प्राइवेट लिमिटेड अंडर द बैनर ऑफ पर्ल ग्रुप ऑफ कम्पनीज़, थे। यहां रॉनी रोड्रिग्स की माता जी का जन्मदिन भी मनाया गया। उनके जुड़वा बच्चे चार्ल्स और कॅडेन का भी बर्थडे मनाया गया। यह सितारों से भरी एक सुहानी शाम रही, जहां बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। यूएई के रसल खैमह में १८ सितंबर को यह अवार्ड फंक्शन होगा।
 
24/06/2022 रजनीश दुग्गल के संग 'आ भी जा' में नज़र आएंगी, रोज़लीन खान

एक नए म्यूज़िक अल्बम 'आ भी जा ' में रोज़लीन खान अब, रजनीश दुग्गल के  साथ नजर आएंगी। थोड़ा उदास सा यह गीत प्यार के साथ बसने वाले दर्द , आंसू और कुछ खोने के अहसास को बयाँ करता है। रोज़लीन कहती हैं कि, यह गाना जब मैने सुना तभी मैने सोच लिया था कि, मुझे इसे करना ही है। इसका वीडियो भी कुछ अलग ही है। मैने हमेशा अपने  कैरियर में  जोखिम उठाया है और कुछ अलग करने की कोशिश करी है। 'पेटा' की कैम्पेन के लिए मुझे जब नकली खून के टब में बैठने के लिए कहा  तब शुरू में मुझे बहुत अजीब सा लगा था पर बाद में पूरा शूट इतना सुंदर हुआ। इसके बाद  मैने  जब नाटकों में काम शुरू किया, तो सीधे मुंशी प्रेमचंद जी के नाटक किये। बिलकुल ही सादा  और सीधा सा किरदार था पर मजा आया और फ

 
24/06/2022 कुशीनगर में पति ने पत्नी सहित दो बच्चों को पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई


 
24/06/2022 खट्टर राज में भूमाफियाओं की बल्ले बल्ले, लोगों की हवेली पर कर लेते हैं अवैध कब्जा।

नई दिल्ली (सं.) राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में भाजपा शासित मनोहर लाल खट्टर की सरकार के शासनकाल में, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से स्थानीय लोगों द्वारा खरीदी गई जमीन पर दबंग भूमाफिया कब्जा कर अपनी औरतों के साथ रात ही रात में ताला तोड़कर कब्जा कर लेते हैं और पुलिस और प्रशासन में शिकायत के बावजूद हवेली का असली स्वामी धूल फांक रहा है। ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली से मात्र 100 किलोमीटर दूर रेवाड़ी के छोटा बीकानेर इलाके का है। यहां राजधानी दिल्ली में रहने वाले दिल्ली पुलिस के जवान मातुराम शर्मा सुपुत्र दौलतराम शर्मा की पुश्तैनी हवेली है,जिसे मातुराम शर्मा की सभी पांच लड़कियों ने दिल्ली में निवास होने के कारण इसे गांव के ही द

 
23/06/2022 यात्रियों के लिए अहम खबर, इस दिन रहेगा बसों का चक्का जाम

वेतन न मिलने से क्षुब्ध चल रहे रोडवेज-पनबस, पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों द्वारा बुधवार को बस अड्डे में सरकार विरोधी प्रदर्शन करते हुए बसों का चक्का जाम किया गया, जिससे सरकारी बसों में 500 से अधिक काऊंटर टाइम मिस हुए व विभाग को लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन लॉस झेलना पड़ा यूनियन द्वारा सुबह प्रदर्शन शुरू करके, बस अड्डे के प्रवेश व निकासी द्वार बंद कर दिए गए, जिससे बसों को अंदर प्रवेश नहीं मिल पाया। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इस प्रदर्शन में यूनियन से संबंधित 6600 के करीब कच्चे कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि, हर बार वेतन जारी करने में देरी की जाती है जिसकी वजह से वह अपने बच्चों की फीसें

 
23/06/2022 जिला जालंधर में, फिर डराने लगा कोरोना

जिला जालंधर में एक फिर  कोरोना डराने लगा है। मंगलवार को जिले के 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई  है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को कुल 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और यह सभी रोगी जिले के रहने वाले पाए गए। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 36 पर पहुंच गई है।उल्लेखनीय है कि, देश में एक बार फिर बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए पंजाब सरकार भी चौकस हो गई है। सरकार ने लोगों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने और विशेष रूप से बंद स्थानों पर मास्क का प्रयोग करने को यकीनी बनाने की अपील की है तांकि कोरोना महामारी को बढ़ने से रोका जा सके।


23/06/2022 मुख्य सचिव ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे व अन्य हाईवे परियोजनाओं के, तहत अधिग्रहित की जाने वाली भूमि को एक सप्ताह के भीतर कब्जे में लेने का निर्देश दिया

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे और अन्य राजमार्ग परियोजनाओं के निष्पादन में तेजी लाने के लिए, मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने, सभी सक्षम भूमि अधिग्रहण प्राधिकरणों (CALAs) को एक सप्ताह के भीतर परियोजनाओं के तहत अधिग्रहण की जाने वाली भूमि का कब्जा लेने का निर्देश दिया, ताकि भूमि प्रदान की जा सके। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को इस प्रकार निर्माण कार्यों के लिए मार्ग प्रशस्त करना। सभी उपायुक्तों के साथ एक वीडियो-कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने कहा कि, सीएएलए को पहले ही सभी बाधाओं को दूर करने और अगले सात दिनों में भूमि के लंबित अधिग्रहण को समाप्त करने के लिए कहा गया था।
 
23/06/2022 जालंधर में दो पलेंसमेंट कैम्प में 35 उम्मीदवारो का, रोज़गार के लिए चयन हुआ

जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डीबीईई), जालंधर में  बुधवार को अलग-अलग प्लेसमेंट कैंपों में 35 युवाओं का मौके पर ही रोजगार के लिए  चयन किया। इस बात की जानकारी देते हुए  बुधवार को यहां जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के डिप्टी डायरेकटर जसवंत राय जालंधर ने बताया कि , ब्यूरो द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंप में एक्सिस बैंक ने भाग लिया और 42 उम्मीदवारों ने आवेदन दिया, जिनमें से 26 उम्मीदवारो कि मौक़े पर चुनाव किया गया, इसी प्रकार ब्लॉक एवं पंचायत दफ़्तर लोहियां खास, एसआईएस में लगाए गए प्लेसमेंट कैंप में सुरक्षा सेवाओं के लिए 14 में से 9 उम्मीदवारों को रोजगार के लिए चुना।
 
23/06/2022 जालंधर में प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के अधीन, 71165 एलपीजी कनेक्शन दिए

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूआई) के अधीन अब तक जिले में कुल 71165 घरेलू एलपीजी कनेक्शन जारी किए जा चुके है।इस बात का खुलासा करते हुए, बुधवार को डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने बताया कि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पहले चरण के अधीन जिले में 70433 एलपीजी कुनैक्शन जारी किए गए है, जिसमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा 35001, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) द्वारा 17365 और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा 18067 कनेक्शन शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि, PMUY के दूसरे चरण में 732 कनेक्शन पहले ही जारी किए जा चुके है, जिनमें से 285 कनेक्शन आईओसीएल 188 एचपीसीएल और 259 बीपीसीएल की तरफ से जिलें को जारी किए गए है।
 
23/06/2022 पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चूरा-पोस्त सहित 7 आरोपी गिरफ्तार

 
23/06/2022 युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में रुडसैट ने, ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट कोर्स किया शुरू

रुडसैट की तरफ से करवाए जा रहे इस 30 दिन के कोर्स के पूरा होने पर प्रार्थीयों को प्रमाण- पत्र प्रदान दिए जाएंगे। केनरा बैंक, जालंधर के एजीएम राजीव कुमार अग्रवाल ने प्रशिक्षण कोर्स का उद्घाटन करने पर कहा कि, स्व-रोजगार न केवल व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाता है बल्कि दूसरों को रोजगार देकर देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी योगदान देता है। रूडसैट जालंधर के डायरैक्टर तरुण कुमार सेठी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि, 18 से 45

 
23/06/2022 नशा छुडाओ अभियान को मिला प्रोत्साहन,जालंधर में 26 नए ओट केंद्र स्थापित किए गए

इसका बारे जानकारी देते हुए आज यहां डिप्टी कमिशनर ने कहा कि , अब जिले में 37 ओट सेंटर चलाए जा रहे है, जहां नशा करने वालों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ये केंद्र फिल्लौर, नकोदर, आदमपुर, अपरा, नूरमहिल, शेखे, काला बकरा, करतारपुर, लोहियां, शाहकोट, बस्ती गुजां, सिविल अस्पताल (जालंधर), भोगपुर, रंधावा मसंदा, चिट़ी, रूपेवाली, दोसांझ कलां, बडापिंड, बिल्गा, जमशेर, जंडियाला, बुंडाला, मेह

 
23/06/2022 आर्यन्स के फार्मेसी के छात्र, एमआरएस-पीटीयू के नतीजों में छाए

महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, बठिंडा द्वारा आयोजित सातवें सेमेस्टर की परीक्षा में बी फार्मेसी के अंकित सिंह (कांगड़ा) ने 9.00 एसजीपीए हासिल करके पहला; एकता वढेरा (पटियाला) ने 8.50 एसजीपीए हासिल करके दूसरा; और राहुल सिंह, (असाम) ने 7.92 एसजीपीए हासिल करके तीसरा स्थान हासिल किया।आर्यन्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ अंशु कटारिया ने छात्रों और फैकल्टी को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। कटारिया ने आगे कहा कि, छात्र शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक,नवाचार आदि सहित हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कटा

 
23/06/2022 सांसद बनते ही हरभजन सिंह ने, पंजाब से बनाई दूरी


जब 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर पूरा पंजाब शोक में था, तो हरभजन ने आई.पी.एल. गुजरात टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों को बधाई और टीम के सदस्य नेहरा से पार्टी मांगी और लिखा कि, गरबा के साथ भांगड़ा भी खेलेंगे, जिससे पंजाब के युवाओं ने उन्हें खूब ट्रोल किया। ऐसे गमगीन माहौल में पार्टी करने के ट्वीट को लेकर , उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। पंजाब में गैंगस्टरों ने अपनी हरकतों कारण खून-खराबा कर दिया हो या रिहायश से सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिला

 
23/06/2022 वरिष्ठ पत्रकार सर्वदमन पाठक नहीं रहे

नई दिल्ली,23 जून। मध्यप्रदेश के जाने-माने पत्रकार और दैनिक जागरण, भोपाल के समाचार संपादक श्री सर्वदमन पाठक के निधन पर भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली के महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री पाठक ऐसे पत्रकार थे जिनकी पारंपरिक मूल्यों में गहरी आस्था थी और उन्होंने पत्रकारिता में शुचिता का प्रतिमान स्थापित किया। उन्होंने अपने निरंतर लेखन से समाज को राह दिखाई और अपनी गहरी जनपक्षधरता से लोगों के दिलों में जगह बनाई। प्रो.द्विवेदी ने कहा कि पाठक जी ने बिना शोर मचाए विचार की पत्रकारिता की और जनमत के निर्माण  के पत्रकारीय लक्ष्य को हमेशा सामने रखा। उनके समूचे लेखन में मूल्यनिष्ठा और गहरे भारतप्रेम के दर्शन होते हैं।

 
21/06/2022 भारतीय योग संस्थान द्वारा योगा का कार्यक्रम सूरजमल पार्क में हुआ

 इस कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित मुख्य अतिथि जिला प्रमुख श्री अशोक चौहान व राजपाल सिंह केंद्र प्रमुख कपिल सेठी वरिष्ठ कार्यकर्ता संदीप जैन सूर्या ,बलवीर शर्मा ,कौशल गुप्ता, नीरज पुदीर, संदीप दुआ के कर कमलों सें की गई और लोगों को योगा के प्रति प्रेरित किया गया लोगों ने भी बड़े उत्साह से भारी संख्या में योगा के कार्यक्रम में भाग लिया और योगाभ्यास किया इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख अशोक चौहान जी ने लोगों को से कहा कि तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास जरूर किया करें।
 
21/06/2022 महाराष्ट्रा टीम ने जीती, 11वीं राष्ट्रीय वोविनम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप की ओवरऑल ट्रॉफी

सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, साउथ कैंपस, शाहपुर के परिसर में चल रही 11वीं राष्ट्रीय वोविनम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप सोमवार को संपन्न हो गई है। इस मेगा चैंपियनशिप का आयोजन वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा था।  सोमवार को समापन समारोह में वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा एक प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्य मेहमान सीटी ग्रुप की को-चेयपर्सन परमिंदर कौर चन्नी, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिहं, वियतनामी मास्टर गुयेन तान नघिया भी मौजूद थे। महाराष्ट्र, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पांडिचेरी, मेघालय और आंध्

 
21/06/2022 1 जुलाई से उर्दू की क्लास

 
21/06/2022 जालंधर में अलग- अलग पेंशन योजनाओं के तहत 5460 लाभपातरियो को, मिल रही मासिक आर्थिक सहायता : घनश्याम थोरी

डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने  सोमवार को लोगों से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय बुढ़ापा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन और राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थोरी ने कहा कि, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय बुढ़ापा पेंशन योजना के तहत 60-79 आयु के बीपीएल श्रेणी के व्यक्ति 200/- रुपये पेंशन के पात्र हैं और 80 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति 500/- रुपये प्रतिमाह पेंशन के पात्र हैं।
 
21/06/2022 मोदी सरकार को देश की जनता से नहीं कॉरपोरेट की चिंता: कामरेड नीलोत्पल बसु

कॉमरेड येचुरी  सोमवार को जालंधर पहुंचे, सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड नीलोत्पल बसु ने  यहां कहा कि, मोदी सरकार के तहत आर्थिक संकट एक भयानक मोड़ ले रहा था। नतीजतन, देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है। आम जनता और युवाओं में सरकार के प्रति भारी रोष है। इन परिस्थितियों में केंद्र सरकार की सेना में गोली चलाने की योजना ने आग में घी का काम किया है। योजना के विरोध में युवाओं ने विरोध शुरू कर दिया है। आंदोलनकारी युवाओं को नियंत्रित करने के लिए सेना का आह्वान साबित करता है कि, मोदी सरकार का आधार बदल गया है और सरकार की कारपोरेट समर्थक नीतियों के प्रति काफी आक्रोश है. कामरेड बसु  यहां माकपा पंजाब राज्य कमेटी की स्थानीय भाई र

 
21/06/2022 जीतेन्द्र मणि सुप्रसिद्ध कवि एवं उपायुक्त पुलिस ( मेट्रो ) के, कविता संग्रह का लोकार्पण होगा 22 जून को

जीतेन्द्र मणि  सुप्रसिद्ध कवि एवं उपायुक्त पुलिस ( मेट्रो ) दिल्ली पुलिस का, दूसरा कविता संग्रह मणि की किरण का लोकार्पण राकेश अस्थाना आयुक्त पुलिस दिल्ली पुलिस करेंगे   ।   समारोह में विशेष अतिथि होंगे सांसद एवं बीजेपी के प्रवक्ता डॉ० सुधांशु त्रिवेदी , 1984 बैच के आईपीएस अफसर दीपक मिश्रा पूर्व विशेष महानिदेशक केंद्रीय पुलिस सुरक्षा बल , 1991 बैच की आईपीएस नुज़हत हसन विशेष आयुक्त पुलिस दिल्ली पुलिस ,  1987 बैच के आईएएस राम मोहन मिश्रा पूर्व सचिव भारत सरकार ,1981 बैच के आईएफएस  अधिकारी , यू पी के विधायक दीपक मिश्र शाका एवं 1981 बैच के आईएएस अमरेंद्र  खटुआ पूर्व सचिव भारत सरकार  ।   उपायुक्त पुलिस ( मेट्रो ) जीतेन्द्र मणि ने, विजय गौड़ ब

 
20/06/2022 पुलिस के हाथ लगी सफलता, नशीली गोलियों सहित आरोपी गिरफ्तार

 
20/06/2022 घर की छत पर पानी की टंकी के पास नवजन्मी बच्ची का मिला शव, फैली सनसनी

मोहल्ला नम्बर-21 जालंधर कैंट के एक घर की छत पर लगी हुई, पानी वाली टंकी के पास पड़ा नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है, जिसकी सूचना मिलते ही थाना जालंधर कैंट की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कैंट के लोग भी बड़ी गिनती में बच्ची को देखने के लिए मोहल्ला नम्बर-21 में एकत्रित हो गए थे।
इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर, उनकी तलाश शुरू कर दी है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना जालंधर कैंट की प्रभारी एस.आई. रजवंत कौर ने बताया कि, नवजात बच्ची का शव 4-5 दिन पुराना लग रहा है। उस पर कीड़े चल रहे थे। बच्ची के शव को उक्त घर के साथ वाले घर में रहती महिला ने उस समय देखा जब वह छत पर ग

 
20/06/2022 के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में, पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया फादर्स डे


के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग द्वारा फादर्स डे मनाया गया | इस अवसर पर आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियों में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लेते हुए छात्राओं ने अपने पिता के प्रति प्यार, सतिकार एवं आभार की भावनाओं को  बखूबी प्रदर्शित किया, छात्राओं ने खूबसूरत पोस्टर बनाकर तथा स्लोगन तैयार कर पिता के प्रति अपने प्यार को पूर्ण सृजनात्मक ढंग से पेश किया, विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस विशेष दिवस पर सभी को मुबारकबाद देते हुए कहा कि, किसी भी व्यक्ति के जीवन में पिता की भूमिका  बहुमूल्य है जिसका प्यार, दुलार तजुर्बा एवं संघर्ष अपने बच्चों का सदा मार्ग रोशन करता है. इसके साथ ही उन्होंने डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर,  वीना दीपक, कोऑर्डिनेटर, के द्वारा इस प्रोग्राम की सफल आय

 
19/06/2022 पालिका शिक्षा निदेशक आर०पी0 सती के, निर्देशन में सम्पन्न हुआ समर कैंप

आर०पी0 सती निदेशक (शिक्षा ) एनडीएमसी के कुशल निर्देशन में, एनडीएमसी अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों (नवयुग विद्यालय सहित) में बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं पाठ्यक्रम को रोचक बनाने के उद्देश्य से एक  समर कैंप का आयोजन किया गया । साइंस सेंटर प्रमुख दिनेश तंवर को इस कैंप के संयोजन का कार्यभार सौंपा गया, कैंप का मुख्य  उद्देश्य बच्चों को रटने पर आधारित शिक्षा पद्धति से हटाकर क्रियाकलाप एवं खेल पद्धति पर आधारित शिक्षा पद्धति से शिक्षा प्रदान करना था । समर कैम्प के मुख्य बिंदु रहे : बच्चों को सिखाने के लिए अलग-अलग गतिविधियों एवं क्रियाकलापों का आयोजन किया गया  जैसे शब्द ज्ञान के लिए स्टापू खेल का इस्तेमाल और विभिन्न तथा

 
18/06/2022 एक नवोदित अपराधी जो बटनदार चाकू के साथ अपराध को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहा था, जिसे थाना कश्मीरी गेट की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

अपराधियों पर निगरानी रखने और सड़क अपराध पर अंकुश लगाने के संबंध में, वरिष्ठ अधिकारियों के नियमित निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, पुलिस की उपस्थिति को थाना कशमीरी गेट के बीट क्षेत्र में नियमित तौर पर गश्त करके और विषम अबधि में भी अपराधियों की जाँच पड़ताल करने के लिए पुलिस की उपस्थिति बढ़ा दी गई है। थाना कशमीरी गेट के कर्मचारियों को दिल्ली पुलिस की रोको-टोको वाली रणनीति का इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए गए हैं |    

 
18/06/2022 कुशीनगर में केंद्र सरकार की, अग्निवीर योजना के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में  पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित लबनिया चौराहे पर करीब सौ की संख्या में पहुंचे युवकों ने, केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार, रक्षामंत्री व प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने-बुझाने पर उन्होंने फोरलेन जाम नहीं किया तथा वापस लौट गए।सेना में भर्ती के लिये केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के खिलाफ अन्य स्थानों पर जारी युवाओं के विरोध का असर शुक्रवार को कुशीनगर में भी लबनिया चौराहे पर भी दिखा। करीब सौ की सख्या में युवकों की एक टीम सुबह करीब 11.30 बजे फोरलेन जाम कर प्रदर्शन करने पहुंची थी लेकिन समय से पुलिस फोर्स के पहुंच जाने के बाद , प

 
18/06/2022 भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए, धर्माधारित गुरुकुल शिक्षा आवश्यक !

