नेशनल, NATIONAL

12/07/2022 लुधियाना: प्रॉपर्टी हॉट स्पॉट - लुधियाना के उभरते रियल्टी ठिकाने लुधियाना, जो कि अपने विश्व-स्तरीय होजरी उत्पादों के लिए भारत के मैनचेस्टर के रूप में जाना जाता है, आवासीय एवं कमर्शियल दोनों ही क्षेत्रों में रियल्टी इन्फ्रास्ट्रक्चर के केंद्र के रूप में तेजी से उभार पर है। शहर में रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के तहत रजिस्टर्ड लगभग 130 रियल्टी परियोजनाएं मौजूद हैं। “लुधियाना शहर तेजी से एक वैश्विक औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है, जिसके चलते यहां रियल्टी बुनियादी ढांचे के विस्तार, सुधार और विकास की गति तेज हो गई है। एक अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर, एडवांस इंडिया प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (एआईपीएल) के समूह कार्यकारी निदेशक पंकज पाल ने कहा, बढ़ती आय और क्वालिटी लाइफस्टाइल की इच्छा ने न केवल शहर में बल्कि इसके आसपास के क्षेत्रों में भी अचल संपत्ति के विकास को बढ़ावा दिया है। एआईपीएल हाउसिंग एंड अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड शहर के बाहरी इलाके में एक विशाल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट - ड्रीमसिटी लुधियाना विकसित कर रहा है। इस प्रोजेक्ट में पहले से ही 100 से अधिक परिवार खुशी से रह रहे हैं। एआईपीएल के अलावा कई अन्य प्रसिद्ध नामों ने लुधियाना में अपनी परियोजनाएं स्थापित की हैं और इनसे लुधियाना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की पूरी रूपरेखा ही बदल गई है। सिधवान कैनाल रोड पर एक से एक टॉप आवासीय और कमर्शियल प्रोजेक्ट मौजूद हैं। लुधियाना स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एलएससीएल) के निदेशक आर्किटेक्ट संजय गोयल को लगता है कि लुधियाना का रियल एस्टेट क्षेत्र विकास पर है, क्योंकि यहां बुनियादी सहूलियतें बढ़ रही हैं। युवाओं का रुझान नए क्षेत्रों की ओर है, जहां वे भीड़भाड़ से बाहर और प्रकृति के करीब जीवन बिताना चाहते हैं। “लुधियाना काफी सुरक्षित है और पर्याप्त हरियाली वाला एक खुला –खुला स्थान है। लुधियानवी लोग विलासी जीवनशैली के आदी हैं। इसलिए, वे नवनिर्मित इलाकों और कॉलोनियों में शिफ्ट हो रहे हैं, ”गोयल ने कहा। आधुनिक आवासीय परिसरों में रहने वाले लोग बहुत खुश हैं। "हमारा आर्किटेक्ट्स का परिवार है। एआईपीएल के आवासीय परिसर की ओर हमें जिस चीज ने आकर्षित किया, वह थी कॉलोनी, सीवरेज सिस्टम के प्रति इसकी सिस्टेमेटिक एप्रोच। सड़कों, अंडरग्राउंड केबलों और वृक्षारोपण के साथ यहाँ पर सब कुछ बहुत अच्छी तरह से योजनाबद्ध है। इसके साथ ही हम प्रकृति को भी बेहद करीब से महसूस करते हैं,” एआईपीएल ड्रीमसिटी के निवासियों में से एक, जसबीर कौर ने कहा। लुधियाना और उसके आसपास शिक्षा, स्वास्थ्य और मनोरंजन की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। कई मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग मॉल, फूड कोर्ट आदि यहां मौजूद हैं। इसके अलावा, स्वास्थ्य सुविधाएं भी अच्छी हैं। इसलिए, शहरी विकास के मामले में लुधियाना एक विश्व स्तरीय उदाहरण बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बढ़ती हुई जनसंख्या के साथ-साथ बढ़ती औद्योगिक गतिविधियां कुछ अप्रिय शहरी वास्तविकताओं जैसे भीड़भाड़, ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और अन्य चुनौतियां पेश करती हैं। नतीजतन, कई उद्योगपति, व्यवसायी तथा व्यापारी शहर के आसपास के सिधवान कैनाल रोड एवं फिरोजपुर रोड जैसे रियल एस्टेट कंपनियों द्वारा विकसित हरे-भरे और खुले स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं। पूछताछ से पता चलता है कि हाई एंड यूजर और निवेशक विभिन्न प्रकार की संपत्तियों जैसे प्लॉट, विला, अपार्टमेंट और किफायती घरों में निवेश कर रहे हैं। अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि अभी भी शहर और उसके आसपास अचल संपत्ति के विकास की असीमित संभावनाएं मौजूद हैं।

