(02/08/2016) 
दिल्ली में मटकी फोड़ कार्यक्रम व भागवत कथा के लिए भूमि पूजन
पूर्वी दिल्ली। प्राचीन भारतीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ साथ समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत राजधानी की प्रमुख समाजसेवी संस्था छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति की ओर से 13वां कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मद्भागवत कथा सप्ताह आगामी 21 अगस्त से 29 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। मुम्बई की तर्ज पर दिल्ली में होने वाले मटकी फोड़ कार्यक्रम गोविंदा आला रे को देखने लाखों लोग प्रतिवर्ष आते है। कार्यक्रम के लिए भूमि पूजन का आयोजन आज 2 अगस्त मंगलवार को किया गया जिसमें भारी संख्या में संत-महात्मा, धर्माचार्य, बुद्धिजीवी सम्मिलित हुए। हवन एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुए भूमि पूजन में मुख्य यजमान संस्था संस्थापक जय भगवान गोयल रहें। सभी उपस्थित जनों ने पूर्ण आहुति देकर हवन सम्पन्न कराया।

गोयल ने इस अवसर पर बताया कि 22 अगस्त से 28 अगस्त तक मद् भागवत कथा का आयोजन सुप्रसिद्ध कथावाचक  गौरव कृष्ण गौस्वामी जी के मुख से होगा। 25 अगस्त को भगवान  कृष्ण प्रकटोत्सव पर मटकी फोड़ कार्यक्रम गोविंदा आला रे का आयोजन किया जाएगा। मटकी फोड़ने वाली लड़के-लडकियों की अलग-अलग टीमों की तैयारी मुम्बई से विशेष तौर पर आए प्रशिक्षक करवा रहें हैं। 21 अगस्त को विशाल हिन्दू स्वाभिमान कलष यात्रा  का आयोजन भी किया जाएगा।

आज के कार्यक्रम में उपस्थित महानुभावों में सर्व  पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा, नवीन शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल गुप्ता, दिलशाद गार्डन की निगम पार्षद स्वाति गुप्ता, सुंदर नगरी की निगम पार्षद कमलेश गर्ग, सांसद मनोज तिवारी के प्रतिनिधि अजय महावर, भैरों मंदिर के पीठाधीश्वर महंत गंगा नाथ जी, पूर्व निगम पार्षद धर्म प्रकाश शास्त्री व उमा गंगवार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कैलाश जैन, बरसाना धाम फाउण्डेशन के फाउण्डर ट्रस्टी दीपक गोयल, हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशिक, स्वामी ओम जी, शाहदरा अग्रवाल समाज के प्रधान बी.एम. सिंघल, संस्था के पदाधिकारीयों में विनोद जैन, सज्जन तायल, हिरदेश अग्रवाल, रमेश खन्ना के अतिरिक्त सर्व रामफल सिंघल, प्रीत गोयल, सुरेश गोयल, नरेश गोयल, प्रदीप गर्ग, विष्णु गर्ग, मदन मोहन प्रभाकर, सुशील गुलाटी, सुनील गुलाटी, सत्य प्रकाश गोयल, कृष्ण गर्ग, कर्ण भनौट, प्रेम चंद गुप्ता, विनोद गुप्ता, नीरज गुप्ता, रामअवतार गुप्ता बजरंग बहादुर, कांत यादव, जितेन्द्र, जिलेदार, महेन्द्र गुप्ता, पूरन कश्यप व पंकज जैन के नाम उल्लेखनीय हैं।

Copyright @ 2019.