जो शिक्षा लेने से जीवन में आत्मबल निर्माण होता है, चरित्र निर्माण होता है, वही खरी शिक्षा है । इसके विपरीत वर्तमान शिक्षा प्रणाली में उच्चशिक्षित युवक भी आत्महत्या करते हैं । गुरुकुल व्यवस्था में विद्यार्थी एकत्र रहते थे । इसलिए उनमें ‘कुटुंब’ भावना निर्माण होती थी । भारतीय शिक्षा प्रणाली आचार्य मूलक, ज्ञानमूलक, ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना निर्माण करनेवाली थी । शिक्षा से होनेवाली आध्यात्मिक क्रांति संसार को दिशादर्शक सिद्ध होगी । इसलिए भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए और भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए धर्माधारित गुरुकुल शिक्षा दी जाए, ऐसा प्रस्ताव तृतीय ‘हिन्दू राष्ट्र संसद’ में पारित किया गया । ‘वर्तमान स्थिति में हिन्दू 

 
18/06/2022 थाना सदर बाजार की पेट्रोलिंग टीम द्वारा ऑपरेशन "विघाट" के तहत एक, कुख्यात स्नैचर को गिरफ्तार किया और सी.सी.एल. को पकड़ा गया

 
18/06/2022 इस बार मानसून में रिंग रोड, आईपी एस्टेट पर नहीं होगा जलजमाव, पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने दौरा कर लिया तैयारियों का लिया जायजा

केजरीवाल सरकार ने मानसून के दौरान दिल्ली में होने वाले जलजमाव को रोकने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही है|  इस बाबत पीडब्ल्यूडी ने राजधानी के विभिन्न मुख्य जलजमाव वाले स्थानों को चिन्हित कर, ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम कर रही है जो भारी बारिश के दौरान भी जलजमाव की स्थिति पैदा नही होने देंगे| शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने इन तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए आईपी.एस्टेट रिंग रोड, WHO बिल्डिंग के सामने होने वाले जलजमाव स्थल का दौरा किया और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से जलजमाव को रोकने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया| 

 
18/06/2022 बड़ा हादसा टला, घर में लगी भीषण आग ने मचाई अफरा-तफरी

 
18/06/2022 अग्निपथ योजना को लेकर पंजाब में बवाल, पुलिस ने बढ़ाई इस रेलवे स्टेशन की सुरक्षा

केंद्र सरकार की भारतीय सेना के लिए हाल में शुरू की गई , अग्निपथ योजना का विरोध पूरे देश के साथ-साथ पंजाब में भी होने लगा है। पंजाब में सैकड़ों की तादाद में युवाओं द्वारा रोष प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। युवाओं ने अपने भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए, केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी के तहत आज युवाओं द्वारा किए जा रहे रोष प्रदर्शन के चलते, जालंधर रेलवे स्टेशन में स्थिति काफी तनावपूर्ण देखने को मिली, जिसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी घटना न हो सके। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा जारी

 
18/06/2022 राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास की, संगत के लिए खुशखबरी

राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास की, संगत के लिए खुशी भरी खबर है कि डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के स्वास्थ्य में अब काफी सुधार है। सूत्रों के मुताबिक उनके सारे टैस्ट नॉर्मल आए हैं और डाक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी है। वह अब सिंगापुर में स्थित अपनी रिहायश पर आराम फरमा रहे हैं। जल्द ही उनके भारत लौटने की उम्मीद है।
 
18/06/2022 डिप्टी कमिशनर द्वारा 38 स्कूलों का, सवच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मान

डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी द्वारा शुक्रवार को ज़िले के 34 सरकारी एवं चार प्राईवेट सकूलां को सर्वात्उतम जल और सैनीटेसन प्रबंधन के लिए सवच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-2022 से सम्मानित किया गया। स्कूलों को सरटीफिकेट बांटते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि, शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्कूलों में सवच्छता एवं सफाई अभ्यासों में उतमता को मानता देने, प्रेरित करने और मनाने के लिए सवच्छ विद्यालय पुरस्कार की शुरूआत की गई थी। उन्होंने बताया कि, सकूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा सवच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए स्कूलों  के नामों की माँगी गई थी।
 
18/06/2022 जालंधर में कोविड के कारण परिवार के सदस्यों को खो देने वाले 1220 परिवारों को, 5.98 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान

इस से संबंधित जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि, जिले में कोविड से 1578 मौतें दर्ज की गई हैं और सरकार द्वारा दी जा रही 50,000 रुपये की एक्स ग्रेशीया राशी के लिए 1256 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि, अब तक प्रशासन द्वारा कलेम से संबंधी 1220 मामलों का निपटारा किया जा चुका है और कोविड पीड़ितों के कानूनी वारिसों को 5.98 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि, 36 मामले अभी भी प्रक्रियाधीन हैं जिनका आवश्यक औपचारिकता

 
18/06/2022 जालंधर में पहुंची अग्निपथ की आग, युवकों ने पीएपी चौक पर लगाया जाम, वाहनों की लगी लाइनें

देश के 13 राज्यों फैली अग्निपथ की आग आज जालंधर में भी पहुंच गई है। अलग-अलग जगहों से आए युवकों ने एकत्रित होकर आज सुबह पीएपी चौक पर जाम लगा दिया है। युवकों का कहना है कि, केंद्र सरकार उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ तो कर ही रही है साथ में सेना को भी मजाक बना दिया है। युवा सेना में जाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। लेकिन अब सरकार ने नया फरमान जारी कर उनके सारे सपनों पर ही पानी फेर दिया है। एक तो वैसे ही कोरोना के कारण दो साल तक सेना की भर्ती बंद रही और अब सरकर के फरमान ने सभी सेना में जाने वाले युवाओं के अरमान ठंडे करके रख दिए हैं। 
 
17/06/2022 राजेंद्र नगर से कांग्रेस के पूर्वांचल प्रकोष्ठ नेता, सत्येंद्र नारायण सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

केजरीवाल सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क, महिला सुरक्षा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे, ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में ‘आप’ नेता संजय सिंह ने आज राजेंद्र नगर से कांग्रेस के पूर्वांचल प्रकोष्ठ नेता सत्येंद्र नारायण सिंह व अन्य सभी साथियों को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

 
17/06/2022 कीर्ति नगर को वर्ल्ड-क्लास फर्नीचर मार्केट के रूप में बदलेगी, केजरीवाल सरकार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री की ये विजिट मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के प्रतिष्ठित बाजारों के पुनर्विकास की घोषणा के बाद हुई है। कीर्ति नगर मार्केट पुनर्विकास परियोजना के पहले चरण में चुना गया है| वर्तमान में बाजार की फर्नीचर हब के रूप में पहचान है जिसे पुनर्विकास के बाद और आगे बढ़ाया जाएगा और बाजार को एक अनूठे ब्रांड के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “ कीर्ति नगर दिल्ली-देश व पूरी दुनिया के सबसे बेहतरीन फर्नीचर मार्केट में शामिल है और दिल्ली की पहचान है| पुनर्विकास के बाद हम इसे एक नया लुक देने का काम करेंगे, जिसस

 
17/06/2022 नौजवान बड़ी मुश्किल से सेना में भर्ती होंगे और पीएम मोदी उन्हें चार साल में बाहर निकाल देंगे, इसे तत्काल वापस लिया जाए- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कल अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके बाद सरकार को ज्ञापन देगी। इसके संबंध में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि, नौजवान बड़ी मुश्किल से सेना में भर्ती होंगे और पीएम मोदी उन्हें चार साल में बाहर निकाल देंगे। यह युवाओं के साथ विश्वासघात है, इसे तत्काल वापस लिया जाए। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की खदानें, सेल, कोयला, एलआईसी, बैंक, सड़क, बिजली, पानी, बीपीसीएल, एयरपोर्ट, बंदरगाह सहित सब कुछ चंद पूंजीपतियों को बेच दिया है। अब उसकी रक्षा करने के लिए सुरक्षाकर्मी चाहिए। दुनिया के तमाम देशों में सुरक्षा के लिए प्राइवेट आर्मी भी हायर की जाती है, कहीं ऐसा

 
17/06/2022 कमिश्नरेट पुलिस ने दो भाइयों समेत पांच हार्डकोर अपराधियों को किया गिरफ्तार

कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को पांच कट्टर अपराधियों को गिरफ्तार कर 6.50 लाख रुपये की नशीला पदार्थ बरामद करने के अलावा  32 बोर की चार पिस्तौल, छह मैगजीन, 32 जिंदा कारतूस, 103 ग्राम हेरोइन, 550 ग्राम नशीला पाउडर, तीन कार और बरामद किया है. उनके कब्जे से धारदार हथियार। आरोपियों की पहचान सनी, उनके भाई स्माइल, बस्ती भूरे खां के प्रीत नगर निवासी लव कुमार, सोदल नगर के दिवांश और संत नगर के हैप्पी के रूप में हुई है.
 
17/06/2022 लोकसभा सदस्य ने जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की, प्रगति की समीक्षा की

संतोख सिंह चौधरी सदस्य लोक सभा ने , वीरवार को केन्द्र सरकार के सहयोग से जिले में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि, केंद्रीय योजनाओं का लाभ न्यूनतम स्तर तक पहुंचे. यहां जिला प्रशासनिक परिसर में जिला विकास समन्वय एवं निर्माण समिति की बैठक की, अध्यक्षता करते हुए सांसद ने वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के लिए केन्द्र प्रायोजित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उनके साथ मेयर जगदीश राज राजा और उपायुक्त घनश्याम थोरी भी थे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि, समग्र कार्यों की गुणवत्ता को बनाए रख

 
17/06/2022 कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए, युवाओं को निमंत्रण

जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर जसवंत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि , शुक्रवार को सुबह 10 बजे ब्यूरो कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड की तरफ से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भाग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेल्स ऑफिसर/ऑपरेशंस/कैश टेलर/पर्सनल बैंकर के कुल 50 पदों के लिए बीबीए/बी.कॉम/एमबीए/एम.कॉम योग्यता वाले

 
16/06/2022 आर्य कॉलेज में हुआ, हवन यज्ञ का आयोजन

आर्य कॉलेज लुधियाना ने आगामी पंजाब विश्वविद्यालय परीक्षाओं के लिए  सर्वशक्तिमान भगवान के आशीर्वाद का आह्वान करने के लिए एक हवन यज्ञ का आयोजन किया।  इस अवसर पर हवन कुंड की पवित्र अग्नि में आहूतियां डालीं गईं और छात्रों की सफलता के लिए प्रार्थना की गई।  सचिव एसीएमसी  सतीशा शर्मा ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  प्रिंसिपल डॉ. सूक्ष्म आहलूवालिया ने छात्रों को बिना किसी तनाव और डर के अपनी पढ़ाई में मेहनत करने और परीक्षा में बैठने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने यह भी कहा कि, परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित साधन के उपयोग से बचने और पढ़ने के लिए छात्रों का मुख्य कर्तव्य है।  इस अवसर पर महाविद

 
16/06/2022 अपने सिजलिंग लुक से ग्रीन कार्पेट पर, छाईं डोनल बिष्ट

डोनल बिष्ट ने वास्तव में अपने पहले आईफा ग्रीन कार्पेट अपीयरेंस को सबसे यादगार बना दिया। इवेंट के दोनों दिन वह अपने आउटफिट्स में किसी सपने जैसी लग रही थीं। अपने सिजलिंग लुक से सभी को चौंकाते हुए, उन्होंने आईफा रॉक्स ग्रीन कार्पेट पर अपनी ब्लैक मिडी ड्रेस से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने बॉस लेडी वाइब्स को देखते हुए इस तरह के शिष्टता और आत्मविश्वास के साथ सेक्विन ब्लेज़र लुक आउटफिट कैरी किया।
 
16/06/2022 अष्टांग योग मानसिक और शारीरिक विश्राम लाता है-शमा सिकंदर

 
16/06/2022 रेणु कौशल की सिज़लिंग बिकनी तस्वीरों से, इंटरनेट पर हलचल


रेणु कौशल की हॉट बिकिनी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। बहुरंगी नाजुक बिकिनी में बॉलीवुड अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बिकनी पर रचनात्मक प्रिंट बाहर खड़े हैं और मॉडल को और अधिक आकर्षक बनाते हैं। अभिनेत्री ने बिकनी में अपने टोंड कर्व्स दिखाते हुए अपनी एक नई तस्वीर अपलोड की। यह फोटोशूट उनके फैंस के बीच तहलका मचा रहा है और साथ ही वह अपना खूबसूरत टैटू भी दिखा रही हैं।
 
16/06/2022 संविधान से ‘सेक्युलर’ और ‘सोशलिस्ट’ शब्द हटाने की मांग !

पश्चिमी संविधान बनाते समय यदि ईसाई बहुल देश में बाइबिल का आधार लेकर और इस्लामिक देश में कुरान-हदीस का आधार लेकर संविधान बनाया जाता हो, तो भारतीय संविधान बनाते समय वह धर्मनिरपेक्ष क्यों ? भारतीय संविधान में ‘पंथ’ (रिलीजन) और ‘धर्म’ की निश्चित व्याख्या स्पष्ट की जाए । वर्ष 1976 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल में संविधान में 42 वां संशोधन कर ‘पंथनिरपेक्ष’ (सेक्युलर) और ‘समाजवादी’ (सोशलिस्ट) शब्द संविधान में जोडे । यह कृत्य असंवैधानिक होने के कारण ‘पंथनिरपेक्ष’ और ‘समाजवादी’ शब्द संविधान से हटाए जाएं, ऐसी मांग गोवा में हो रहे दशम अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन की द्वितीय ‘हिन्दू राष्ट्र संसद’ में की गई । राजनीतिक दल चुनाव के समय घोषणा

 
16/06/2022 रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा सतगुरु कबीर जी के प्रकाश उत्सव एंव विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन



रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी के निर्देशन में  बुधवार को सतगुरु कबीर जी के प्रकाश उत्सव और विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर गैर सरकारी संगठन 'पहल' के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया, 'आजादी का अमृत महोत्सव' को समर्पित स्थानीय रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर अमित सरीन ने विशेष रूप से भाग लेते हुए कहा कि, रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। जिससे कई अनमोल जिन्दगीओं को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, खून की एक-एक बूंद कीमती है जो किसी मरते हुए व्यक्ति को जीवनदान दे सकती है।
 
16/06/2022 जालंधर पहुंचे केजरीवाल और CM मान ने दिल्ली Airport के लिए सरकारी बसों को दी हरी झंडी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल  बुधवार को जालंधर पहुंच पहुंचे। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्री की तरफ से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पंजाब सरकार की वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस मौके पर पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर भी मौजूद है। वहीं पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यहां तक कि कार्यक्रम से पहले बस अड्डे में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है व प्रत्येक आने-जाने वाले यात्री के सामान की चैकिंग की जा रही है। आपको बता दें कि, जालंधर डिपो में 7 वोल्वो बसें हैं और एक बस की कीमत करीब सवा करोड़ रुपए है। पनबस डिपो के अधिकारियों

 
15/06/2022 प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी जी से अवैध पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण विरोध को दबाया नहीं जा सकता। -चौ0 अनिल कुमार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि, हमारे प्रिय नेता  राहुल गांधी जी को केन्द्र की तानाशाह मोदी सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय ई.डी. ने जिस बेबुनियाद मामले में पेशी के आदेश दिए है उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में सत्याग्रह करने के निर्णय ने भारतीय जनता पार्टी शासित केन्द्र की मोदी सरकार की जड़ों को हिला कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि, बौखालाई, घबराई भाजपा के दिशा निर्देश पर राजधानी में पुलिस कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ कर दिल्ली की जेलों को भर रही है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के सत्याग्रह के बाद मोदी का भय देश की जनता के सामने उजागर हो गया है, क्योंकि एक दिन पूर्व ही भाजपा सरकार ने कांग

 
15/06/2022 जब सत्येन्द्र जैन याददाश्त खो चुके है तो केजरीवाल तुरंत प्रभाव से उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। - चौ0 अनिल कुमार


 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि, ईडी के समक्ष हवाला दस्तावेजों सहित पेश होने पर आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येन्द्र जैन द्वारा यह ढ़ोंग करना कि, कोविड के कारण उन्होंने अपनी याददाश्त खो दी, जिसके कारण वह किसी भी प्रकार की जवाबदेही के सक्षम नही है, पूरी तरह से अपने साथ-साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल को बचाने की प्रक्रिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, केजरीवाल की आखिर ऐसी कौनसी मजबूरी हैं जो असंतुलित याददाश्त वाले व्यक्ति को मंत्री पद पर रखा हुआ है। प्रदेश काग्रेस मांग करती है कि, केजरीवाल तुरंत प्रभाव से सत्येन्द्र जैन को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करें।


 
15/06/2022 मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, मचा हड़कंप

दरअसल, शरारती तत्वों द्वारा  बस अड्डे और  देवी तलाब मंदिर के आसपास की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए, जिन्हें देखकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बता दें कि,  बुधवार को केजरीवाल तथा  भगवंत मान  दिल्ली से विशेष विमान से आदमपुर स्थित हवाई अड्डे पर उतरेंगे और वहां से सुबह सीधा जालंधर आएंगे। यहां पहुंचने  के बाद दोनों नेताओं द्वारा पंजाब सरकार की वॉल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना किया जाएगा।

 
14/06/2022 पंजाब में फिर चली गोलियां, सरेबाजार युवक को उतारा मौत के घाट

घटना की सूचना मिलने के बाद डी.एस.पी. तलवंडी साबो जसमीत सिंह और एस.एच.ओ. मौके पर पहुंचे। रामा मंडी पुलिस ने बताया कि, उक्त दुकानदारों की गत दिवस पानी के कैंपर को लेकर लड़ाई हुई थी और उनका आपसी समझौता हो गया था।  लेकिन सुबह फिर उनकी आपसी लड़ाई हो गई और जख्मी टेलर गुरप्रीत सिंह 2 गोलियां लगने के कारण गंभीर घायल हो गया, जिसे  हेल्पलाइन की एंबुलैंस के जरिए अस्पताल भेज दिया गया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना हैं कि, आरोपियों की तालाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्ता

 
14/06/2022 पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग, जलकर राख

प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनीश कुमार रोज की तरह पार्किंग में अपनी कार पार्क कर अपने घर सैदा गेट जाते थे। देर रात एक दोस्त ने उसे फोन किया और बताया कि, उसकी कार में आग लग गई है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि, उनकी होंडा सिटी कार को आग लगी हुई है। उन्होंने फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया। दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रमुख दमकलकर्मी नरेश कुमार ने कहा कि, उन्हें

 
14/06/2022 जिला रोज़गार एवं कारोबार ब्यूरो द्वारा लगाए गए, प्लेसमेंट कैंप में 15 नोजवानों को रोजगार के लिए चुना

इस संबंधी ज्यादा जानकारी देते हुए जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, जालंधर के डिप्टी डायरेक्टर जसवंत राए ने बताया कि, ब्यूरो की तरफ से एस.आई.एस. (सिक्योरिटी व इंटेलीजैंस सर्विसीज़) के सहयोग से यह कैंप लगाया गया था, जिसमें 22 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 15 उम्मीदवारों को मौके पर रोजगार के लिए चुना गया। डिप्टी डायरेक्टर जसवंदत राए ने बताया कि , अगला प्लेसमैंट कैंप 15 जून को ब्लाक विकास एवं पंचायत दफ्तर, जालंधर पश्चिम में लगाया जा रहा है। जिसमे

 
13/06/2022 जालंधर शहर में सुबह-सुबह फैली सनसनी, राजनगर के समीप नहर से मिली लाश

 
13/06/2022 हॉकी खिलाड़ी की पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, फैली सनसनी

जालंधर कैंट में 29 वर्ष की महिला हरजिन्दर कौर ने पंखे के साथ फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। मृतका सेना की हॉकी टीम के खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह की पत्नी थी और मिलिट्री अस्पताल के पास के इलाके हुसैनीवाला में स्थित सेना के क्वार्टरों में रहती थी। हरजिन्दर कौर को उस के परिवारिक सदस्यों ने मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक इकरार दे दिया, जिसके बाद थाना जालंधर कैंट की पुलिस ने हरजिन्दर कौर का शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
 
13/06/2022 PU केंद्रीयकरण के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री केंद्र सरकार को घेरा, ट्वीट कर कही अहम बात

पंजाब यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी बनाने के पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की तजवीज पर शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने केंद्र सरकार को घेरा।  ट्वीट के जरिए उन्होंने भड़ास निकालते हुए कहा कि, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ उनकी प्रतिष्ठित संस्था है, इसकी ऐतिहासिक और अकादमिक महत्ता तो है ही बल्कि यह उनके राज्यों की विरासत भी है। आगे लिखते हुए उन्होंने कहा कि, माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान जी और पंजाब सरकार इस विषय पर पूरी तरह गंभीर है। वह इसका केंद्रीयकरण किसी भी हालत में भी नहीं होने देंगे। 
 
13/06/2022 शराब के शौकीनों के लिए अहम खबर, खुलेगीं नई माडर्न Liquor Shops


नई एक्साईज पॉलिसी में टूरिज्म को बढ़ावा देने की कई योजना बनाईं गई हैं जिससे एन.आर.आई. को आकर्षित किया जा सकेगा। महानगर जालंधर में नगर निगम की हद में शराब की ए.सी. वाली 26 माडर्न लीकर शॉपस खोलीं जाएंगी। इन 26 लीकर शॉपस पर ए.सी. (एयर कंडीशन) लगाना जरूरी होगा , ताकि खरीददारी करने के लिए आने वाले  ग्राहक को लग्जरी खरीददारी मुहैया करवाई जा सके। उक्त माडर्न शॉपस आम शराब की दुकानों के मुकाबले कई गुणा बढ़िया होंगी।  ग्राहक इनमें घूम-फिर कर अपनी पसंद की शराब खरीद सकेंगे। शराब को डिसप्ले करने के लिए रैक आदि बनवाने होंगे, ताकि खरीददारी करने के लिए आने वाले को अपनी पसंद का ब्रांड ढूंढने में कोई परेशानी न हो। नई पॉलिसी के अंतर्गत महानगर जालंधर में 13

 
13/06/2022 पद्म भूषण डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द ने सीटी ग्रुप में जारी की , अपनी 19 वीं संगीत एल्बम

 
12/06/2022 भाजपा तथा आम आदमी पार्टी को राजेन्द्र नगर उपचुनाव में जलसंकट व पानी के लिए जनता सबक सिखाएगी- कॉंग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता

राजेन्द्र नगर उपचुनाव में कॉंग्रेस प्रत्याशी  प्रेमलता ने अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम के तहत सुबह सवेरे पार्कों में जनसम्पर्क, इंद्रपुरी जेजे कॉलोनी में पदयात्रा, नारायणा गाँव में आरडब्ल्यूए के साथ मीटिंग किया, इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके  रामाकांत गोस्वामी सहित, स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष तथा तमाम काँग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजेन्द्र नगर में चुनाव के दौरान भी टोडापुर गाँव, इंद्रपुरी जेजे कॉलोनी सहित तमाम क्षेत्रों में भारी जल संकट को लेकर उन्होने केजरीवाल तथा भाजपा सरकार को आड़े हाथो लिया। उन्होने कहा कि, जनसम्पर्क के दौरान एक तरफ जहाँ पानी की समस्या से परेशान जनता अपना दुखरा सुना रहे; वहीं दूसरी तरफ गं