12/07/2022 लुधियाना में संभावनाएं देख, रियल एस्टेट के बड़े प्लेयर्स का फोकस इस क्षेत्र पर


09/07/2022 लुधियाना में संत समाज के, सानिध्य में जल्द होगी महा पंचायत

09/07/2022 विधान सभा में अग्निपथ पर विरोध का प्रस्ताव पारित करवाना केवल फिल्मी ड्रामा : तरुण चुघ

09/07/2022 पुलिस के 300 जवानों ने घेरा गांव, सभी रास्ते सील, मची अफरातफरी


09/07/2022 सरकारी आईटीआई (लड़कियां) जालंधर में, अलग-अलग कोर्स में प्रवेश शुरू


09/07/2022 स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा देह व्यापार का घिनौना काम, शिवसेना के नेताओं ने किया जमकर हंगामा


09/07/2022 नशा तस्कर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, हेरोइन सहित गिरफ्तार


09/07/2022 सीवरेज सफाई कर्मचारी संघर्ष कमेटी द्वारा लगाए गए धरने का समर्थन -- पुष्पेंदर सिंगल


08/07/2022 कमिश्नरेट पुलिस ने अनाधिकृत ट्रैवल एजेंटों के गिरोह का भंडाफोड़ किया, 536 पासपोर्ट के साथ चार गिरफ्तार:


08/07/2022 बड़ा एक्शन, मंडी ऑफिसर समेत मार्कीट कमेटी के सैक्रेटरी का तबादला

08/07/2022 जालंधर में दिन-चढ़ते ही बड़ी वारदात, दांतों से हमला कर की लूट


08/07/2022 भाजपा शासित राज्यों में ‘सबका साथ, सबका विकास की राजनीति हो रही है, विपक्ष शाषित राज्य में तुष्टिकरण राजनीति हो रही है – तरुण चुग


08/07/2022 जालंधर में एक अनाथ बच्ची के साथ रेप, एक मरी हुई बच्ची का जन्म और दिल्ली में फेंका गया; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया


08/07/2022 यूआईडीएआई ने जालंधर में आधार रजिस्ट्रेशन की समीक्षा की,


08/07/2022 डिप्टी कमिशनर ने आर्थिक तंगी के, बावजूद 12वीं में टॉप करने वाले रोहित को किया सम्मानित


08/07/2022 इस मानसून सीजन दौरान जालंधर में लगाए जाएंगे 6 लाख पौधे : डिप्टी कमिश्नर

08/07/2022 अस्पताल की लिफ्ट बनी सांपों का बसेरा, इलाज करवाने आए लोगो में फैली दहशत


07/07/2022 देवभूमि उत्तराखंड में वीर सपूत जन्मे है-गुरमीत सिंह, राज्यपाल।


07/07/2022 बालटाल अमरनाथ पर श्री हनुमत सेवा संघ त्रिनगर द्वारा 27 वर्ष से भंडारा।

06/07/2022 सार्वजनिक साधारण बीमा कंपनियों में अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक और समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों के इंचार्ज के समक्ष आधा दिन धरना व प्रदर्शन

06/07/2022 महंगाई की मार से आम आदमी का जीना हुआ दुश्वार - बलराज कुंडू


06/07/2022 कश्मीर में धारा 370 नहीं है, दो झंडे नहीं हैं तो इसका श्रेय डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जाता --- यशपाल जनोत्रा


05/07/2022 पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से, सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को 1 साल टालने की मांग की


05/07/2022 माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए, अहम खबर, पंजाब सरकार ने किया ऐलान

05/07/2022 जिले के 43 गांवों में ठोस वेस्ट प्रबंधन और 36 गाँवों में लिक्विड वेस्ट प्रबंधन प्रोजैक्ट लगाए जाएंगे-


05/07/2022 के.एम.वी. ने पूरे जोश और उत्साह के साथ, राष्ट्रीय सटैटिसटिकस दिवस मनाया


05/07/2022 पुलिस आयुक्तालय ने, नशा तस्करों और चोरों पर नकेल कसी

05/07/2022 नागरिक सेवाओं संबंधी प्राप्त 100 प्रतिशत आवेदनों का निपटारा कर जालंधर राज्य में अग्रणी: डिप्टी कमिशनर ।


05/07/2022 एनजीटी की निगरान समिति ने निर्माण कार्यों, छिड़काव व सिंचाई के लिए शोध किए, जल का उपयोग करने के दिए निर्देश




Copyright @ 2019.