 
12/06/2022 कुष्ठ रोगियों के लिए एक लाख रुपयो का सामान वितरित किया गया।

बडी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल (पंजी) के तत्वावधान में अग्रसेन पार्क, कश्मीरी गेट, दिल्ली स्थित आडिटोरियम में बैठक का आयोजन हुआ।दिवगंत प्रधान लाला महानंद सिंघल की स्मृति में दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।सभा के महामंत्री  सुमन गुप्ता ने कार्यकारी प्रधान के रुप में  मुरारी लाल गोयल,व उपप्रधान के पद पर  संजय सिंघल को सर्वसम्मति से मनोनीत कर कोषाध्यक्ष  प्रमोद गुप्ता के माध्यम से वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।इस अवसर पर कुष्ठरोगियों की कालोनी की सेवा में कार्यरत अधिकारी को करीब एक लाख रुपयों का सामान सहयोग के रुप में प्रदान किया। सुमन गुप्ता ने कहा,कि सभा निरंतर जनहित में सामाजिक कार्यों में बढ चढकर

 
12/06/2022 मानसून पूर्व होने वाली नालो की सफाई, राजेन्द्र नगर उप-चुनाव में एक बड़ा मुद्दा। - कॉंग्रेस प्रत्याशी प्रेम लता



शनिवार को 2022 राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव में काँग्रेस प्रत्याशी  प्रेम लता ने जन संपर्क के दौरान कहा कि, क्षेत्र में मानसून से पहले एक भी  नाले की सफाई नहीं होने से जनता ने आशंका जताई कि, इस बार जल भराव का सामना पड़ सकता है। चुनाव में मानसून पूर्व जलभराव एक बहुत बड़ा मुद्दा है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान केजरीवाल-भाजपा ने नालों की सफाई के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र की जनता कह रही है कि नालों की सफाई के नाम पर हुए भ्

 
12/06/2022 क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने जनता से www.passportindia.gov.in पर नियुक्ति की उपलब्धता की जांच करने के लिए कहा

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) चाहने वाले निवासियों को और राहत देते हुए। जारी करने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी का कोटा मौजूदा 450 नियुक्तियों प्रति दिन से बढ़ाकर 600 कर दिया गया है। इस बात का खुलासा करते हुए आज यहां क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यश पाल ने बताया कि यह फैसला विदेश मंत्रालय ने आरपीओ जालंधर के अनुरोध पर लोगों की सुविधा के लिए लिया है। यशपाल ने कहा कि इससे पीसीसी में लोगों को मदद मिलेगी। यह आपको इसे सुचारू रूप से और सुचारू रूप से प्राप्त करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है और हाल ही में विदेश जाने के इच्छुक लोगों की सुविध

 
12/06/2022 अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने सत्गुरू कबीर जी के प्रकाश उत्सव मौके 13 जून को, सजाई जाने वाली शोभा यात्रा के प्रबंधों का लिया जायज़ा

ज़िला प्रशासन की तरफ से  शनिवार को सतगुरु कबीर जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित 13 जून को सजाई जाने वाली शोभा यात्रा के प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए समीक्षा बैठक की गई। अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) मेजर अमित सरीन ने इस समागम को निर्विघ्न और धार्मिक रीति -रिवाज़ों अनुसार मनाने के लिए सभी विभागों के सीनियर अधिकारियों को विस्तारपूर्वक आदेश जारी किए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शहर की सड़को पर आने -जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए रूट योजना तैयार के अलावा व्यापक सुरक्षा प्रबंध यकीनी बनाने के लिए कहा।
 
12/06/2022 सिद्धू मूसेवाले के जन्मदिन पर इस बच्ची ने, कुछ अनोखे ढंग से याद कर दी श्रद्धांजलि

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज जन्मदिन है।  देश-विदेश में आज उनके फैंस जन्मदिन पर उन्हें याद कर रहे हैं। इसके चलते पंजाब की एक 12 साल की बच्ची ने सिद्धू  को अनोखे  ढंग से याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मूलरूप से जालंधर की रहने वाली बच्ची ने सिद्धू के जन्मदिन पर गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों से उसका  पोर्ट्रेट बनाया है। बच्ची का कहना है कि, वह सिद्धू की बहुत बड़ी फैन है और अक्सर ही उनके गीत गुनगुनाती रहती है। आज उसके जन्मदिन पर कुछ अनोखा करने का मन था तो उसका पोर्ट्रेट बनाने का सोचा। इसे बनाने में करीब 3 घंटे का समय लगा है। बता दें कि, गत 29 मई को सिद्धू की गोलियां मारकर हत्या की गई थी।

 
12/06/2022 निष्ठा त्रिपाठी द्वारा लिखित पुस्तक का हुआ विमोचन

 
11/06/2022 पंजाब भर में हजरत मुहम्मद साहब (स.) की शान में गुस्ताखी के खिलाफ रोष प्रदर्शन

लुधियाना, बीते दिनों भाजपा से निष्कासित कर दिए गए नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की ओर से इस्लाम धर्म के आखरी नबी हजरत मुहम्मद साहब सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की शान में की गई गुस्ताखी के बाद से दुनिया भर के मुस्लमान लगातार अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे है, पंजाब भर में भी शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी के आह्वान पर आज सभी शहरों और कस्बों में दोनो दोषियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर भारत सरकार से उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई, लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के सामने भी आज जुम्मे की नमाज के बाद मजलिस अहरार इस्लाम हिंद की ओर से जोरदार रोष प्रदर्शन किया और नूपुर शर्म

 
11/06/2022 शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 3 को लिया शिकंजे में

शहर में सी.आई.ए. स्टाफ-2 की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी, जब चंडीगढ़ शराब की 20 पेटियों सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि, ये आरोपी चंडीगढ़ से शराब लाकर यहां बेचते थे, जिस संबंधी उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर इन आरोपियों को पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनसे और पूछताछ की जा रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि, इनके साथ और कौन-कौन से लोग जुड़े हैं। आरोपियों की पहचान आकाश कुमार, बलजिंदर सिंह एवं कमलदीप कनौजिया के रूप में हुई है।


11/06/2022 पुलिस के हाथ लगी सफलता, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

नंगल शामा चौकी की पुलिस ने चौकी इंचार्ज मनीष शर्मा के नेतृत्व में  स्कूटर, मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस गिरोह के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ थाना रामामंडी में एफ.आई.आर दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान निखिल बग्गा एवं युवी नायल के रूप में हुई है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है ताकि उनसे चोरी के और वाहनों की रिकवरी की जा सके। इस गैर कानूनी काम में उनके साथ जुड़े इस गिरोह के और सदस्यों को काबू करने के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से 6 मोटरसाइकिल व  एक स्कूटरी बरामद की है।

 
11/06/2022 नेहरू युवा केंद्र जालंधर ने तीन दिवसयी निवेशक शिक्षा प्रोगराम करवाया


नेहरू युवा केंद्र जालंधर की तरफ से रुड़का कलाँ में तीन दिवसयी निवेशक शिक्षा प्रोगराम करवाया गया, जिसके आज तीसरे और आखिरी दिन डाकख़ाने साथ के सम्बन्धित अलग अलग योजनाओं के बारे जानकारी दी गई।  सब पोस्ट मास्टर परमिन्दर सिंह ने भागीदारो को पोस्टल लाईफ़ इंशोरैंस, पब्लिक फंड सहित डाकख़ाने के साथ सम्बन्धित अलग -अलग योजनाओं के बारे विस्तार से जानकार करवाया। सी.ए. गोविन्द सिंह सोखी ने सभी भागीदारों से निवेश सम्बन्धित धोखाधड़ी से बचने के लिए ज़रूरी जानकारी सांझी की। प्रोगराम के आखिरी दिन मुख्य मेहमान के तौर पर प्रसिद्ध समाज सेवी गुरमंगल दास ने शिरकत करत

 
11/06/2022 दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के केन्द्रीय पुस्तकालय में “अंतर्राष्ट्रीय जेम्स जॉयस प्रदर्शनी” का आयोजन

डॉ0आर.के. शर्मा  महानिदेशक दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, के मार्गदर्शन में दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी एवं एम्बेसी ऑफ़ आयरलैंड द्वारा यूलिसिस (Ulysses) पुस्तक के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के केन्द्रीय पुस्तकालय में “अंतर्राष्ट्रीय जेम्स जॉयस प्रदर्शनी” का आयोजन किया जा रहा है I दिनांक 10 जून से 15 जून 2022 तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन  महामहिम राजदूत ब्रेंडन वार्ड, एम्बेसी ऑफ़ आयरलैंड;  सुभाष चंद्र कंखेरिया, अध्यक्ष, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड तथा डॉ. आर. के. शर्मा, महानिदेशक, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ने संयुक्त रूप से दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के गीतांजलि सभागार में किया  I के

 
10/06/2022 अंतर्राष्ट्रीय जेम्स जॉयस प्रदर्शनी का आयोजन होगा शुक्रवार 10 जून, 2022 को

 
09/06/2022 प्रो. संजय द्विवेदी ने किया 'ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ पॉपुलर साइंस लिटरेचर इन मलयालम' पुस्तक का विमोचन

नई दिल्ली, 9 जून। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने डॉ. अनिल कुमार वाडावतूर की पुस्तक 'ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ पॉपुलर साइंस लिटरेचर इन मलयालम'* का विमोचन किया। डॉ. वाडावतूर आईआईएमसी, कोट्टायम कैंपस के क्षेत्रीय निदेशक हैं। इस अवसर पर प्रो. गोविंद सिंह, प्रो. शाश्वती गोस्वामी, प्रो. आनंद प्रधान, प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. रिंकू पेगू, डॉ. राकेश उपाध्याय एवं डॉ. रचना शर्मा भी उपस्थित थे।

आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. द्विवेदी ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों को विज्ञान के विषय में मलयालम भाषा में प्रकाशित प्रसिद्ध पुस्तकों के इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं के संवर्धन के लिए इस तरह की पुस्तकों का प्रकाशन बेहद जरूरी है। प्रो. द्विवेदी ने डॉ. वाडावतूर को इस महत्वपूर्ण पुस्तक की सफलता के लिए

 
09/06/2022 ओ लेवल व ट्रिपल सी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु, आनलाईन 20 जून तक

 
09/06/2022 सोनू सूद ने लॉन्च किया, सोशल मीडिया ऐप "एक्सप्लर्जर"

बॉलीवुड अभिनेता और परोपकारी कार्य करने वाले सोनू सूद ने, जितिन भाटिया के साथ मिलकर एआई समर्थित सहज सोशल मीडिया ऐप एक्सप्लर्जर को लॉन्च किया है। पूरी तरह से भारत में बना सोशल मीडिया एप एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर उपलब्ध है जो यूजर्स को वैश्विक अनुभव अनुभव प्रदान करते हुए साझा करने, कनेक्ट करने, चैट करने और नए दोस्त बनाने में मदद करता है। आप सभी इस ऐप में अपना एक अकाउंट बना सकते हैं। लॉन्च के अवसर पर इस ऐप के सह संस्थापक सोनू सूद ने कहा कि, नई जगह की खोज करना मेरा जुनून है इसलिए यह एक मूल रूप से नई जगह पर जाने और उसे अपने दोस्तों और परिवारों के साथ साझा करने के इसी जुनून एवं प्रेम की वजह से अस्तित्व में आया। इस ऐप को विकसित करने के लिए ऐप के

 
09/06/2022 कुशीनगर में ट्रैक्टर और रोटावेटर की चपेट में आने से महिला की हुई मौत के मामले में, महिला के पति की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा

मठिया आलम के अमवा टोला में मंगलवार को एक विवादित भूमि की जुताई किए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद में ट्रैक्टर और रोटावेटर की चपेट में आने से पूनम देवी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद देर रात थाने पहुंचे महिला के पति प्रेमलाल ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ अपना खेत जबरदस्ती जोतने और मना करने पर पत्नी के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा कर मार देने का आरोप लगाते ह

 
09/06/2022 केजरीवाल एंड कम्पनी की पुरानी आदत है देश के जवानों के शौर्य और राष्ट्रीय एजेंसियों पर सवाल उठाने की-आदेश गुप्ता


उन्होंने कहा कि , जब भी आप नेताओं पर कार्रवाई होती है तो केजरीवाल के मंत्री,सांसद और विधायक सरकारी एजेंसियों पर सवाल उठाने लगते हैं। सतेंद्र जैन पर जो भी कानूनी कार्रवाई है वह सब कानून के दायरे में हो रही है लेकिन केजरीवाल एंड कम्पनी को ये बातें पच नहीं रही है। क्योंकि उन्हें तो इस बात का डर सता रहा है कि कही कानून का शिकंजा में  वे भी न आ जाये।

 
09/06/2022 गर्मी के चलते आम लोगों पर आई एक और मुसीबत, पावरकॉम कर्मचारियों ने किया यह ऐलान

समय पर बिजली के फाल्ट ठीक न होने के कारण, पब्लिक को बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधिकारी कहते हैं कि, स्टाफ की कमी है, ठेके पर कर्मचारी रख कर काम चला रहे हैं। अब इन कर्मचारियों के द्वारा काम चलाना भी संभव नहीं हो सकेगा क्योंकि ठेके पर रखे गए हजारों कर्मचारी 10 जून से हड़ताल पर जा रहे हैं। इस दौरान ठेका स्टाफ की तरफ से कामकाज का पूरी तरह बायकाट किया जाएगा। इस कारण बिजली के फाल्ट पड़ने पर उनकी रिपेयर आसानी के साथ नहीं हो सकेगी और बिजली की निर्विघ्न सप्लाई पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।
 
09/06/2022 चोरों ने दिन-दिहाड़े वारदात को दिया अंजाम, लाखों के गहनों व नकदी पर किया हाथ साफ


दीप नगर में राय रैस्टोरैंट की बैकसाइड पर स्थित एक घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए , लाखों रूपए की कीमत के सोने के गहने और हजारों रूपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा अलमारी में पड़े हुए ए.टी.एम. कार्ड भी निकाल कर ले गए। दिन-दिहाड़े दोपहर के 12 बजे से 3 बजे के बीच हुई उक्त वारदात की सूचना मिलते ही, मौके पर पहुंचे थाना जालंधर कैंट की परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी एस.आई. सुरजीत सिंह जौड़ा ने जांच शुरू की।  
 
09/06/2022 पुलिस के हाथ लगी सफलता, अफीम सहित यू.पी का नशा तस्कर गिरफ्तार

कमिश्नरेट पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ-2 की टीम ने अफीम समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तस्कर की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मूल रूप से यू.पी.के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए डी.सी.पी. इन्वेस्टिगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि, पकड़े गए आरोपी के जिला पटियाला के थाना शंभू में नशा तस्करी का केस दर्ज है और इस केस में वह जेल में सजा भी काट चुका है। थाना नई बारादरी के इलाके की रेलवे कॉलोनी से उसे काबू किया गया। उसके खिलाफ थाना नई बारादरी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के  के तहत केस दर्ज कर ली गई है आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर उससे और पूछताछ की जा रही है।


 
09/06/2022 डिप्टी कमिशनर ने 14 गाँवों में विकास कामों के लिए 1.25 करोड़ का फंड किया मंज़ूर, अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के आदेश

विकास कामों में नए आंगणवाड़ी केन्द्रों का निर्माण, वाटर प्लांट, इंटरलाकिंग टाईलें बिछाना, नई गलियां और नालियों का निर्माण और अन्य कार्य शामिल हैं, जो कि मिशन मोड में किए जाएंगे।  इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने बताया कि, यह  प्रोजेक्ट प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना (पी.एम.ए.जी.वाई.) के अंतर्गत शुरू किये जाएंगे और पंचायती राज के अधिकारियों को आदेश दिए कि गाँवों के विकास के लिए इन कामों को निर्धारित समय में शुरू कर पूरा कर

 
09/06/2022 जालंधर में चार हाईवे प्रोजैक्टों के अंतर्गत, ज़मीन मालिकों को अब तक 576.33 करोड़ रुपए का मुआवज़ा बाँटा

डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने आज बताया कि, ज़िला प्रशासन जालंधर की तरफ से अमृतसर -बठिंडा ग्रीनफील्ड बाइपास प्राजैक्ट के अंतर्गत एक्वायर की ज़मीन के लिए मुआवज़े की बाँट शुरू कर दी गई है और ज़मीन मालिक मुआवज़ा राशि के लिए तुरंत सम्बन्धित कम्पीटैंट अथारिटी फार लैड्ड एकुसीज़न (सी.ए.ऐल.ए.) के साथ संपर्क सकते है। हाईवे प्रोजैक्टों की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए प्रमुख सचिव पी.डब्लयू.डी. अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल समीक्षा बैठक में हिस्सा लेते डिप्टी कमिशनर ने बताया कि दिल्ली -अमृतसर -कटरा ऐकसप्रैसवे, जालंधर बाइपास, अमृतसर -बठिंडा ग्रीनफील्ड बाइपास और जालंधर -होश्यारपुर एन.एच. 70 को चौड़ा करने सहित चार हाईवे प्रोजैक्टों अधीन ज़मीन मालि

 
09/06/2022 ई -श्रम पोर्टल पर ग़ैर -संगठित वर्करों की रजिस्ट्रेशन यकीनी बनाई जाए: अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर

 यहाँ ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में इस सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता करते , अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने बताया कि ग़ैर -संगठित क्षेत्र में काम करते कामगार ई -श्रम पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते है। उन्होंने बताया कि, व्यक्तिगत कामगार रजिस्ट्रेशन के लिए एप का इस्तेमाल कर सकते है, जिसके लिए उनका आधार मोबाईल के साथ लिंक होना ज़रूरी है या कामन सर्विस सैंटर (सी.एस.सी.) में जा कर भी मुफ़्त रजिस्ट्रेशन करवा

 
08/06/2022 मानसिक परेशानी के सात बच्चों के पिता ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

थाना सात के प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि, देर रात राम शुद्धि ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जैसे ही उन्हें सूचना मिली, तो पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंच गई  पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आसपास पूछताछ करने पर पता लगा कि, राम शुद्धि मानसिक तौर पर परेशान रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस देर रात मृतक के रिश्तेदारों का इंत

 
08/06/2022 मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 24 घंटों में पकड़ा आरोपी

बस अड्डा के पास सतलुज चौंक से रविवार की रात को चोर हुआ, मोटरसाइकिल बस अड्डा चौकी की पुलिस ने 24 घंटों में बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। समरा चौंक से काबू किए गए, आरोपी की पहचान बलजिन्द्र सिंह काका पुत्र अजीत सिंह निवासी किला रायपुर के रूप में हुई है। बस अड्डा पुलिस चौकी के प्रभारी एस.आई. मेजर सिंह रयाड़ ने बताया कि, गोल्डी पुत्र संतोख निवासी गांव चक्क वेंडल नकोदर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने किसी रिश्तेदार को बस अड्डे के नजदीक सतलुज चौंक में अपना बाइक खड़ा किया था। जब वह वापिस लौटा तो उसका मोटरसाइकिल गायब  था।
 
08/06/2022 भयानक सड़क हादसा: नाके पर खड़े ए.एस.आई. पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, आरोपी काबू

जालंधर-कपूरथला हाईवे पर एक नौजवान ने,  हाईटेक नाका तोड़ कर तेज रफ्तार कार पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. ठाकुर सिंह पर चढ़ा दी। इस हादसे में ए.एस.आई. की बांई टांग और पसलियां टूट गई। ए.एस.आई. को गंभीर घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी अनुसार कपूरथला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साइंस सिटी नजदीक नाकाबंदी की हुई थी कि, एक तेज रफ्तार वर्ना कार नाका तोड़ कर एक सरकारी वाहन को टक्कर मारते ए.एस.आई. ठाकुर सिंह को कुचल कर आगे निकल गई।पुलिस की तरफ से इस कार का पीछा किया गया और जालंधर के मंड  इलाके में गाड़ी और गाड़ी चालक को पकड़ लिया गया। इस कार में से इंजेक्शन और कुछ गोलियां भी मिलीं। इस दौरान एस.एस.पी. राजबचन सिंह संधू ने बताया कि उनक

 
08/06/2022 डिप्टी कमिशनर ने ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में, 500 पौधे लगाने का अभियान किया शुरू

डिप्टी कमिशनर ने बताया कि, ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में विश्व वातावरण दिवस को समर्पित प्रयास के अंतर्गत आज 250 पौधे लगा कर पौधे लगाने का अभियान शुरू किया और आने वाले दिनों में 250 पौधे और लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि , इन पौधों की संभाल की ज़िम्मेदारी कंपलैक्स में काम करते आधिकारियों /कर्मचारियों को सौंपी गई है, जिनके नाम वाली तख़्तियाँ पौधों के साथ लगाई जा रही है। उन्होंने अधिकारी /कर्मचारियों को पौधों के सही विकास क

 
08/06/2022 मोदी के निर्णायक नेतृत्व में देश में 8 साल की भाजपा सरकार ने किया सर्वांगीण विकास: जीवन गुप्ता

प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के निर्णायक नेतृत्व में पिछले 8 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश का सर्वागीन विकास किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने आज  जालंधर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान बातचीत करते हुए कहा कि, देश में मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में जितना विकास हुआ है उतना पिछले 70 वर्षों के दौरान कांग्रेस सरकार के शासन में कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि , प्रधानमंत्री मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत नेतृत्व में आज भारत सुई से लेकर जहाज तक खुद अपने देश में बनाने लगा है। इतना ही नहीं भारत आज बहुत बड़ा निर्यातक बन चुका है। मोदी जी के नेतृत्व में

 
08/06/2022 थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने, चोरी के मामले को कुछ ही घंटों में सुलझाया

तकनीकी व मानव खुफिया के आधार पर, पुलिस पोस्ट मजनू का टिल्ला, थाना सिविल लाइन्स द्वारा पड़ोस में रहने वाले दो नवोदित अपराधियों की पहचान की गई और उन्हें 36 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया। उन्होंने घर को खाली पाया और कुछ ही समय में चोरी कर ली। सभी चोरी की वस्तुएं जैसे एक एल.ई.डी. टेलीविजन, रेडियो स्पीकर और पानी की मोटर आदि बरामद की गयी ।
 
08/06/2022 एक घोषित अपराधी को एक दुर्घटना मामले में ए.ए.टी.एस. /उत्तरी जिले की, समर्पित टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया

एक आरोपी जिसे वर्ष 2007 में थाना अंबेडकर नगर में दर्ज एक दुर्घटना मामले में वर्ष 2007 में घोषित अपराधी (पीओ) घोषित किया गया था, जिसे ए.ए.टी.एस. उत्तर जिले की टीम ने गिरफ्तार किया ।  आरोपी को पटियाला हाउस, नई दिल्ली के माननीय न्यायालय, दिनांक 25.07.2007 के आदेश द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। कई सालों से आरोपी/अपराधी अपना पता बदलकर अदालती कार्यवाही से बचने के लिए खुद को छुपा रहा था।

 
08/06/2022 पंजाब भर में जुम्मे के दिन गुस्ताख-ए-रसूल के खिलाफ होंगे रोष प्रदर्शन : शाही इमाम का ऐलान

 ऐतिहासिक जामा मस्जिद से जारी बयान के मुताबिक शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवीं ने 10 जून दिन शुक्रवार को राज्य भर में गुस्ताख-ए-रसूल (सल्ललाहु अलैहि वसल्लम) के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने बताया की भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ अभी तक कोई मुकद्दमा दर्ज नहीं किया गया है और ना ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है जबकि इन दोनों ने दुनिया भर के मुसलमानो को अपनी जान से ज्यादा प्यारे हमारे नबी हजरत मुहम्मद साहि

 
08/06/2022 झाड़ियों में लगी भीषण आग ने लिया भयानक रूप, 7 कारें जल कर हुई राख

जालंधर-लुधियाना हाईवे में कोसमो एजेंसी नजदीक खड़ी पुरानी गाड़ियों को आग लग गई। घटना में 7 गाड़ियां राख हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग लगी हुई जगह पर पहुंची। इस दौरान सबसे पहले कैंट से गाड़ी भेजी गई। आग ज्यादा होने के कारण हेडक्वाटर से दूसरी गाड़ी भी भेजी गई। दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया है कि, 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू डाल दिया गया है। घटना वाली जगह के पर हाई वोलटेज की तारों निकलती हैं। इसी कारण शार्ट सर्किट होने से झाड़ियों में आग लग गई, जिसकी चपेट में गाड़ियां आ गई। यही नहीं आग के साथ के प्लांट में भी फैल गई थी परन्तु समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ

 
08/06/2022 संगरूर उपचुनाव में भाजपा करेगी, शानदार प्रदर्शन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने आज जालंधर के सर्किट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि , संगरूर उपचुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि, पंजाब की मौजूदा सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है। सरकार अपने किसी भी वायदे पर खरा नहीं उतरी। लॉ एंड ऑर्डर फेल होने से जनता में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि, विधानसभा चुनाव से पहले किसान आंदोलन सहित कई मुद्दों पर पार्टी के खिलाफ माहौल बनाया गया, ताकि भाजपा को सत्ता में आने से रोका जा सके, लेकिन अब पंजाब में भाजपा फिर एक बार मजबूती से आगे बढ़ रही है इसीलिए कांग्रेस व अकाली दल के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
 
08/06/2022 डिप्टी कमिशनर ने योग्य उम्मीदवारों को, समय पर अप्लाई करने की अपील की

ज़िले में ठेके के आधार पर भरी जाने वाली पटवारियों के खाली पदों के लिए योग्य सेवामुक्त पटवारी /कानून्गो को समय पर अप्लाई करने की अपील की, डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने बताया कि, ज़िला प्रशासन की तरफ से जालंधर में ठेके के आधार पर माल पटवारियों के 221 खाली पद भरे जाने है, जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख़ 9 जून 2022 है। 
इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते डिप्टी कमिशनर ने बताया कि, यह पूरी भर्ती 31 जुलाई 2023 तक एक साल के लिए होगी और चुने गए उम्मीदवारों को 25,000 रुपए प्रति महीना फिक्स तनख़्वाह दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि, इस पद के लिए अप्लाई करने की अधिक से अधिक आयु 64 साल है और आवेदक विरुद्ध कोई अपराधिक केस या विभागीय जांच पैंडिंग नहीं होन

 
08/06/2022 धरती के निचले पानी को बचाने के लिए सबको मिल कर प्रयास करने की ज़रूरत: विधायक बलकार सिंह

धरती निचले पानी को बचाने के लिए मौजूदा सरकार की तरफ से किये जा रहे , यत्नों को सफल बनाने के लिए किसानों को धान की सीधी बिजाई कर अपना कीमती सहयोग देने के लिए आगे आना चाहिए । करतारपुर से विधायक बलकार सिंह ने गाँव तलवंडी जंडेर में खेत दिवस सम्बन्धित करवाए गए , समागम को संबोधन करते किया।
इस मौके किसानों की सभा को संबोधन करते विधायक ने कहा कि, धान की सीधी बिजाई के बारे जानकारी प्रदान करने में खेत प्रदर्शनियाँ अहम भूमिका निभा रही है, जिससे किसानों में धान की सीधी बिजाई के लिए भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि , धान की सीधी बिजाई वाली प्रदर्शनी खेतों को ज़रूर देखे और ऐसे प्रगतिशील किसानों के साथ संबंध रखे। इस मौके उन्होंने स्वंय ट्रैक्टर चला कर धान की बिजाई की।
 इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी डा. सुरिन्दर सिंह ने कहा कि, धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को

 
08/06/2022 हम बढ़ते वैश्विक तापमान को नियंत्रित नहीं करते हैं तो हमें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे: संजय सिंह आईपीएस


द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर इंडिया दिल्ली स्टेट सेंटर द्वारा 7 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन इंजीनियर भवन में किया गया, माननीय राकेश जैन सह संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं संजय सिंह आईपीएस स्पेशल कमिश्नर लाइसेंसिंग एंड  लीगल डिवीजन दिल्ली पुलिस द्वारा इस एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया , प्रोफेसर डॉक्टर एसके सिंह चेयरमैन दिल्ली स्टेट सेंटर द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर इंडिया ने, अपने स्वागत अभिभाषण में विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में आए हुए अतिथि गणों को बताया, विशिष्ट अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त, लाइसेंसिंग और कानूनी प्रभाग ने पर्यावरण को बचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। संजय सिंह आईपीएस ने बताया  कि,  जलवायु को स्थिर करने के लिए तेजी से कार्रवाई की आवश्य

 
06/06/2022 कबड्डी खिलाड़ी संदीप अम्बियां हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, 5 गिरफ्तार

कबड्डी खिलाड़ी संदीप अम्बियां हत्याकांड मामले में जालंधर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने उक्त मामले में 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरविंदर फौजी के अलावा गुरुग्राम (हरियाणा) का विकास मल्हे, विकास धौलिया अलवर (राजस्थान), मनजोत कौर संगरूर पंजाब, यादविंदर सिंह पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं, जिसमें 1 डिप्टी हत्याकांड का आरोपी भी शामिल है। इन आरोपियों से पुलिस ने 7 पिस्तौलें भी बरामद की हैं। एस.एस.पी. स्वपन शर्मा जानकारी देते बताया कि, अभी तक इस मामले में 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जिक्रयोग्य है कि, जालंधर में पड़ते मल्लियां खुर्द में 14 मार्च को कबड्डी  टूर्नामेंट के दौरान हमलावरों ने सरेआम कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी और खुद मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस द्वारा अलग-अलग जगह

 
06/06/2022 चोर का हौसला इतना बुलंद, चोरी करने के बाद कैमरे के सामने किया यह कारनामा

चोरी, छीनाझपटी व लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही। आए दिन चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देने को लेकर कोई न कोई खबर सामने आ ही जाती है। ऐसा ही एक चोरी करने आए चोर का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि, यह मामला जालंधर के दशमेश नगर चांद का हैं जहां नाई की दुकान में चोर ने घुसकर गल्ले से पैसे और मोबाइल फोन चुरा लिया। दुकान में घुसकर उसने देखा कि दुकान में काम करने वाले लड़के सो रहे हैं तो इसका फायदा उठाकर गल्ले में से पैसे और फोन उठाकर फरार हो गए। इस दौरान चोर का हौसले इतना बुलंद कि, पहले तो दुकान में चोरी की और फिर दूसरा कारनामा सी.सी.टी.वी. कैमरे के सामने भांगड़ा भी किया।
दुकान के मालिक सरताज ने बताया कि, दोपहर का समय था जब चोर दुकान के अंदर घुसा और उसने देखा कि सब सोए हुए हैं तो उसने फायदा उठाकर करीब 2700 रुपए कैश और मोबाइल फोन चुरा लिया। लेकिन यह सब उठाने के बाद उसने

 
06/06/2022 भीषण गर्मी के बीच सरकारी बसों में सफर करना नहीं आसान, इन समस्याओं से यात्री हो रहे परेशान

गर्मी जिस कदर अपना प्रकोप दिखा रही है, उससे सभी की हालत खराब हो रही है, खासतौर पर बच्चों को गर्मी में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां की जा चुकी है, अभिभावक बच्चों को दोपहर के समय बाहर जाने से रोक रहे है। ऐसे हालातों में बेहद मजबूरी के चलते लोग बच्चों को साथ लेकर सफर कर रहे हैं लेकिन सरकारी बसों में बच्चों के साथ सफर करने का मतलब मुश्किलों से कम नहीं है। खचाखच भरी बसों में आम इंसान को बेहद दिक्कतें पेश आ रही है जबकि बच्चों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे ही एक मामला सामने आया, जब सरकारी बस में चढ़ा परिवार कुछ देर बाद रामा मंडी में जाकर उतर गया, क्योंकि गर्मी में बच्चे की हालत खराब होने लगी इसलिए उन्होंने बस से उतरना ही उचित समझा। हालांकि पंजाब की 80 प्रतिशत महिलाएं फ्री में बसों में सफर कर रहीं हैं।
बस अड्डे में का

 
06/06/2022 BJP नेता बराड़ ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, इस मुद्दे को लेकर हुई चर्चा

भाजपा नेता परमिन्दर सिंह बराड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। इस दौरान उनकी तरफ से टि्वटर पर एक अमित शाह के साथ तस्वीर भी सांझी की गई है। सांझी की गई तस्वीर में परमिन्दर सिंह बराड़ और अमित शाह खुशनुमा माहौल में नजर आ रहे हैं। मुलाकात दौरान दोनों के बीच पंजाब की मजबूती को लेकर बातचीत की गई। परमिन्दर सिंह बराड़ भाजपा की सीनियर लीडरशिप में आते हैं और उनकी तरफ से समय-समय पर भाजपा के सीनियर नेताओं के साथ मुलाकात की जाती रही है।  यहां यह भी बताने योग्य है कि, भारतीय जनता पार्टी के नेता परमिन्दर सिंह को बीते महीने ही नगर निगम मतदान के लिए को-इंचार्ज नियुक्त किया गया था। जिक्रयोग्य है कि, कल अमित शाह की तरफ से चंडीगढ़ का दौरा किया गया था, जहां पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू समेत कई अन्य बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। बल

 
06/06/2022 झुग्गी में लगी आग ने लिया भयानक रूप, मची अफरा-तफरी

फिल्लौर के मोहल्ला कलसी नगर में बनी झुग्गी में गैस सिलेंडर की लीकेज कारण एक झुग्गी को आग लग गई, जिस कारण साथ लगते घरों में भी अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौजूद लोगों ने तुरंत घरों में लगे समर्सीबल पंपों के द्वारा आग पर काबू पाना शुरू कर दिया और करीब आधे घंटे जब जद्दोजहद उपरांत आग पर काबू पा लिया गया। यदि लोग आग पर काबू न पाने की कोशिश न करते तो हो सकता था कि सिलेंडर फट जाता जिसके साथ बड़ा हादसा हो सकता था। 45 मिनटों बाद घटना वाली जगह पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तुरंत सिलेंडर को बाहर निकाल दिया और आग बुझानी शुरू कर दी।  घटना का पता लगते मौके पर थाना फिल्लौर के ए.एस.आई धर्मिन्दर सिंह ने जांच शुरू कर दी। बताने योग्य है कि, झुग्गी में रहने वाली महिला कंचन पत्नी गन्नू लाल चाय बनाने लगी थी कि, अचानक सिलेंडर की लीकेज कारण आग लग गई। आग कारण उसकी झुग्गी में पड़ा सारा समान ज

 
06/06/2022 के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति फैलाई जागरूकता


के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के एनवायरनमेंट साइंस विभाग एवं एन.सी.सी. विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, इस दौरान इस वर्ष के थीम सिर्फ एक धरती को आधार बनाकर पोस्टर मेकिंग, रंगोली, एक्सटेंशन लेक्चर एवं पौधा दान कैंपेन जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया गया , जिनमें 200 से भी अधिक छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया, छात्राओं ने जहां अपने पोस्टरज़ एवं रंगोली के द्वारा पर्यावरण को पैदा होते खतरों, प्रदूषण एवं इसकी रोकथाम के बारे में बात की, वहीं  साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी सभी को जागरूक किया, इसके अलावा छात्राओं ने चिकित्सक एवं सजावटी पौधों को दान भी किया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि, सेहतमंद एवं कुशल समाज के सृजन में साफ-सुथरे पर्यावरण क

 
06/06/2022 विधायक और अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने, लोगों को हरियाली के रक्षक बनने का दिया न्योता

विधायक रमन‌ अरोड़ा और अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) वरिन्दरपाल सिंह बाजवा ने , आज विश्व वातावरण दिवस मौके लोगों को ज़िले को साफ़ सुथरा, हरा -भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हरियाली के रक्षक बनने का न्योतादिया।
वातावरण की शुद्धता के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी संभाल पर ज़ोर देते विधायक और अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने कहा कि, वातावरण को हरा -भरा बनाना और चौकीदारी के लिए यत्न करना हमारा सब का कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि, लोगों की अच्छी सेहत को यकीनी बनाने के लिए साफ़ -सुथरा वातावरण बेहद ज़रूरी है, जो कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने से संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि, वृक्ष ही आक्सीजन का एक मात्र स्रोत हैं, जो कि धरती पर मानवीय जीवन का आधार है सांसारिक गर्मी और प्रदूषण के प्रभाव को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने लोगों और ग़ैर सरकारी संगठनों को अधिक से अधिक

 
06/06/2022 घल्लुघारा दिवस के चलते ज़िले में सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध, 20 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात, 32 नाके स्थापित

डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने कहा कि, घल्लुघारा दिवस के मद्देनज़र ज़िले में अमन -कानून की स्थिति को बरकरार रखने के लिए सख़्त सुरक्षा प्रबंध यकीनी बनाए गए हैं और किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जायेगी। सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा हुई मीटिंग में हिस्सा लेते डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने पुलिस कमिशनर गुरशरन सिंह संधू और ऐस.ऐस.पी. स्वप्न शर्मा सहित मुख्य सचिव को ज़िले में सुरक्षा के मद्देनज़र किये गए, पुख़्ता प्रबंधों से जानकार करवाया।
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि किसी भी कीमत पर अमन -कानून की स्थिति को ख़राब नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि, चौकसी ईस्तेमाल करते हुए ज़िलें में 20 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं, जिनमें 11 शहरी और 9ग्रामीण क्षेत्र में लगाऐ गए

 
06/06/2022 ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने, उठाया यह खौफनाक कदम

देहात के थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव लल्लियां कलां में महिला ने ससुर परिवार से तंग आकर, जहरीली चीज खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने का समाचार प्राप्त हुआ है। महिला के जहरीली वस्तु खाने के बाद तुरंत उसको जालंधर के सिविल अस्पताल में पारिवारिक सदस्यों की तरफ से दाखिल करवाया गया और इस सम्बन्धित परिवारिक सदस्यों की तरफ से थाना लांबड़ा की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा के ए.एस.आई. बलजिन्दर सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 
 
06/06/2022 जालंधर समेत पंजाब के 5 नगर निगमों में चुनाव के लिए, नई वार्ड बंदी करने के आदेश

स्थानीय निकाय विभाग की जारी आदेश के मुताबिक नगर निगम जालंधर, नगर निगम लुधियाना, नगर निगम अमृतसर, नगर निगम पटियाला और नगर निगम फगवाड़ा शामिल है। वार्ड बंदी की प्रक्रिया एक हफ्ते में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि, जालंधर नगर निगम हाउस 24 जनवरी 2023 में अपना कार्यकाल पूरा करेगा। उससे पहले ही नई वार्डबंदी जरूरी है क्यो

 
06/06/2022 आई डी एच सी सोसाइटी ने पौधारोपण कर, मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इंडियन डेवलपमेंट फॉर हुमन केयर सोसाइटी की तरफ से , पूर्वी दिल्ली के स्कूल ब्लॉक रामलीला ग्राउंड पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस बार पौधारोपण कार्यक्रम आईटीसी सोसाइटी ने  डीडीए हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट तथा किचन केयर गैस एजेंसी के साथ मिलकर किया ।  रामलीला ग्राउंड पार्क में तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा पौधारोपण किया गया, इसमें मुख्यत: नीम,जामुन, अश्वगंधा, अशोका जैसे पौधों का  वृक्षारोपण किया गया। आई ङी एच सी सोसायटी  की  चेयर पर्सन  सुनीता अरुण  ने बताया कि, उनकी यह संस्था पिछले 10 साल से लगातार समय-समय पर दिल्ली के कई इलाकों में इसी तरह से पौधारोपण जैसे कार्यक्रम करते आ रहे है

 
06/06/2022 राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता ने आज रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन भरा। - चौ0 अनिल कुमार

 
04/06/2022 अकाली दल के जत्थेदार व सीनियर नेता की करंट लगने से मौत

हलका करतारपुर के सर्कल जमालपुर के अकाली दल बादल के सर्कल जत्थेदार और सीनियर अकाली नेता कमलजीत सिंह घुम्मण को बीती रात जनरेटर बंद करते समय बिजली का करंट लगने कारण, मौत हो जाने की दुखदाई खबर मिली है ब्लाक भोगपुर के गांव जमालपुर के निवासी कमलजीत सिंह घुम्मण बीती रात अपने खेतों में जरनेटर चला कर फसल को पानी लगा रहे थे। फसलों को पानी लगाने के लिए दो ट्रैक्टरों और अलग-अलग यूनिट चल रहे थे। गत रात 11 बजे के करीब जब उन्होंने काम खत्म करके एक ट्रैक्टर बंद कर दिया और दूसरे ट्रैक्टर के जरनेटर का स्विच काट कर तारें खोलने की कोशिश की परन्तु स्विच में खराबी आ जाने कारण, बिजली सप्लाई चालू रही जिस कारण उनको करंट लग गया। उनके साथ काम कर रहे नौकर ने तुरंत

 
04/06/2022 नाकाबंदी दौरान पुलिस के हाथ लगी सफलता, महिला को किया काबू

लसाड़ा पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक महिला को, 390 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस सम्बन्धित जानकारी देते एस.आई. लाभ सिंह चौंकी इंचार्ज लसाड़ा ने बताया कि, उन्होंने महिला पुलिस मुलाजिमों के साथ फिल्लौर से शहीद भगत सिंह (नवांशहर) मुख्य मार्ग पर स्थित गांव कडियाना मोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी कि, एक पैदल आ रही महिला पुलिस पार्टी को देखकर दौड़ने लगी। शक पड़ने पर रोक कर जब महिला पुलिस कर्मचारियों ने उसकी तलाशी  ली तो, उससे 390 नशीलियां गोलियां बरामद हुई। कथित दोषी महिला की शिनाखत भजनो पत्नी मक्खन वासी गांव भारसिंघपुरा के तौर पर हुई है। कथित दोषी महिला के खिलाफ केस दर्ज करके  माननीय अदालत में पेश करने उपरांत जेल भेज दिय

 
04/06/2022 सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को विदेश भागने से रोकने के लिए, सुरक्षा एजैंसियां सावधान

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटरों को, विदेश भागने से रोकने के लिए सुरक्षा एजैंसियां अलर्ट हो गई हैं। सुरक्षा एजैंसियों का मानना है कि, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोषियों की चाहे पंजाब पुलिस की एस.आई.टी. व अन्य सुरक्षा एजैंसियां तलाश कर रही हैं तो दूसरी ओर केंद्रीय एजैंसियां भी सारे मामले पर नजर रख रही हैं। पुलिस व सुरक्षा एजैंसियों को संदेह है कि , इस हत्याकांड में जिन शूटरों ने हिस्सा लिया है, वे नेपाल सहित अन्य देशों में  भाग सकते हैं। नेपाल भागना सबसे सरल माना जाता है और नेपाल से वे अन्य देश जा सकते हैं। पुलिस ने पिछले दिनों हरियाणा के फतेहाबाद से 2 नौजवानों तथा उत्तराखंड से भी एक नौजवान को ग

 
04/06/2022 2024 के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी, लोकसभा क्षेत्रों में संयोजक किए नियुक्त

वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 8 लोकसभा सीटों पर संयोजक और प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। लोकसभा प्रवास योजना पंजाब के बैनर तले इस अभियान में लोगों को ब्लॉक स्तर पर पार्टी से जोड़ना, बैठकें करना, मोदी सरकार की नीतियों का प्रचार करना, केंद्र सरकार द्वारा पंजाबियों और विशेष रूप से सिखों के लिए किए गए योगदान का जिक्र करना शामिल है।
 
04/06/2022 शाहदरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रणत कुमार जोशी ने , सम्मान पाठशाला में पड़ रहे बच्चों के साथ मिल कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस


नई दिल्ली: सम्मान फाउंडेशन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहदरा जिला के सहयोग से, आज आनंद विहार पुलिस स्टेशन में सम्मान फाउंडेशन की पाठशाला में पड़ रहे बच्चों के लिए बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम और विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में  प्रणत कुमार जोशी (सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहदरा) भी उपस्थित थे। 
 
04/06/2022 सरकारी धान की वितरण में, कुशीनगर का दूसरा स्थान

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कृषि विभाग से जुड़े जिम्मेदारों के लिए यह अच्छी खबर है। जिम्मेदारों के साथ कर्मचारियों के अथक प्रयास के बदौलत कुशीनगर जनपद ने लक्ष्य के सापेक्ष 108 फीसदी धान का बीज किसानों में वितरित कर प्रदेश में दूसरा हासिल किया है। पिछले साल जनपद पूरे प्रदेश में धान बीज वितरण में प्रथम स्थान किया था। किसानों को यह राजकीय कृषि बीज भण्डार केंद्र के माध्यम से 50 फीसदी अनुदान पर प्राप्त हुई है।जनपद में करीब छह लाख किसान खेती करते हैं। इन किसानों को लाभ प्रदान कर आय बढाने के लिए सरकार विभिन्न सरकारी योजनाओं को संचालित करती है। इन योजनाओं में एक अनुदान पर धान बीज के साथ धैचा बीज का वितरण करना शामिल है। पिछले एक मई से 30 मई तक क

 
04/06/2022 आज 38वें राष्ट्रीय पुलिस प्रशिक्षण संगोष्ठी का समापन समारोह सीडीटीआई, गाजियाबाद में सम्पन्न हुआ।


माननीय मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण संस्थानों के 100 प्रमुखों और देश भर से आये , वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया कि, वे पिछले दो दिनों में हुए विचार-विमर्श से उभरने वाले कार्य बिंदुओं को लागू करें। उन्होंने माननीय प्रधान मंत्री और गृह मंत्री के सक्षम नेतृत्व में स्मार्ट पुलिसिंग के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और लम्बे समय से वांछित सुधारों को लागू करने के लिए कहा। उन्होंने सरकार की एक बड़ी पहल के रूप में आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम, 2022 के हालिया अधिनियमन

 
03/06/2022 नशा तस्कर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हैरोइन सहित गिरफ्तार

 
03/06/2022 नायब सूबेदार के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

27 मई को गांव चनणपुर में रिटा. नायब सूबेदार सरवण सिंह पुत्र हरि सिंह के घर में हुई, चोरी के मामले में थाना सदर की पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एस.एच.ओ. सदर अजायब सिंह औजला ने बताया कि कि, पकड़े गए आरोपी की पहचान लखविन्द्र सिंह उर्फ मनी पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव चन्नणपुर जिला जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 34 हजार रुपए की नकदी भी बरामद की है जोकि नायब सूबेदार के घर से चोरी की गई थी। आरोपी मनी को आज माननीय अदालत में पेश किया गया और जज साहिब ने उसे रिमांड पर माड्रर्न जेल कपूरथला भेजने के आदेश जारी कर दिए। एस.एच.ओ. ने बताया कि, उक्त मामले में पुलिस नायब सूबेदार के भांजे हरविन्द्र कुमार बिल्ला पुत्र परमजीत सि

 
03/06/2022 गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कबूलनामा-'हां मूसेवाला के साथ थी दुश्मनी', मेरे गैंग ने की उसकी हत्या

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जांचकर्ताओं को बताया कि, कनाडा में रहने वाले गोल्डी बराड़ समेत उसके गिरोह के सदस्यों ने साजिश रचकर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि, पूछताछ में बिश्नोई ने आरोप लगाया है कि, मूसेवाला अकाली दल के युवा नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा की पिछले साल 7 अगस्त को हुई हत्या में शामिल था, जिसके कारण बिश्नोई और पंजाबी गायक के बीच दुश्मनी पनपी। बिश्नोई मौजूदा समय में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की हिरासत में है।
 
03/06/2022 अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित लोक गंभीर और जानलेवा बीमारियों के इलाज के लिए डा. अम्बेडकर मैडीकल एड योजना के अंतर्गत प्राप्त कर सकते है आर्थिक सहायता: डिप्टी कमिशनर

ज़िले के अनुसूचित जाति वर्ग से सम्बन्धित व्यक्ति डा. अम्बेडकर मैडीकल एड योजना के अंतर्गत गंभीर और जानलेवा बीमारियों के इलाज के लिए दी जाने वाली, आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकते है। इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने बताया कि, इस योजना के अंतर्गत उक्त वर्ग के वह लोक लाभ प्राप्त कर सकते है, जिनकी सालाना पारिवारिक आमदन 3 लाख रुपए से अधिक नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि, इस योजना के अंतर्गत किडनी, दिल, लीवर, ब्रेन सर्ज़री, स्पाइनल सर्ज़री, कैंसर और आरगन ट्रासप्लांट सहित घातक बीमारियों के डाक्टरी इलाज के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
 
03/06/2022 ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो जालंधर की तरफ से ब्लाक स्तर पर प्लेसमेंट कैंप 7 जून से

इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते ज़िला रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो, जालंधर के डिप्टी डायरैक्टर यशवंत राय ने बताया कि सक्योरिटी गार्ड की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो, जालंधर की तरफ से सक्योरिटी और इंटेलिजेंस सर्विसिज (एस.आई.एस.) के सहयोग से ब्लाक स्तर पर 12 प्लेसमेंट कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि 7 जून को ब्लाक विकास और पंचायत दफ़्तर, फ़िल्लौर में प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है।

 
03/06/2022 आप' विधायक के गनमैन ने खुद को मारी गोली, फैली सनसनी

 
03/06/2022 कांग्रेस को झटका, इन पार्षदों ने थामा ‘आप’ का दामन

कांग्रेस को वीरवार को आम आदमी पार्टी ने सियासी झटका देते हुए, उसके 5 मौजूदा पार्षदों व 2 पूर्व पार्षदों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाने में सफलता हासिल की। कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने सभी पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों का स्वागत किया। ‘आप’ में शामिल होने वाले पार्षदों में विजय अग्रवाल, प्रदीप कुमार बिट्टू, हरविंद्र ङ्क्षबदर, मुखी राम एवं मनमीत कौर के अलावा पूर्व पार्षद कश्मीर सिंह एवं राज कुमार थापर शामिल थे। ब्रह्मशंकर जिम्पा ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनते ही जहां भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार जारी है वहीं आम आदमी से जुड़ी मौलिक सुविधाओं को ठीक करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया क

 
03/06/2022 सहकारी कृषि विकास बैंक विवाद : जिसके विरुद्ध आरोप उसी को सौंपा वित्त विभाग

विवादों में चलता आया पंजाब सहकारी कृषि विकास बैंक फिर से चर्चा में आ रहा है। एक दिन पूर्व ही बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर ने अधिकारियों के किए तबादलों में सर्वाधिक जिम्मेदारी और वित्त मामले के अधिकार उस अधिकारी को दे दिए हैं जिसके खिलाफ सर्वाधिक आरोप चल रहे हैं, जिनमें से अधिकतर गबन के आरोप हैं। दिलचस्प बात यह है कि, मैनेजिंग डायरेक्टर ने इन तबादलों की जानकारी न तो विभाग के मंत्री को और न ही सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार को दी है। अधिकारियों और कर्मचारियों के कुल 25 तबादले किए गए हैं। इन तबादलों और तैनातियों में शीर्ष पर नाम चर्चित महिला अधिकारी राजविन्द्र कौर रंधावा का है। उन्हें जनरल मैनेजर आप्रेशन और लीगल के साथ-साथ अब अतिरिक्त भार जनरल मैनेजर वित्त और जनरल मैनेजर इंस्पेक्शन का भी दिया गया है। उक्त महिला अधिकारी ऐसी हैं जिनके विरु

 
03/06/2022 सुप्रीम कोर्ट द्वारा वेश्यावृत्ति पर सुनाए गए नए फैसले पर , हसरत की प्रधान सविता शर्मा ने जताई चिंता

हसरत वेलफेयर सोसायटी की प्रधान सविता शर्मा ने वेश्यावृत्ति पर आए नए फैसले पर बात करते हुए कहा कि, वेश्यावृती को कानूनी मान्यता देना हमारे समाज को गलत राह की ओर ले जाने की तरफ़ प्रेरित करेगा। सविता शर्मा ने कहा कि, माननीय सुप्रीम कोर्ट को इस विषय पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए। क्योंकि एक तरफ तो हम अपनी बहु बेटियों के नाच गाने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने का विरोध करते हैं और दुसरी तरफ देह व्यापार को मान्यता देना, कहां तक सही है। क्योंकि कोई भी औरत इस काम में स्वेच्छा से नहीं आती है बल्कि धोखे से लाई गयी होती हैं और इसका सबसे बड़ा कारण होता है जीवन यापन के लिए पैसे की कमी होना। इस फैसले के कारण जो अधिकतर लड़कियां इस दल-दल से निक

 
02/06/2022 पर्यावरण संबंधी कानून और पर्यावरण को बचाने के उपाय पर जागरूकता अभियान।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष मे एवं पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत डी.एल.एस.ए. (पूर्वी व उत्तर पूर्वी) ने आद्या फाउंडेशन व उतरन फाउंडेशन के साथ मिलकर पूर्वी दिल्ली के किराना चौक, दल्लूपुरा क्षेत्र में “पर्यावरण संबंधी कानून और पर्यावरण को बचाने के उपाय” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें डी.एल.एस.ए. द्वारा बेकार वस्तुओं से कुछ रचनात्मक वस्तुएँ बनाने का कार्य दिया गया। इस अवसर पर बच्चों को डी.एल.एस.ए.  द्वारा कुछ रचनात्मक सामग्री भी प्रदान की गयी। बच्चों ने इस सामग्री का उपयोग करके बहुत सुंदर वस्तुएँ जैसे सीडबॉल, गिफ्ट आइटम, गुलदस्ता आदि बनाई।
 
02/06/2022 कश्मीरी पंडितों की हत्याओं से देश का ध्यान भटकाने के लिए, मोदी सरकार ने सत्येंद्र जैन को झूठे मामले में गिरफ्तार किया- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, सीबीआई, इनकम टैक्स ने तो अपनी जांच कर ली है। उन्होंने पाया कि सत्येंद्र जैन पाक-साफ हैं। ईडी वाले और जांच कर लें, उसमें भी वो पाक-साफ निकलेंगे। सत्येंद्र जैन ने देश को मोहल्ला क्लीनिक का एक मॉडल दिया, जिसको देखने के लिए देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से लोग आ रहे हैं। दिल्ली को सत्येंद्र जैन ने एक ऐसा हेल्थ मॉडल दिया कि, दिल्ली के अंदर सबका इलाज फ्री हो रहा है। उन्हें पदम विभूषण जैसे देश के सबसे बड़े सम्मान देने चाहिएं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि, कश्मीरी पंडितों की हत्याओं से देश का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार ने सत्येंद्र जैन को झूठ

 
02/06/2022 दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी सरोजनी नगर में , व्याख्यान का आयोजन


डॉ. रविन्द्र कुमार शर्मा, महानिदेशक दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी की गरिमामयी उपस्थिति में दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, सरोजनी नगर में  सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे पाठकों को करियर के संबंध में मार्गदर्शन हेतु व्याख्यान माला के अंतर्गत ज्ञान गंगा दिशा केंद्र में सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए रणनीति विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया |कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चन्द्र कानखेडिया अध्यक्ष, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड द्वारा की गई | उन्होंने इस अवसर पर समस्त पाठकों को संबोधित करते हुए पुस्तकालय द्वारा पाठकों को यह प्लेटफार्म उपलब्ध कराने पर प्रसन्नता जाहिर की | उन्होंने समस्त पाठकों को कार्यक्रम में पूरे उत्सा

 
02/06/2022 डिप्टी कमिशनर ने, एक अन्य ट्रैवल एजेंसी का लायसैंस किया रद्द

अपराधिक इतिहास वाले ट्रैवल एजेंटों विरुद्ध अपनी कार्यवाही को जारी रखते , ज़िला प्रशासन ने आज खुरला किंगरा में स्थित मैसर्ज ड्रीम कैसल के हरजीत सिंह नामी एक अन्य एजेंट का लायसैंस रद्द कर दिया गया है। इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने बताया कि , प्रशासन की तरफ से हरजीत सिंह को 16 अगस्त, 2018 को लायसैंस नंबर  जारी किया गया था, जिसकी अवधि 15 अगस्त, 2023 तक थी।  उन्होंने बताया कि, कमिशनरेट पुलिस जालंधर से प्राप्त जानकारी अनुसार फर्म ख़िलाफ़ थाना न्यू बारादरी में  दो एफ.आई.आर. दर्ज है।  घनश्याम थोरी ने आगे बताया कि, आरोपियों को 4 मई 2022 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब प्राप्त नहीं हुआ, जिस कारण प्रशासन

 
02/06/2022 पंजाब के आढ़ती इस दिन से करेंगे, सड़कें जाम, मंडियां आज से ही बंद

पंजाब भर के करीब अढ़ाई लाख आढ़ती परिवार और उनके कर्मचारी 10 जून को पंजाब की सड़कें जाम करेंगे। पंजाब सरकार की तरफ से मूंग की दाल की सीधी खरीद करने के विरोध में उतरे आढ़तियों का आरोप है कि, जिस तरह केंद्र के तीन खेती कानून मंडियों को खत्म करने वाले थे, उसी तरह पंजाब सरकार की तरफ से मूंग की दाल की खरीद सहकारी समितियों राही करने के फैसले के साथ मंडियां खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। आढ़तियों की तरफ से पहली जून से अनिश्चित समय के लिए पंजाब की मंडियों बंद की जा रही हैं।
 
02/06/2022 तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, 4 को लिया शिकंजे में

तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज था। आरोपियों में सुनील कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी शिव नगर जालंधर, बिमला रानी निवासी शिव नगर जालंधर, प्रदीप कुमार निवासी शिव नगर जालंधर व दीपक कुमार, अली कुमार को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद आरोपियों को 2 दिन के पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं आरोपी बिमला रानी को 1 दिन की पुलिस हिरासत दी गई, जिनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है।


02/06/2022 नगर निगम की प्राथमिकता, मानसून दौरान जलभराव से ऐसे मिलेगी लोगों को राहत

मानसून से पहले लोगों को जलभराव से राहत देने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर सभी निर्माण कार्य बड़े स्तर पर पूरा कर लिया गया है। बस बिजली कनेक्शन मिलने के बाद सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी अनुसार पानी में बैक्टीरिया खत्म करने के लिए चार टैंक बनाए गए हैं। इन एस.बी.आर. टैंकों में पानी को साफ करने के लिए पहले टैंक आक्सीजन दी जाएगी, दूसरे में पानी की गंदगी साफ की जाएगी, तीसरे में टैंक में साफ पानी और चौथे टैंक में पानी को बैक्टीरिया रहित करके नाले में छोड़ दिया जाएगा। 
 
01/06/2022 आईआईएमसी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 18 जून तक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली, 1 जून, भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में पांच पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए आयोजित इस प्रकिया में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून, 2022 है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट  www.cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं। 

आईआईएमसी में इस वर्ष कॉमन यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी पीजी) 2022 के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। अंग्रेजी पत्रकारिता, हिंदी पत्रकारिता, विज्ञापन एवं जनसंपर्क, रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 'सीयूईटी पीजी' परीक्षा देनी होगी। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में होगा। 

 
01/06/2022 दिल्ली में कॉलेज / स्कूल जाने वाली लड़कियों, कामकाजी महिलाओं और गृहिणियों को दिल्ली पुलिस ने आमंत्रित किया, आत्मरक्षा समर कैंप के पंजीकरण के लिए

आत्मरक्षा प्रशिक्षण महिलाओं और बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद नहीं मिलने की स्थिति में उन्हें खुद को बचाने के लिए तैयार करता है। दिल्ली पुलिस का निरंतर प्रयास है कि शहर में अधिक से अधिक कॉलेज / स्कूल जाने वाली लड़कियों, कामकाजी महिलाओं और गृहिणियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाए। इस कड़ी में 8वां दिल्ली पुलिस आत्मरक्षा समर कैंप - 2022दिल्ली में कॉलेज / स्कूल जाने वाली लड़कियों, कामकाजी महिलाओं और गृहिणियों को आत्मरक्षा तकनीक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए  स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर वीमेन एंड चिल्ड्रन दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित 18वां समर कैंप, 2022 एसपीयूडब्ल्यूएसी 16 जून  से 27 जून तक (रविवार को छोड़कर) मार्शल आर्ट में प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिल्ली में कॉलेज / स्कूल जाने वाली

 
31/05/2022 जालंधर में ट्रिपल मर्डरः सिक्योरिटी गार्ड ने की अपनी पत्नी समेत सास - ससुर की हत्या

नागरा के पास शिव नगर में दामाद ने ट्रिपल मर्डर कर दिया। पारिवारिक विवादों के चलते उसने पत्नी और सास-ससुर को गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बैंक का सिक्योरिटी गार्ड है जो खुद के पास 32 बोर का रिवाल्वर रखता था। वहीं उसने भागने की जगह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। ट्रिपल मर्डर के बाद इलाके के लोग भी सन्न रह गए। गोलियां चलने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुनील को हिरासत में ले लिया। आरोपी का पत्नी के साथ विवाद था जिसने बातचीत के लिए सास - ससुर को घर में बुलाया था।

 
31/05/2022 पुलिस को मिली कामयाबी, लापता हुए बच्चे पुलिस ने इस जगह से किए बरामद

 
31/05/2022 पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में गांजा सहित 3 गिरफ्तार

पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाई गई, इस  दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। कमिश्नरेट पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ-2 की टीम ने नशीले पदार्थों सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों को माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि उनसे और पूछताछ हो सके। पकड़े गए तस्करों से 20 किलो 200 ग्राम गांजा पकड़ा गया है। ए.सी.पी. इन्वेस्टिगेशन निर्मल सिंह एवं सी.आई.ए. स्टाफ 2 के प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि, पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेंद्र सिंह राजा, दीपक कुमार साहू एवं वीरो पत्नी राजू के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों  जोकि एक ऑटो में सवार थे, को थाना डिवीजन नंबर 1 के एरिया में से पकड़ा गया है और थाना

 
31/05/2022 अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने सतगुरु कबीर जी के प्रकाश उत्सव की, तैयारियाँ और प्रबंधों का लिया जायज़ा लिया

अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (जनरल) अमित सरीन ने, आज सतगुरु कबीर जी के प्रकाश उत्सव की तैयारियों और प्रबंधों का जायज़ा लिया, जहाँ उन्होंने नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को सतगुरु कबीर चौक के सुन्दरीकरन के इलावा फ़ाल्तू घास की कटाई, वृक्षों की छंगायी, सड़कों की मुरम्मत सहित अन्य ज़रुरी प्रबंधों को यकीनी बनाने के आदेश दिए। अपने  दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने नगर निगम के अधिकारियों को तुरंत इस चौक के  सौंदर्यकरण के लिए अभियान शुरु करने के लिए कहा ,जिससे इस को नयी नुहार दी जा सके। उन्होंने बताया कि, अन्य कामों के इलावा चौक में फ़र्श की टाईलों को बदला जाना है। उन्होंने बताया कि, सतगुरु कबीर मंदिर को जाती मुख्य नकोदर सड़क की मुरम्मत का काम भी जल

 
31/05/2022 प्रधान मंत्री मोदी वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा अलग -अलग योजनाओं के, लाभार्थियों से हुए रू –ब-रू

 
31/05/2022 प्रधान मंत्री मातरू वन्दना योजना के अंतर्गत अब तक जालंधर ज़िले के, 24,394 महिलाओं को लाभ दिलाया गया

प्रधान मंत्री मातरू वन्दना योजना के अंतर्गत जालंधर ज़िले में 1 जनवरी 2017 से ले कर अब तक 24,394 गर्भवती औरतों और दूध पिलाने वाली माताओ को 9,24,96000 रुपए की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई जा चुकी है।  यह जानकारी देते ज़िला प्रोगराम अधिकारी इन्द्रजीत कौर ने बताया कि, गर्भवती औरतों और दूध पिलाने वाली माताओं को स्वास्थ्य तौर पर मज़बूत करने के लिए प्रधान मंत्री मातरू वन्दना योजना के अंतर्गत औरतों को वित्तीय सहायता मुहैया करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि, स्त्री और बाल विकास की यह योजना गर्भवती औरतों और दूध पिलाने वाली माताओं के स्वास्थय में सुधार और पोषण सम्बन्धित ज़रूरतों को पूरा करने के लिए शुरू की गई है।
 
31/05/2022 आप पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन को तुरंत प्रभाव से विधानसभा और पार्टी से बर्खास्त करें।- चौ0 अनिल कुमार



मंगलवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि, आखिर 7 साल की पूछताछ के बाद स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को ई.डी द्वारा गिरफ्तार किया जाना न्याय की जीत है। उन्होंने हवाला के दोषी सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी देर से होने पर कहा कि, सच को दबाया जा सकता है खत्म नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि , केजरीवाल सरकार में सत्येन्द्र जैन सहित 80 प्रतिशत मंत्री ऐसे है जो अपराधों में संलिप्त है जिनमें से अधिकतर जेल जा चुके है।


 
31/05/2022 डी.एल.एस.ए. , न्यू उस्मानपुर मे एक पर्यावरण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया I

मंगलवार  को  डी.एल.एस.ए. (पूर्वी, उत्तर पूर्वी, व शाहदरा) ने मिलकर ‘पर्यावरण सप्ताह ’ के उपलक्ष में जग प्रवेश अस्पताल के सामने पब्लिक पार्क, न्यू उस्मानपुर मे एक पर्यावरण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया I इसके अंतर्गंत आम लोगो को “पर्यावरण का महत्व एवं इसको बचाने के उपाय एवं नियम” विषय पर जानकारी प्रदान की गई I इस अवसर पर जागरूकता लाने के लिए अस्मिता थियेटर ग्रुप द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया I कार्यक्रम के बाद एक “पौधारोपण अभियान” की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गंत पार्क में 200 पौधे लगाये गए I इसी कड़ी मे यमुना पार क्षेत्र के अलग अलग इलाको मे पौधारोपण किया जायगा जो  5 जून तक नियमित रूप से चलेगा I
 
30/05/2022 "प्रयास दिवस- विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस" मनाने के लिए जीएनए यूनी और जीएनए बिजनेस स्कूल ने आयोजन किया।

जेसीआई फगवाड़ा जीएनए यूनी और जीएनए बिजनेस स्कूल के मार्केटिंग क्लब ने एक सामाजिक कारण के रूप में मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता फैलाने के लिए "प्रयास दिवस- विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस" मनाने के लिए एक वॉकथॉन का आयोजन किया। मुख्य उद्देश्य चुप्पी तोड़ना और लोगों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में खुलकर बात करने देना था। पोस्टर मेकिंग और ओपन माइक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जहां विभिन्न धाराओं के छात्रों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता और बुद्धि के माध्यम से इस पर अपने विचार साझा किए।

 
30/05/2022 भगवंत मान सरकार का, रंगला पंजाब बना कंगला पंजाब

लेकर पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने, गृहमंत्री अमित शाह से राष्ट्रपति शासन लगाने की  मांग की | पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से एक विशेष मीटिंग चेयरमैन पवन लहर जिला अध्यक्ष अरविंदर सिंह मक्कड़ की अध्यक्षता में, चौड़ी सड़क पर आयोजित की गई , जिसमें विशेष रूप से  राज्य महासचिव सुनील मेहरा उपस्थित हुए। मीटिंग में पंजाब में हो रही पंजाब में प्रतिदिन हो रही लूटपाट हत्याओं की घटना पर चिंता व्यक्त की गई, इस मौके सुनील मेहरा ने कहा कि, पंजाब की भगवंत मान सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है पंजाब के हालात आतंकवाद के दौर से भी ज्यादा खराब है प्रतिदिन लूटपाट हत्याएं आदि हो रही हैं जिससे पंजाब में अब

 
30/05/2022 सिद्धू मूसेवाला के कत्ल पर भड़के सुखपाल खैहरा, सी.एम. को अपने पद से इस्तीफा देने का लिए कहा

बीते दिन दिन-दिहाड़े शरेआम मानसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की सुखपाल सिंह खैहरा ने सख्त शब्दों में निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने सी.एम. भगवंत मान को इस कत्ल की जिम्मेदारी लेने और अपने पद से इस्तीफा देने का लिए कहा है। सुखपाल खैहरा ने कहा कि, सिद्धू मूसेवाला का मानसा में दिन-दिहाड़े बहुत ही दुखदायी, बहुत ही भयानक, दिल को दहलाने वाला और कायराना कत्ल किया गया है। दिन-दिहाड़े किए गए इस कत्ल में सिद्धू मूसेवाला को 30 गोलियां मारी गई। उन कहा कि, जिस तरह उसका कत्ल किया गया है यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके कातिल कितने निडर हैं और उनको कानून और पुलिस का कोई भी डर नहीं है।
 
30/05/2022 डिप्टी कमिशनर ने 99 कलोनाईज़रों ख़िलाफ़, पंजाब अपार्टमेंट और प्रापर्टी रैगूलेशन एक्ट के अंतर्गत पर्चा दर्ज करने के दिए आदेश




डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने, आज पुलिस विभाग को जिले में पिछले दो सालों दौरान नाजायज कलोनियां विकसित करने पर 99 कलोनाईज़रों विरुद्ध पंजाब अपार्टमेंट और प्रापरटी रैगूलेशन एक्ट (पी.ए.पी.आर.ए.) के अंतर्गत एफ.आई.आर. दर्ज करने के लिए कहा। इनमें से 12 कलोनियां कमिशनरेट पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आती है जबकि बाकी 87 एस.एस.पी. देहाती अधीन पड़ते क्षेत्रों में है   डिप्टी कमिशनर, जिनके पास जालंधर विक

 
30/05/2022 सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद पंजाब में, सुलगी रोष की चिंगारी, इस शहर में भारी प्रदर्शन

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद पंजाब में रोष की लहर दौड़ गई है। इसी दरमियान आज शाम महानगर में सिद्धू के चहेतों व फैन्स ने पंजाब सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पूर्व कांग्रेसी विधायक सुशील कुमार रिंकू के नेतृत्व में पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया और नारेबाजी की गई। बता दें कि, सिद्धू की हत्या को लेकर आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा एक दिन पहले ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी वापस ली गई थी। 
 
30/05/2022 ए.सी.पी. नॉर्थ के गनमैन की, गोली लगने से हुई मौत

जालंधर में बीती रात ए.सी.पी. नॉर्थ सुखजिंदर सिंह के गनमैन स्वर्ण सिंह ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गनमैन स्वर्ण सिंह ए.सी.पी. नॉर्थ सुखजिंदर सिंह के साथ बतौर ड्राइवर तैनात थे। स्वर्ण सिंह की गोली लगने के कारण मौत हो गई। यह घटना ए.सी.पी. नॉर्थ के घर के नजदीक हुई। बताया जा रहा है कि, थानेदार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर के साथ खुद को गोली मारी है। 
 
30/05/2022 बैंड-बाजो के साथ शनिदेव महाराज की निकली शोभायात्रा, महंतश्री ने शनि महाराज का तैलाभिषेक कर भक्तों को दिया आशीर्वाद।


 न्याय के देवता  शनिदेव महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पुरानी दिल्ली के गांधी मैदान स्थित प्रमुख  शिव नवग्रह मंदिर धाम,(पंजी.) चांदनी चौक दिल्ली में भव्य रुप से मनाया गया।सर्वप्रथम मंदिर के संस्थापक पं.गिरिराज जी महाराज के चरणों में नमन कर मंदिर के पीठाधीश्वर महंत  शिवशंकर जी महाराज ने शनिदेव महाराज का तैलाभिषेक किया। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का विशेष ध्यान रखते हुए, भक्तों को एक-एक कर तैलाभिषेक कराया गया।महंत  शिवशंकर जी ने बताया कि, शनिदेव महाराज शत्रु नही, बल्कि मित्र है। उन्होंने कहा कि, बाबा के चरणों में मात्र सच्चे मन से ध्यान करने से ही प्रभु उसकी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं। महंतश्री ने भक्तों को बाब

 
29/05/2022 पंजाबी सिंगर , सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

पंजाब के मनसा में रविवार शाम मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई,  हमले में सिद्धू और दो अन्य साथी भी घायल हो गए।  हमलावरों की संख्या एक से अधिक थी।  आरोपी पहले से ही मौके पर मौजूद थे।  हादसे के वक्त सिद्धू मूसेवाला खुद गाड़ी चला रहे थे।  पंजाब सरकार ने शुक्रवार रात सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती की थी।

 
29/05/2022 सिद्धि ने मैराथन दौड़ में, हासिल की उपलब्धि

पीएयू लुधियाना में आयोजित 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित खेल मेला और मैराथन दौड़ जिसमें शिफाली इंटरनेशनल स्कूल, राहों रोड लुधियाना के कई छात्रों ने गुरदीप सिंह (एच ओ डी स्पोर्ट्स एंड फिजिकल) के नेतृत्व में भाग लिया।  शिक्षा विभाग) जिसमें शिफाली इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सीधी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए रेस जीती।  शिफाली इंटरनेशनल स्कूल के अन्य छात्र निखिलेश, प्रभु, कृष्णा, मन्नत, ऋतिक, राजवीर, अंश, चंदन, विवेक, नवदीप, प्रणव, पीयूष, पारस, अभिनव, लक्ष्य, विशाल, भव्य, महक, सीधी, मनकीरत, ओंकार,  गगन, गुरुवीर, रणवीर, अनुज, रितेश, दीपक, कुदरत, परवीन, मंगत, लखवीर, विकास ने भी भाग लिया। इस मैराथन को जीतने पर शिफाली इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल रो

 
29/05/2022 तीन दिवसीय भव्य वार्षिक सत्संग संपन

इस अवसर पर विशेष तौर पर रमेश कपूर, राम प्रकाश कलानौर वाले वा मंदिर ट्रस्ट के सोमनाथ बत्रा, चेयरमैन चंद्रमोहन, हरीश शर्मा,लाजपत खुराना, सुभाष चंद्र, मनुराज शर्मा, गोल्डी शर्मा, प्रिंस शर्मा,सुशील कुमार, आचार्य पंडित शिव शंकर तिवारी,रमेश जुनेजा,राम कुमार, गोबिंद राम, दीनानाथ सपरा, जगदीश बोहरा,बूंदी शर्मा, हंसराज बत्रा,राजकुमार,राकेश अरोड़ा, ललित कुमार चुग, पूर्व इलाका पार्षद दविंदर जग्गी,,मोह

 
29/05/2022 4 घरों पर चोरों ने ढाया कहर, ऐसे दिया चोरी की वारदातों को अंजाम

ब्लाक भोगपुर और थाना आदमपुर के गांव दरावां में बीती रात , चोर गिरोह की तरफ से चार घरों पर धावा बोलते हुए 2 मोटरसाइकिल, सोना और लाखों की नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आने के बाद इलाके में डर और सहम का माहौल पाया जा रहा है। चोरों की तरफ से तीन घरों में पीछे की तरफ से लगी ग्रिलें उखाड़ कर व एक घर की दीवार फांद कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।  चोरी की वारदातों सम्बन्धित जानकारी देते दरावां निवासी राज कुमार ने बताया कि, उसके घर अंदर 2 मोटरसाइकिल जिनमें एक प्लैटिना मार्का और एक हीरो हांडा सी.डी. 100 मार्का मोटरसाइकिल आंगन में खड़े किए थे। इनमें से एक मोटरसाइकिल की चाबी लॉक में लगी हुई थी जबकि दूसरा मोटरसाइकिल लॉक किया हुआ था। चोरों की तरफ से

 
29/05/2022 नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन, महिलाओं सहित कई गिरफ्तार

फिल्लौर के गन्ना गांव में सुबह भारी पुलिस फोर्स के साथ नशे की स्पलाई को रोकने के लिए जालंधर देहाती एस.एस.पी. स्वप्न शर्मा पहुंचे और गांव के घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया। एक घर से डोडे की बरामदगी भी हुई है। पुलिस की तरफ से घर की एक-एक चीज जैसे ट्रंक, ड्रंम, पेटियां, कपड़ों तक तलाशी की गई कि कहीं और नशा छिपा कर तो नहीं रखा। अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। फिल्लौर के गन्ना गांव में एस.एस.पी. जालंधर देहाती स्वप्न शर्मा की निगरानी में सुबह 6 बजे के करीब पुलिस कर्मचारियों के साथ छापेमारी की गई। स्वप्न शर्मा ने बातचीत करते हुए बताया कि, यह गुप्त छापेमारी की गई है। गौरतलब है कि, जालंधर पुलिस ने एस.टी.एफ. टीम के साथ मिल

 
29/05/2022 प्रधानमंत्री मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत, जालंधर ज़िले में अब तक 2 लाख से ज्यादा परिवारों ने उठाया लाभ

कोविड तालाबन्दी दौरान गरीब परिवारों को राहत देने के लिए सरकार की तरफ से शुरू की गई , प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत जालंधर ज़िले में अब तक 2,44,247 लाभपातरी परिवारों को करीब 890826.20 क्विंटल गेहूँ बाँटा जा चुका है। इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते ज़िला ख़ुराक और स्पलाई कंट्रोलर हरशरनजीत सिंह ने बताया कि, यह योजना अप्रैल 2020 में शुरू की गई थी। इस योजना अधीन अनाज बाँट के अंतर्गत गरीब परिवारों को 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रति महीना गेहूँ मुफ़्त दी जाती है। उन्होंने आगे बताया कि, योजना के अंतर्गत पाँच पड़ाव पूरे हो चुके है और दिसंबर 2021 से मार्च 2022 के 5वें पड़ाव दौरान लाभपातरी परिवारों में 191267.60 क्विंटल गेहूँ की बाँट की जा चुकी है।  

 
29/05/2022 कृष्णा नगर में हुई गोलीबारी कांड में दूध कारोबारी की मौत।

दिल्ली, शाहदरा के कृष्ण नगर इलाके में 24 मई को दूध कारोबारी को तीन बदमाशों ने गोली मार दी थी, 24 मई से दिल्ली के मेक्स पटपरगंज हॉस्पिटल में दूध कारोबारी का इलाज चल रहा था, आज सुबह दूध कारोबारी जितेंद्र (32) की मौत हो गई , परिवार का रो रो कर बुरा हाल है फिलहाल पुलिस ने बॉडी को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पीड़ित परिवार के लोगों ने पटपड़गंज रोड को जाम कर दिया है। जितेंद्र के घर में माता-पिता पत्नी और दो बच्चे हैं। 
 
29/05/2022 समाज सेवा ईश्वर की सच्ची पूजा

भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, नई दिल्ली में एनएसएस इकाई की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। जिसका संचालन मई 25 से 27 मई के बीच किया गया। जिसमें अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज को दर्शाया गया। जिसका थीम योगा व सांस्कृतिक कार्यक्रम था । वहीं सामाजिक मुद्दों पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी इसके अंतर्गत दर्शाए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अनिल कुमार के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर केआर मंगलम यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ0 चंद्रमोहन को आमंत्रित किया गया। प्रोग्राम अफसर डॉ0 चन्दर मोहन ने कहा कि, एन एस एस युवा एवं खेल मंत्रालय का वो प्लेटफार्म है जो युवाओं को समाज से जुड़ने का अवसर प्रदान करता ह

 
29/05/2022 धोखाधड़ी का एक अंधा मामला 48 घंटे में सुलझाया गया ; अमृता गुगुलोथ आईपीएस

पुलिस स्टेशन मंदिर मार्ग, नई दिल्ली जिला ने एक आरोपी विक्रम भगत पुत्र बाल्मीकि भगत निवासी नंद नगरी, शाहदरा, दिल्ली  एक मामले में   गिरफ्तार किया है। 48 घंटे के भीतर ठगी का एक  अंधा मामला सुलझाया, जिसमें आरोपितों ने शिकायतकर्ता के जेवर धोखे से ले लिए। हुआ यह कि, 20 मई को बसंती w/o लीलाधर निवासी/मंदिर मार्ग, नई दिल्ली ने बताया कि, दो व्यक्ति उनके घर आए और ज्वैलरी क्लीनर होने का नाटक किया। शिकायतकर्ता ने उन पर विश्वास किया और सफाई के लिए दो सोने की बालियां और एक अंगूठी दी। हालांकि, जब वे सफाई कर रहे थे, वह थोड़ी देर के लिए बेहोश हो गई। होश में आने पर, उसने पाया कि, ज्वैलरी क्लीनर उनके घर से से निकल गए थे और उसके सोने के आभूषण ले गए थे।  पुलिस स

 
28/05/2022 पत्रकार एम अतहरउद्दीन मुन्ने भारती के पिता हाजी कलाम उद्दीन का 96 वर्ष की उम्र देहांत।

वैशाली  - ( बिहार) - करनेजी पंचायत निवासी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के असिस्टेंट कमिशनर एवं एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार एवं ओखला प्रेस क्लब चेयरमैन एम अतहरउद्दीन मुन्ने भारती के पिता हाजी कलाम उद्दीन का देहांत 96 वर्ष की उम्र में दिल्ली में हो गया था । उनकी वसियत के मुताबिक़ देहांत के उपरांत उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव वैशाली जनपद के करनेजी पंचायत में हज़ारों लोगों ने नम आखों से विदाई दी ।  
करनेजी पंचायत के पूर्व मुखिया ज़हीरउद्दीन के बड़े भाई थे । श्री ज़हीरउद्दीन ने संवाददाता को बताया की हाजी कलामउद्दीन साहब अपने बेटे के साथ दिल्ली में रहते थे लेकिन उनकी आत्मा हमेशा अपने पैतृक गाँव करनेज़ी  में रहती थी यही वजह थी की दिल्ली में रहते हुए भी गाँव के गरीब लोगों की हमेशा मदद किया करते था । श्री ज़हीर उद्दीन ने आगे बताया कि दिल्ली में देहांत के बा

 
28/05/2022 वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए भावाधस का ‘58वां स्थापना दिवस’ डा. अम्बेडकर भवन में, बड़ी धूम-धाम से मनाया




भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि.) भावाधस-भारत की स्थानीय शाखा लुधियाना द्वारा वीर शिरोमणी कर्मयोगी अशवनी सहोता, राष्ट्रीय सर्वोच्च निर्देशक, भावाधस (रजि.) भारत की अध्यक्षता में ‘भावाधस के 58वें स्थापना दिवस’ के उपलक्ष्य में विशाल समागम डा. अम्बेडकर भवन, डा. अम्बेडकर चौक, जालन्धर बाईपास, पुलिस थाना सलेमटाबरी लुधियाना में अयोजित किया गया, जिस में परम पूज्नीय धर्म गुरू, धर्म सम्राट, विश्व प्रसिद्ध विद्वान डा. देव सिंह अद्व

 
28/05/2022 मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब के पानी और पर्यावरण को बचाने के लिए लोक लहर शुरु करने का न्योता

राज्य को हरा-भरा बनाने एवं प्रदूषण मुक्त करने के लिए कोशिशें तेज़ करने की, अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई, सीचेवाल में संत अवतार सिंह जी को श्रद्धाँजलि भेंट , पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के पानी और पर्यावरण बचाने के लिए लोक लहर शुरु करने का न्योता दिया है। यहाँ शुक्रवार को संत अवतार सिंह जी की 34वीं बरसी के मौके पर करवाए गए समारोह में भाग लेने पहुँचे मुख्यमंत्री ने राज्य में भूजल के तेज़ी से गिरते स्तर और पर्यावरण के प्रदूषण पर गहरी चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि, पंजाब का एकमात्र दुर्लभ और बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन पानी को बचाने और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए तत्काल ज़रुरी कदम उठाने की ज़रूरत है। भगवंत मान ने

 
28/05/2022 14 जून को मनाया जाएगा, भक्त कबीर जी का प्रकाश उत्सव


 भक्त कबीर जी का प्रकाश उत्सव 14 जून को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा और इससे एक दिन पहले 13 जून को शहर में शोभा यात्रा सजाई जायेगी। इस सम्बन्धित तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में रखी बैठक दौरान विधायक शीतल अंगुराल और रमन‌ अरोड़ा ने अधिकारियों को कहा कि, समागम सम्बन्धित सभी पुख़्ता प्रबंध समय पर यकीनी बनाए जाएँ ,जिससे समागम और शोभा यात्रा में शामिल होने वाली संगत को किसी प्रकार की मुश्किल का सामना न करना पड़े। अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर अमित सरीन ने भरोसा दिल

 
28/05/2022 जालंधर में एक बार फिर, गन प्वाइंट पर लेकर छीनी गाड़ी

जालंधर पठानकोट बाईपास पर कल रात, कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति को गन प्वाइंट पर लेकर कार छीन ली परंतु जैसे ही वह गाड़ी लेकर भागने लगे , तो गाड़ी अनबैलेंस होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे बदमाश घबरा गए और गाड़ी को वहीं छोड़कर स्कूटर पर आए अन्य साथियों सहित पर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए बटाला निवासी श्याम लाल ने बताया कि, वह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर किसी को छोड़ने के लिए आया था परंतु वापस लौटते समय पठानकोट बाईपास पर स्थित Subway के बाहर वह अपनी गाड़ी PB08 DG और 4789 के शीशे साफ कर रहा था तभी कुछ लोग उसके पास आए और उसे डंडों से पीटने लगे। पीटने के बाद बदमाशों ने पिस्टल निकाला और उसे गोली मारने लगे। तब घबराकर में वहां से भाग निकला। मेरे भाग जाने

 
28/05/2022 एयरटेल कंपनी के सेलज़मैन से जुड़ी लूट की घटना निकली फर्जी, आरोपी काबू

कमिशनरेट पुलिस ने 24 घंटों में लूट की, कथित घटना से पर्दा हटाते हुए आरोपी प्रताप कुमार को 70 हज़ार रुपए लूटने की फर्जी कहानी को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि, गत दिवस एक लूट की घटना सामने आई थी, जिससे सम्बन्धित शिकायतकर्ता प्रताप कुमार ने बताया था कि, मोटरसाईकल सवार तीन नौजवानों ने उसका पीछा किया और 70,000 रुपये से भरा थैला उनको सौंपने के लिए कहा, जोकि उसने दुकानदारों से एअरटैल कंपनी के सेलज़मैन के तौर पर एकत्रित किये थे। उन्होंने बताया कि तुरंत कार्यवाही करते पुलिस टीमों की तरफ से पूरे मामले की जांच शुरू की गई और कई स्थानों पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज की जांच की गई, जिस में ऐसे कोई बाइक सवार लुटेरे नहीं मिले। इसके बाद पुलिस की तरफ से प्रताप कुमार से गहर

 
28/05/2022 नेहरु जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने, नेहरु जी के सपनों का भारत ‘‘कल, आज और कल’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया।



शुक्रवार को भारत की स्वतंत्रता की 75वें वर्ष को महोत्सव के रुप में मनाने कड़ी में प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरु की, 58वीं पुण्यतिथि पर  शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार की , अध्यक्षता में नेहरु जी के सपनों का भारत ‘‘कल, आज और कल’’ विषय पर ऐवना-ए-गालिब ऑडिटोरियम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में इतिहासविद प्रो0 आर.पी. बहुगुणा और सीएसआईआर के रिटायर्ड साईंटिस्ट प्रो0 गौहर रज़ा मुख्य वक्ता थे और मुख्य अतिथि कांग्रे

 
28/05/2022 केंद्र व राज्य सरकारें व्यापारियों के हितों को देखते हुए , जल्द बनाए व्यापार कल्याण बोर्ड :शीतल टंडन

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की एक प्रेस कांफ्रेंस राज्य सचिव सुनील मेहरा की अध्यक्षता में, मंडल कार्यालय माता रानी चौक आयोजित की गई। जिसमें विशेष रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीतल टंडन उपस्थित हुए।इस मौके मीडिया से बातचीत करते हुए, शीतल टंडन ने कहा पूरे देश में व्यापारियों की समस्याएं एक जैसी है जिसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रदेशिक आदि समस्याएं है। जिनसे व्यापारी वर्ग हमेशा ही जूझता रहा है। उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय स्तर पर जीएसटी, आयकर की समस्याएं,  जीएसटी सरलीकरण की समस्या जो आज व्यापारियों के लिए सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है।2017 से जब से जीएसटी लागू हुआ है तब से सरकार की ओर से उसमें एक हजार के क

 
27/05/2022 जीएनए विश्वविद्यालय ने , वंडरलैंड भ्रमण का आयोजन किया

जीएनए यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ हॉस्पिटैलिटी ने, पंजाब के जालंधर में वंडरलैंड, वाटरपार्क की यात्रा का आयोजन किया। मनोरंजन और मनोरंजन के माध्यम से छात्रों की शिक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से, आतिथ्य के छात्रों के लिए यात्रा का आयोजन किया गया था।  विद्यार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया। उन्होंने नेतृत्व कौशल को सबसे आगे रखा और सभी सवारी और झूलों में भाग लिया। आतिथ्य संकाय के सहायक प्रोफेसरों शेफ सोनू कटनोरिया और  सागर भट्ट ने इस यात्रा को सफलतापूर्वक आयोजित करने में अग्रणी भूमिका निभाई।
 
27/05/2022 दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले, यात्रियों के लिए अहम खबर

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाने वाले यात्री अब पंजाब रोडवेज की लग्जरी बसों के जरिए, बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकेंगे। जानकारी मुताबिक एयरपोर्ट से पहले संतूर होटल के नजदीक एयरपोर्ट से 3 किलोमीटर दूर नई स्टेज क्रिएट की जाएगी। नई दिल्ली आई.एस.बी.टी. बस स्टैंड से एयरपोर्ट करीब 26 किलोमीटर की दूरी पर है। एयरपोर्ट से बाहर बस स्टैंड के रूप में परमिट की नई स्टेज बनाकर यात्रियों को एयरपोर्ट तक नई दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से फ्री सर्विस दी जाएगी।
 
27/05/2022 कैमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, धमाकों से गूंजा शहर, मची अफरा-तफरी

शहर में एक कैमिकल इंडस्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है सोढल रोड पर स्थित एक भारद्वाज कैमिकल फैक्टरी में अचानक आग लग गई, जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी के अंदर कैमिकल होने के कारण पूरा शहर धमाकों से गूंज उठा। लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी भयानक थीं, कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और राहत कार्य जारी है। फैक्टरी में आग लगने के कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।


27/05/2022 Airtel के एजेंट से Gun Point पर बड़ी लूट, जांच में जुटी पुलिस

 इस बारे पुलिस को सूचित किया गया। रोहित पुत्र ओम प्रकाश निवासी खुरला किंगरा ने बताया कि, वह एटयरटेल कंपनी में क्लेक्शन मेन है। वह क्लेक्शन करके आ रहा था, इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों ने उन्हें घेर लिया। 2 के हाथों में तेजधार हथियार और एक के हाथ में रिवॉल्वर थी, जिसके बल पर उन्होंने मारपीट की और बैग छीन लिया। बैग में 70 से 80 हजार रुपए के करीब नकदी और 2 मोबाइल फोन जो लुटेरे लूट कर फरार हो गए। वहीं इस मामले में ए.सी.पी. वेस्ट करन सिंह संधू ने बताया कि, मामले की जांच की जांच

 
27/05/2022 केजरीवाल सरकार करवाएगी, दिल्ली की 12 सड़कों की मरम्मत

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की सड़कों के सुधार से संबंधित कार्यों पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। इस दिशा में दिल्ली की 12 सड़कों के सुधार से संबंधित कार्यों के लिए केजरीवाल सरकार ने 16.03 करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन सड़कों का सुधार आधुनिक तकनीक की मदद से पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा, ताकि लम्बे समय तक ये सड़कें मजबूत बनी रहें। 

 
27/05/2022 प्रेम प्रसंग में शख्स की हत्या के, मामले को दिल्ली पुलिस ने सुलझाया

दिल्ली के दरियागंज इलाके में कुछ दिन पहले मोइनुद्दीन नाम के शख्स की दो मोटरसाइकिल सवार लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई  थी , इस मामले को दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है जिसमें मुख्य आरोपी मोहिद्दीन की पत्नी जीबा कुरेशी (40), शोएब(29), और विनीत गोस्वामी(29) है, इस मामले को सुलझाने के लिए पीएस दरियागंज, एटीएस और पीएस आनंद पर्वत की टीम ने मिलकर इस मामले को सुलझाया, इस मामले की मास्टरमाइंड मोहिद्दीन कुरैशी की पत्नी जीबा     कुरेशी थी, जिसमें जीबा कुरैशी ने अपने प्रेमी शोएब से कहकर अपने पति की हत्या कराई , जिसमें  जीबा  कुरैशी और शोएब ने मिलकर विनीत गोस्वामी नाम के शख्स को हत्या की सुपारी दी, हत्या के लिए  जीबा  कुरेशी और शोएब ने विन

 
27/05/2022 नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा ने किया , ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन

संस्कार रंग टोली द्वारा 08 से 16 वर्ष तक के आयु समूह के बच्चों के लिए प्रति वर्ष ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन किया जाता है । इस कार्यशाला का मुख्य उद्येश्य बच्चों में सामाजिक एकजुटता लाना है । इस माध्यम से उन्हें रंगमंचीय गतिविधियों द्वारा खेल – खेल में ही अपने आस – पास के वातावरण के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जाता है ।

 
26/05/2022 मुख्यमंत्री मान ने नया इतिहास रचा है : अजिन्दर

माय वे ह्यूमन वैलफेयर सोसाइटी की प्रमुख व समाज सेविका अजिन्दर कौर ने , पँजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपनी सरकार के सहयोगी स्वास्थ्य मंत्री पर भृष्टाचार की शिकायत मिलने पर की गई ठोस कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि, भारतीय लोकतंत्र में हमेशा ही नई बनी सरकार पर पूर्व सरकार की जांच के नाम पर एक्शन लेने के आरोप लगते रहे है,  लेकिन पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने जनता को पारदर्शी सरकार देने के किये हुए वायदे को निभाते हुए, सरकार बनने के 65 दिनों में ही अपनी सरकार के मंत्री पर खुद के द्वारा की गई जांच पर ही सख्त एक्शन लेते हुए मंत्रिपद से हटाया भी व गिरफ्तार भी करवाया और सबसे बड़ी बात किसी भी विपक्षी दल के बोलने से पहले ही अपनी नैतिक

 
26/05/2022 भावाधस के ‘58वें स्थापना दिवस’ सम्बन्धी करवाए जा रहे, विशाल समारोह की प्रचार सामग्री जारी

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि.) भावाधस-भारत की स्थानीय शाखा लुधियाना द्वारा वीर शिरोमणी कर्मयोगी अशवनी सहोता, राष्ट्रीय सर्वोच्च निर्देशक, भावाधस (रजि.) भारत की अध्यक्षता में ‘भावाधस के 58वें स्थापना दिवस’ के उपलक्ष्य में केन्द्रीय कार्यलय बूथ नं. 4, पार्किंग कम्पलैक्स के पीछे, जोन-ए, नगर निगम, लुधियाना में मीटिंग हुई , जिस में  राष्ट्रीय महामंत्री विजय मानव, राष्ट्रीय सलाहकार राज कुमार सहोता, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री वीरश्रेष्ठ किशनपाल बेदी, धर्मज्ञ स्वामी अशवनी भील, प्रांतीय प्रभारी-पंजाब राजेश दैत्य, राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य-भारत सर्ववीर वरिन्द्र सिंह (काला स्वामी), नरेश सौदा, सुनील लौहट, दविन्द्र काका, अजय कालड़ा,  सिंक

 
26/05/2022 जाखड़ को अहमियत मिलने से , पंजाब भाजपा के नेता ‘नाराज’


यहां तक कि जाखड़ के अपने विधानसभा हलके अबोहर से भी किसी कांग्रेसी नेता अथवा वर्कर ने भाजपा ’वाइन नहीं की। यह हलका जाखड़ परिवार का गढ़ माना जाता है और जाखड़ खुद यहां से विधायक रहने के साथ-साथ अपने भतीजे संदीप जाखड़ को भी टिकट दिलाकर जितवा चुके हैं, इसके बावजूद वह इस हलके से अपने भतीजे संदीप जाखड़ और किसी कांग्रेसी वर्कर को भाजपा में साथ नहीं ला सके। इसे लेकर भी भाजपा के भीतर सवा

 
26/05/2022 पंचायती ज़मीनों से कब्ज़े हटाने का अभियान जारी, नकोदर के गाँव जहाँगीर में 11 एकड़ 7 कनाल, 15 मरले ज़मीन से कब्ज़ा छुडवाया


पंजाब सरकार की तरफ से पंचायती ज़मीनों से नाजायज कब्ज़े छुडावाने के लिए चलाए अभियान के , अंतर्गत आज ज़िला प्रशासन ने सब डिविज़न नकोदर के गाँव जहाँगीर की पंचायत को 11 एकड़ 7 कनाल 5 मरले ज़मीन का कब्ज़ा दिलाया। पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के आदेशों पर नाजायज क़ब्ज़ों के ख़िलाफ़ ज़िले में कार्यवाही लगातार जारी है जिसके अंतर्गत हलका विधायक इंद्रजीत कौर मान के दिशा -निर्देशों पर गाँव जहाँगीर में तीन दशक पुराना कब्ज़ा हटाया गया।  <

 
26/05/2022 डिप्टी कमिशनर ने गिद्दड़पिंडी में , रेलवे पुल का किया दौरा


 
26/05/2022 नारायणा क्षेत्र के बुलडोजर प्रभावितों को आप पार्टी द्वारा सहायता देने की घोषणा करना केजरीवाल का चुनावी प्रॉपेगेंडा।- चौ0 अनिल कुमार

वीरवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि, दिल्ली में राजेन्द्र नगर विधानसभा के उपचुनाव की 23 जून की घोषणा के बाद,  आम आदमी पार्टी ने अपना मौकापरस्ती और अवसरवादी रवैया अख्तियार करते हुए नारायणा क्षेत्र में भाजपा द्वारा बुलडोजर चलाए जाने के बाद , उन लोगों की सहायता करने की घोषणा की है जिनके मकान और दुकान तोड़ दी गई थी। उन्होंने कहा कि , उपचुनाव की घोषणा के बाद भी आम आदमी पार्टी राजेन्द्र नगर की मूल क्षेत्रीय समस्याओं पानी और सीवर पर ध्यान केन्द्रित नही करते हुए भाजपा द्वारा बुलडोजर प्रभावितों की सहायता की बात करके झूठी सहानुभूति बटोरना चाहते है।


 
26/05/2022 अरविन्द केजरीवाल के शासन में खिलाड़ियों की जगह जानवरों को तवज्जो- चौ0 अनिल कुमार

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और खेल के मैदान उपलब्ध कराने की घोषणा त्यागराज स्टेडियम में कुत्तों को घुमाने की घटना के बाद, पूरी तरह झूठी साबित हो गई है। उन्होंने कहा कि, जब खिलाड़ियां के प्रशिक्षण के तैयार स्टेडियम में उन्हें समय से पूर्व ही प्रशिक्षण खत्म करने के निर्देश जारी कर दिए गए है क्योंकि दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के प्रधान सचिव सायं अपने कुत्ते को घुमाने के लिए स्टेडियम आते है।


 
26/05/2022 कौशल विश्वविद्यालय और तिहाड़ जेल के बीच हुआ समझौता, कैदियों को पुनर्वास के लिए, दिया जाएगा प्रशिक्षण


कौशल विश्वविद्यालय, तिहाड़ जेल में विभिन्न कौशल आधारित पाठ्यक्रम शुरू करेगा और पाठ्यक्रम के सफल समापन पर प्रमाण पत्र प्रदान करेगा जो कैदियों को जेल से रिहा होने पर  नौकरी हासिल करने के लिए मान्य होगा। यह परिकल्पना की गई है कि, कौशल प्रशिक्षण प्रदान होने के बाद कैदियों को जेल से रिहा होने पर उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक खुद को स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा।

 
26/05/2022 न्याय के देवता शनिदेव महाराज की, जयंती की तैयारियां जोरों पर।

राजधानी दिल्ली में 30 मई 2022 सोमवार को शनि जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। पुरानी दिल्ली के प्रमुख चांदनी चौक गांधी मैदान स्थित शिव नवग्रह मंदिर धाम (पंजी.)के तत्वावधान में शनि जयंती के अवसर पर 23 वां नवग्रह नगर परिक्रमा सहित शनिदेव महाराज का तैलाभिषेक,महालडडू का भोग, प्रसाद, भंडारे सहित शाम को महाआरती का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत  शिवशंकर जी महाराज ने बताया,कि मंदिर के संस्थापक पं. गिरिराज जी महाराज की प्रेरणा से सुबह 9 बजे से शनिदेव महाराज का तैलाभिषेक,दोपहर 12 बजे महालड्डू का भोग ,1 बजे प्रसाद व भंडारे के साथ रात्रि 8 बजे शनिदेव महाराज की महाआरती की जाएगी। शिवशंकर जी ने बताया,कि शनि जयंती के अवसर पर जो भी भक्त सरसो के तेल से अभिष

 
26/05/2022 आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार का दिल्ली मॉडल पंजाब में सफल - सत्ता प्राप्ति के तीन महीने के अंदर स्वास्थ्य मंत्री रिश्वत लेते पकड़े गए। - चौ0 अनिल कुमार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के स्वास्थ मंत्री द्वारा कमीशन खोरी में रिश्वत लेते हुए पकड़े जाना अरविन्द केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की भ्रष्ट नीति का जीता जागता एक और उदाहरण देश के सामने आया है, जबकि पंजाब में आम आम आदमी पार्टी का एक विधायक पहले अपराधिक मामले में तीन वर्ष की सजा हुई। उन्होंने कहा कि, अरविन्द केजरीवाल के भ्रष्टाचार का खेल दिल्ली से लेकर पंजाब तक फलफूल रहा है।


 
26/05/2022 सरकार ने मानी सिविल सर्जन दफ्तर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की बात, जारी हुए आदेश

पिछले महीने का वेतन ना मिलने के कारण कुछ दिनों से रोज प्रदर्शन कर रहे हैं सिविल सर्जन दफ्तर के, अधिकारियों व कर्मचारियों की बात आखिर सरकार ने सुन ही ली और उनका वेतन जारी कर दिया। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने का वेतन ना मिलने के कारण सिविल सर्जन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी कुछ दिनों से दफ्तर में ही धरना दे रहे थे, लेकिन सोमवार अचानक वह सड़कों पर उतर आए थे और उन्होंने सिविल अस्पताल के बाहर सड़क पर धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया था।

 
26/05/2022 पंजाब सरकार का रियल एस्टेट कारोबारियों को बड़ा झटका, जारी किए आदेश

पंजाब सरकार ने रियल एस्टेट कारोबारियों को एक बड़ा झटका देते हुए, पंजाब में अवैध व अनधिकृत कॉलोनियों में प्लाटों की बिना एन.ओ.सी. के रजिस्ट्री करने पर सख्ती से रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। पंजाब के अंडर सेक्रेटरी रेवेन्यू ने राज्य के सभी सब रजिस्ट्रार, सब-रजिस्ट्रार, ज्वाइंट सब-रजिस्ट्रारों व डिवीजनल कमिश्नर को आदेश जारी करते हुए हिदायत दी है कि राज्य में अवैध व अनधिकृत कॉलोनियों में प्लाटों की रजिस्ट्री करने के दौरान संबंधित विभाग से एन.ओ.सी. का होना अनिवार्य होना चाहिए। सेक्रेटरी रेवेन्यू ने आदेशों में कहा कि, पंजाब अवैध/अनधिकृत कॉलोनियों के खतरे का सामना कर रहा है। विगत वर्षों में राज्य में हजारों अवैध/अनधिकृत कॉलोनियां

 
26/05/2022 अकाल तख्त के जत्थेदार के बयान पर नजर, देश में हथियारों की दूसरी सबसे बड़ी मंडी है

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सिखों से आधुनिक हथियार रखने की अपील को लेकर वाद-विवाद बरकरार है जो एक अलग मुद्दा है परंतु जत्थेदार के इस बयान के बाद एक बार फिर पंजाब में लाइसैंसी हथियार रखने वालों की चर्चा बन आई है। पंजाब में इस समय लगभग 5 लाख लाइसैंसी हथियार हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि पंजाब की सुरक्षा करने वाली पंजाब पुलिस के पास हथियारों की संख्या सवा लाख से कुछ अधिक ही है। वैसे भी आबादी के लिहाज से पंजाब देश में दूसरे स्थान पर है जहां पर लोगों के पास सबसे अधिक हथियार हैं और वे भी आधुनिक।  अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने एक दिन पहले पंजाब के युवाओं का आह्वान किया था कि, वे तलवारबाजी और निशानेबाजी का प्रशिक्षण लें

 
26/05/2022 अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने, स्किल प्रशिक्षण सैंटर का किया दौरा

अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास), जालंधर  वरिन्दरपाल बाजवा ने  बुधवार पंजाब स्किल डिवैल्पमैंट मिशन के के अंतर्गत डे -एन.यू.एल.एम. योजना अधीन चल रहे स्किल प्रशिक्षण सैंटर का दौरा किया।  इस मौके उन्होंने शिक्षार्थियों के साथ बातचीत करते बताया कि, वह इन प्रशिक्षण कोर्स को पूरी सफलता के साथ पूरा कर इनका अधिक से अधिक लाभ उठाए। इस मौके उनकी तरफ से अलग -अलग कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे, शिक्षार्थियों को राज्य की ख़ुशहाली में बनता योगदान देने के लिए और सख़्त मेहनत करने के लए कहा गया। इस मौके उन्होंने आधिकारियों को कहा कि अलग -अलग कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षार्थियों को उनके कोर्स से सबंधित कंपनियों के बारे जानकारी मुहैय

 
25/05/2022 मुख्यमंत्री से ड्रग तस्कर गुरदीप राणो केस की दोबारा से, जांच करवाने की मांग


 श्रीहिन्दू तख्त के प्रमुख प्रदेश प्रचारक वरुण मेहता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर, नवम्बर 2020 में एसटीएफ द्वारा बहुचर्चित गुरदीप राणो ड्रग केस की दोबारा से उच्चस्तरीय जाँच करवाने की मांग करते हुए , इस मामले में शामिल विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व उस समय के दौरान उच्चपद पर नियुक्त लोगो की भूमिका की भी निष्पक्ष जाँच करवाने की माँग की
 
25/05/2022 शहर के इस इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

 
25/05/2022 पावरकॉम की बड़ी कार्यवाही, बिजली चोरी के मामले वसूला 89 लाख जुर्माना

पावरकाम ने बिजली बचाओ मुहिम के अंतर्गत छुट्टी वाले दिन बड़ा एक्शन लेते हुए सुबह ही बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया, जिसके साथ विभाग को अंदाजन 89 लाख रुपए जुर्माना के रूप में प्राप्त होंगे। विभाग द्वारा नोटिस भिजवाए जाएंगे और कईयों खिलाफ थाने में एफ.आई.आर. भी दर्ज करवाई जाऐगी। वहीं लम्बे समय से बिजली बिल अदा करने वाले डिफाल्टर खपतकारों की भी शामत आई, इसी क्रम में विभाग ने 190 कनेक्शन काटे और ज्यादातर ने अपने बिल जमा करवा कर कनेक्शन चालू करवाए। इनमें 1-2 मामलों में बिना बिल लिए कनेक्शन जोड़ने पड़े क्योंकि उक्त परिवार वाले शहर से दूर गए हुए थे और घर में बुजुर्ग ही मौजूद थे जिसके चलते उनकी सुविधा को मद्देनजर रखते हुए कनेक्शन जोड़ दिए गए, यह मामला कपू

 
25/05/2022 पुलिस के हाथ लगी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार

 
25/05/2022 जीएनए विश्वविद्यालय में पद्म श्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल जी की, विशेषज्ञ वार्ता

जीएनए विश्वविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग विभाग और जीयू पर्यावरण संरक्षण सोसायटी ने वर्षा जल संचयन और नदी कायाकल्प पर एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल जी थे।  संत बलबीर सिंह सीचेवाल एक पर्यावरणविद् हैं जो पानी के संरक्षण और उसके उचित उपचार के लिए इतने लंबे समय से काम कर रहे हैं। सीचेवाल साहब गांव की नर्सरी में 40 प्रकार के लगभग एक लाख पौधे नि:शुल्क बांटने के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने वहां मौजूद सभी छात्रों और फैकल्टी सदस्यों से बातचीत की। उनसे बातचीत करते हुए छात्रों ने अपना पूरा उत्साह दिखाया। सीचेवाल साब ने अपनी यात्रा के बारे में बताया, विभिन्न अनुभव जो उन्ह

 
24/05/2022 क्या कल केजरीवाल एनडीएमसी काउंसिल मीटिंग में आएंगे- कुलजीत चहल

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) - सदस्य,कुलजीत सिंह चहल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा है, जिसमे उन्होने ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से काउंसिल मीटिंग में नहीं आने का डर पूछा है।

चहल ने आज नई दिल्ली पालिका परिषद मुख्यालय पालिका केंद्र में प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि केजरीवाल दिनांक 31.03.0221, 07.01.2022, 23.02.2022 30.03.2022 को परिषद की कई बैठकों में शामिल नहीं हुए। इनमे दिल्ली के मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में जनता के हित में 26 मदों को अनुमोदित किया गया था। इसमे “हर घर जल योजना”, “स्वच्छता छात्रवृति”, हनुमान वाटिका का पुनर्विकास आदि योजनाएँ लागू की।

24/05/2022 दिल्ली विधान सभा की लोक लेखा समिति ने कचरा प्रबंधन और बढ़ते कूड़े के पहाड़ को, लेकर एमसीडी आयुक्त को किया तलब

दिल्ली विधानसभा की लोक लेखा समिति ने सोमवार को कचरा प्रबंधन की कमी और बढ़ते कूड़े के पहाड़ को लेकर एमसीडी की खिंचाई की है। विधायक आतिशी की अध्यक्षता में लोक लेखा समिति ने एमसीडी आयुक्त को तलब किया है। समिति ने उन्हें 30 मई 2022 तक एमसीडी के ठोस कचरे के प्रबंधन के संबंध में ऑडिट रिपोर्ट, वित्तीय अनुबंध और व्यय रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

 
24/05/2022 शिक्षा केवल स्कूल में पढ़ रहे छात्र के भविष्य को ही नहीं, बल्कि परिवारों, समाजों और राष्ट्र के भविष्य को भी करती है प्रभावित- मनीष सिसोदिया

अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस का डंका सोमवार को, एक बार फिर वैश्विक मंच पर गूँजा। जब उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने लंदन में आयोजित हो रहे एजुकेशन वर्ल्ड फोरम-2022 में दुनिया भर के 122 शिक्षा मंत्रियों और एक्सपर्ट्स के सामने दिल्ली की शिक्षा क्रांति के विषय में साझा किया।  सिसोदिया ने अपने अभिभाषण में बताया कि, कैसे केजरीवाल सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता बनाकर लोगों का सरकारी एजुकेशन सिस्टम के प्रति भरोसा बढ़ाया।

 
24/05/2022 केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में शुरू किया, देश का पहला नेशनल रिसोर्स सेंटर फॉर ओरल हेल्थ एंड टोबैको सिसेशन

केजरीवाल सरकार, दिल्ली में सभी नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने और पब्लिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने नेशनल रिसोर्स सेंटर फॉर ओरल हेल्थ एंड टोबैको सिसेशन  (एनआरसी-ओएच-टीसी) का उद्घाटन किया। साथ ही एनआरसी-ओएच-टीसी के आधिकारिक लोगो (प्रतीक चिन्ह) का शुभारंभ किया। यह देश के कुल 315 डेंटल कॉलेज में पहला नेशनल रिसोर्स सेंटर है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि, दांतों की सेहत को लेकर अधिकतर लोग आज भी जागरूक नहीं हैं। यही वजह है कि युवाओं में भी ओरल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को त

 
24/05/2022 जम्मू-कश्मीर के समाजसेवी दलबीर सिंह जसरोटिया समेत भाजपा नेताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

केजरीवाल सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क, महिला सुरक्षा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडेय ने आज, जम्मू-कश्मीर से समाजसेवी दलबीर सिंह जसरोटिया के साथ अन्य साथियों को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के ‘आप’ प्रभारी गौरव शर्मा भी मौजूद थे।

 
24/05/2022 एनडीएमसी क्षेत्र दिल्ली जल बोर्ड से पीने योग्य पानी के अपने वैध हिस्से से वंचित

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) - सदस्यश्री कुलजीत सिंह चहल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा है, जिसमे उन्होने  एनडीएमसी क्षेत्र में पानी की कमी के संबंध में जिक्र किया है

 

23/05/2022 केंद्र की भाजपा सरकार ने उज्ज्वला योजना के, अंतर्गत 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी-पुष्पेंद्र सिंगल

भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने, प्रेस रिलीज जारी करके कहा की, एक तरफ जब विश्व कई विपत्तियों से घिरा हुआ है,ऐसे समय में देश के सभी नागरिकों,विशेषकर गरीबों के हित में लिए केंद्र की भाजपा सरकार का इससे बड़ा निर्णय क्या होगा, जब केंद्र की भाजपा सरकार ने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी माताओं-बहनों को गैस सिलिंडरों पर ₹200 की सब्सिडी तथा पेट्रोल व डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क घटाकर क्रमशः ₹9.5 और ₹7 प्रति लीटर की कमी की। इस प्रशस्त करने के लिए मैं केंद्र की भाजपा सरकार का आभार प्रकट करता हूँ।
 
23/05/2022 तूफान ने मचाई तबाही, सो रही ननद- भाभी की एक झटके में हुई मौत

 
23/05/2022 पंजाब में खाकी फिर दागदार, नशे को लेकर 5 पुलिस कर्मचारियों सहित एक महिला गिरफ्तार

पंजाब में खाकी एक बार फिर दागदार हो गई है। फिल्लौर में नशे को लेकर पंजाब पुलिस अकादमी के 5 पुलिस कर्मियों  सहित एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डी.एस.पी. फिल्लौर हरलीन सिंह ने बताया कि, पुलिस की तरफ से 5 सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन्हे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने के बाद पूछताछ की जाएगी। डी.एस.पी. ने बताया कि, इन कर्मचारियों के साथ ही नशा स्पलाई करने वाली निधि पत्नी गुरदीप सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिससे 42 ग्राम हेरोइन पुलिस ने बरामद की है। उन्होंने बताया कि, निधि के पास से ही गिरफ्तार किए गए कर्मचारी चिट्टा लेते थे और निधि का पति गुरदीप सिंह यह हेरोइन ले कर आता था।
 
23/05/2022 इंडियन इंस्टिट्यूट आफ हैँडलूम टैकनालोजी, जोधपुर मेँ प्रवेश का सुनहरा अवसर ,डिप्टी कमिश्नर ने 10वीं व 12वीं पास छात्रों को, इस शानदार अवसर का लाभ उठाने के लिए किया आमंत्रित

हैँडलूम और टैकसटाईल के बारे में शिक्षा प्राप्त करके इस क्षेत्र में, अपना करियर बनाने के इच्छुक छात्रों को डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने आज इंडियन इंस्टिट्यूट आफ हैँडलूम टैकनालोजी, जोधपुर में शुरू हो रहे डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने के लिए सुनहरा अवसर का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। इससे सबंधित और जानकारी देते हुए, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि, सत्र 2022-23 के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट आफ हैँडलूम टैकनालोजी, जोधपुर में हैँडलूम और टैकसटाईल प्रौद्योगिकी में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स शुरू हो रहे है। उन्होंने कहा कि 10वीं और +12 पास इच्छुक छात्र कोर्स में दाखिला लेकर, इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि, इच्छुक छात्र 15 जुलाई 2022 से इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते है। उन्ह

 
23/05/2022 जानलेवा गर्मी में ड्यूरोफ्लेक्‍स लेकर आया, शीतलता की फुहार ‘समर स्‍टोरी 22’

वर्षों से अपने उपभोक्‍ताओं को स्‍लीप सॉल्‍यूशंस प्रदान करने में सबसे अग्रणी रहने वाला, ब्रांड ड्यूरोफ्लेक्‍स अब सोने की जगह को भी रचनात्‍मक अभिव्‍यक्ति वाला बनाना चाहता है। इसी मकसद से भारत के इस अग्रणी ब्रांड ने हाल ही, में बेड लिनेन कैटेगरी में ‘समर स्‍टोरी 22’ कलेक्‍शन लॉन्‍च किया है। इससे पहले भी ब्राण्‍ड ने हाल ही में भारत के मशहूर डिजाइनर रोहित बाल के साथ काउचर बेड लिनेन कलेक्‍शन भी लॉन्‍च किया था, लेकिन अब यह समर के जीवंत कलेक्‍शन के साथ वापस लौटा है जिसमें सभी की पसंद के लिए डिजाइन स्‍टोरीज हैं।
 
23/05/2022 केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किया, आनेवाली फिल्म 'बाल नरेन' का पोस्टर लॉन्च

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने राजधानी  दिल्ली के एक पार्क में सफाई अभियान की शुरुआत कर, फिल्म 'बाल नरेन' का पोस्टर लॉन्च किया। हलंकि, लोगों को ऐसा लगता है, जैसे 'बाल नरेन' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म होगी, लेकिन असल में ऐसा है नहींं। 'बाल नरेन' का मतलब यह नहीं कि, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन की कहानी है, बल्कि यह फिल्म उनसे प्रेरित और प्रभावित होकर कैसे एक बच्चा गांव राजनगर में स्वच्छता अभियान चलाता है, 'बाल नरेन' की कहानी उस पर केंद्रित है। लेकिन, इसमें दो राय नहीं कि, इस फिल्म का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से किया गया है और फिल्म का निर्देशन पवन केके नागपाल ने किया है। 
 
23/05/2022 युवतियां झूठे प्रेम जाल से बचे: डॉ. विजय जौली अध्यक्ष, दिल्ली स्टडी ग्रुप

दिल्ली स्ट्डी ग्रुप के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता ,  डॉ. विजय जौली एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू के नेतृत्व में  1 महादेव रोड स्थित फिल्म डिविजन ऑडिटोरिएम, नई दिल्ली में  लव जिहाद व धर्मान्तरण पर बनी फिल्म ‘‘द कन्वर्जन’’ को दिखाने के लिए, एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य  युवतियों को झूठे प्रेम जाल का शिकार ना होने के लिए, जागरूक करना था , द कन्वर्जन फिल्म को देखने वाले मुख्य दर्शकों में भारत के पूर्व थल सेना अध्यक्ष सरदार जे.जे सिंह (सेवानिवृत्त), सुदर्शन टीवी चैनल प्रमुख सुरेश चव्हाणके, विश्व हिन्दू परिषद् दिल्ली अध्यक्ष कपिल खन्ना, नेता विपक्ष दिल्ली विधानसभा रामवीर सिंह बिध

 
22/05/2022 जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना द्वारा किया गया, विशेष मीटिंग का आयोजन

जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी ) के हल्का नार्थ की, एक विशेष मीटिंग विश्वकर्मा धर्मशाला बस्ती जोधेवाल लुधियाना  में , पूर्व ऍम एल ए  राकेश पांडे जी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्य मेहमान डी आर ओ दीपक शर्मा जी, बी आर ओ कस्तूरी लाल मिंटू, कृष्ण तिवारी जी और लुधियाना के कोडिनेटर सुशील पराशर जी को और सभी मेहमानों को पुराने वर्कर्स और जिला अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा जी एवम ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पोपले और रोहित चोपड़ा द्वारा सन्मानित करवाया गया, और दीपक शर्मा जी ने आल इंडिया अध्यक्षा मैडम सोनिया जी के दिशा निर्देशों की सभी वर्कर्स को जानकारी दी और बताया कि, आज संगठन को मजबूत करने के लिए सोनिया जी ने 50% युवाओं की भागीदारी रखी है और  महिलाओ

 
22/05/2022 पनबस/पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने हडताल को, लेकर लिया यह फैसला


बता दें कि, अपनी मांगों को लेकर पनबस/पी.आर.टी.सी. कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर बैठे हुए थे, जिसके कारण बसों का भी चक्का जाम किया हुआ था और आम यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसको देखते हुए पंजाब सरकार ने यूनियन की मांगों को लेकर भरोसा दिया है कि ,  उनकी जायज मांगों का हल निकाला जाएगा। हड़ताल पर बैठे यूनियन सदस्यों ने अपनी सहमति जताई और हड़ताल

 
22/05/2022 लुधियाना में कपड़ों के , गोदाम में लगी आग


 
22/05/2022 पंजाब में कांग्रेसी नेता के घर के बाहर चलीं, ताबड़तोड़ गोलियां


वैस्ट हलके के सबसे संवेदनशील इलाके, बस्ती दानिशमदां में देर रात किसी कारण पैदा हुए, विवाद के बाद में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई है, काग्रेसी नेता का आरोप है कि, दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर हमला करने की नियत से गोलियां चलाई, तो दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि, कांग्रेसी नेता ने उन्हें मारने के लिए अपने लाईसैंसी रिवाल्वर से गोली फायर की है। 
 
22/05/2022 पंजाब सहित गैर भाजपा शासित राज्य कम से कम 10 रुपया पेट्रोल, 10 रु. डीज़ल व 200 रु. रसोई गैस के दामों में प्रदेश की टैक्स वेट कम कर जनहित में राहत दे – चुग

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय महामंत्री  तरूण चुग ने , भारत के यशस्‍वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी द्वारा 9.30 रु. पेट्रोल, 7.30 रु. डीजल व 200 रु. रसोई गैस पर कम करने के निर्णय को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी सरकार का धन्यवाद व सराहनीय व स्वागत योगय कदम है, गरीब, मध्‍यवर्गीय व जनहितैषी है। पेट्रोल, डीज़ल व रसोई गैस के दाम में बड़ी  राहत  सराहनीय, स्वागत योग्य कदम है।  चुग ने कहा कि, विश्‍व के अंदर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की मार झेल रही ,विश्‍व की अर्थव्‍यवस्‍था, दुनिया भर में छायी आथर्कि मंदी, निराश, हताशा के वातावरण में भी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने भारत देश में न तो मंदी आने दी और ना ही निराशा

 
22/05/2022 प्रशिक्षण पार्टनरों को नौजवानों को रोज़गार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए, उद्योगों की माँग के अनुसार पाठ्यक्रम चुनने के लिए कहा

 प्रशिक्षण पार्टनरों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए , अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि, ज़िला जालंधर अधीन पंजाब सरकार की तरफ से मनज़ूरशुदा कुल 15 कौशल प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जिन में 18 -35 साल के ग्रामीण /शहरी नौजवानों को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है और कौशल प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत रोज़गार मुहैया करवाया जात

 
22/05/2022 जालंधर जोन के संस्कृतिक मुकाबले और इनाम बाँट समागम हुआ, आई.टी.आई. मेहर चंद जालंधर ने जीती ओवरआल ट्राफी

समागम का उद्घाटन लुपिन्दर कुमार एस.डी.ओ. आवेदनकर्ता और वाटर कंजरवेशन दफ़्तर जालंधर ने शमा रौशन करके किया , जबकि स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सुरिन्दर सिंह सोढी हाकी ओलम्पियन आई.जी. (सेवा मुक्त) पंजाब पुलिस ने इनाम दे कर सम्मानित किया। दोनों मेहमानों ने शिक्षार्थियों को मेहनत से शिक्षा हासिल करने और नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया । इससे पहले प्रिंसीपल -कम -चेयरमैन पंजाब इंडस्ट्रियल प्रशिक्षण स्पोर्टस एस

 
20/05/2022 कुलपति प्रोफेसर पदमश्री डॉ महेश वर्मा के, संरक्षण में आयोजित हुईं राष्ट्रीय युवा संसद

यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ लॉ एंड लीगल स्टडीज गुरु गोविन्द सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी एवं संसदीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में विश्वविद्यालय स्तर पर 16वीं राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कुल 56 प्रतिभागियों के साथ कानून, मीडिया और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों से भागीदारी देखी गई। एक घंटे तक चली प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्कृष्ट वक्तृत्व और वाक् कौशल का परिचय दिया, युवा संसद में छात्रों द्वारा कुल 13 आइटम प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद ब्रातिना सेनगुप्ता, पूर्व कुलपति अंबेडकर विश्वविद्यालय चेन्नई के प्रोफेसर सच्चिदानंदम एस और मंत्रालय के समूह समन्वयक डॉ दिनेश अरोड़ा सहित प्रख्यात पैनलिस्ट शामिल थे, जिन्होंने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की। यह कार्यक्रम  कुलपति गुरु

 
20/05/2022 कुलपति प्रोफेसर डॉ महेश वर्मा के संरक्षण में आयोजित हुईं, राष्ट्रीय युवा संसद

यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ लॉ एंड लीगल स्टडीज, गुरु गोविन्द सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी एवं संसदीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में विश्वविद्यालय स्तर पर 16वीं राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कुल 56 प्रतिभागियों के साथ कानून, मीडिया और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों से भागीदारी देखी गई। एक घंटे तक चली प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्कृष्ट वक्तृत्व और वाक् कौशल का परिचय दिया, युवा संसद में छात्रों द्वारा कुल 13 आइटम प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद ब्रातिना सेनगुप्ता, पूर्व कुलपति अंबेडकर विश्वविद्यालय चेन्नई के प्रोफेसर सच्चिदानंदम एस और मंत्रालय के समूह समन्वयक डॉ दिनेश अरोड़ा

 
19/05/2022 न्यूज 24 (बीएजी नेटवर्क) ने पॉडकास्ट 24- आवाज सबकी किया लॉन्च

नोएडा, 20 मई 2022: श्रीमती अनुराधा प्रसाद के नेतृत्व में बीएजी नेटवर्क ने आज अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म 'पॉडकास्ट 24-आवाज सबकी' लॉन्च किया। पॉडकास्ट 24 में राजनीति, खेल जगत, बॉलीवुड, अपराध, महिला और स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयों पर जानकारियां और कहानियां सुनाई जाएँगी। इतना ही नहीं समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श भी पॉडकास्ट 24 पर किया जायेगा। 



 
19/05/2022 60 ग्राम हीरोइन, तीस हजार ड्रग मनी सहित एक कार बरामद


 और सुखदीप सिंह निवासी अर्बन एस्टेट पीएस फोकल प्वाइंट हिमाचल प्रदेश में , एक  मामले का सामना कर रहा है।  वह भी नशे का आदी है और 28 साल की उम्र का है। नाका टी प्वाइंट कुलीवाल जमालपुर में था, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वे जीरा से हीरोइन लाते थे और लुधियाना में सप्लाई करते थे।  पुलिस रिमांड के लिए इन्हें कोर्ट

 
19/05/2022 29 मई को हरियाणा की जनता, केजरीवाल के साथ खडी दिखाई देगी;-डा सुशील गुप्ता

मंगलवार को आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी व राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता ने,  गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के चिस्मी गांव में कार्यकर्ताओं से कहा कि, कुरूक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के तट से हरियाणा बदलने की मुहिम शुरू होगी। जिसकी शुरूआत पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल  खूद हरियाणा बदलने के लिए 29 मई को,  हरियाणा की धर्मनगरी कुरूक्षेत्र पहुंचेगें। जहां हरियाणा के लोगों के समक्ष बदलाव की मुहिम का शुभारंभ होगा।
 
19/05/2022 सीटी यूनिवर्सिटी ने मनाया, 'आईबीएम दिवस'

सीटी यूनिवर्सिटी ने आईबीएम दिवस मनाया, जिसमें 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। विशेष रूप से, एक ही दिन एक ही समय में 5 कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। वर्कर्शॉप खासतौर पर छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा विश्लेषण, साइबर सुरक्षा, फोरेंसिक, क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजाइन थिंकिंग और व्यापार विश्लेषण पर टेक जायंट से आये अमन बख्शी और खुशबू ने विशेष रूप से छात्रों को जानकारी दी । इसके अलावा प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों को कई पुरस्कार भी बांटे गए।

 
19/05/2022 चोरी की संपत्ति के एक प्राप्तकर्ता को स्पेशल स्टाफ उत्तर जिला, दिल्ली की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया

 
19/05/2022 उत्तर जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम ने , दिल्ली के एक तड़ीपार व्यक्ति को किया गिरफ्तार

उत्तर जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम ने थाना गुलाबी बाग , दिल्ली के एक तड़ीपार व्यक्ति को किया गिरफ्तार  किया , वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, उत्तरी जिला दिल्ली के स्पेशल स्टाफ की समर्पित पुलिस टीम दिल्ली और एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में लुटेरों, स्नैचरों, वांछित अपराधियों के साथ-साथ तड़ीपार लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए अथक प्रयास कर रही थी।


 
18/05/2022 रूटों पर दौड़ रही बसों पर अब रखी जाएगी पैनी ‘नजर’, जारी की हिदायतें

यात्रियों को सुविधाएं देने व बसों का बेहतर परिचालन करने को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कई हिदायतें जारी की गई हैं। इन निर्देशों में रूटों पर दौड़ रही बसों की मॉनिटरिंग करने व परिचालन सिस्टम को सुधारने पर जोर दिया गया है। इस क्रम में जी.एम. रैंक के अधिकारियों को ट्रैकिंग सिस्टम पर रूटीन में नजर रखनी होगी व इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर हैड आफिस भेजनी होगी। ट्रांसपोर्ट विभाग के सचिव आई.ए.एस. के. शिवा प्रसाद, रोडवेज की डायरेक्टर आई.ए.एस. अमनदीप कौर की अगुवाई में हैड ऑफिस में हुई मीटिंग में यात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा गया है। इस संबंध में मुख्य रूप से ट्रैकिंग सिस्टम पर जी.एम. को पैनी नजर रखने को कहा गया है, जिससे य

 



Copyright @ 2019.