(14/08/2016) 
क्या कहते हैं आपके तारे इस सप्ताह जानें साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 अगस्त तक
साप्ताहिक मेष राशिफल मेष राशि के जातकों को यह सप्ताह सकारात्मक परिणाम देने वाला है। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन तर्क-वितर्क करने से बचना होगा। आपकी प्रगति होगी और प्रोफ़ेशनल लाईफ़ में सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में आप ख़ुद में काफ़ी सुधार पाएंगे। किसी धार्मिक कार्यों में शामिल होने का निमंत्रण भी मिल सकता है। माता के साथ ज़्यादा वक्त गुज़ारेंगे।

साप्ताहिक मिथुन राशिफल

सप्ताह की शुरूआत एक सकारत्मक ऊर्ज़ा के साथ होगी। ज़िन्दगी के प्रत्येक मोड़ पर परिवार के सदस्यों, मित्रों और सीनियरों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास काबिले तारीफ़ रहेगा,जो कि लक्ष्यों तक पंहुचाने में आपकी मदद करेगा। लघु यात्रा से लाभ मिलेगा। हर मोड़ पर भाग्य आपका साथ देगा। सप्ताह के अंत में घरेलू जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

 साप्ताहिक कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों को इस सप्ताह मिला-जुला परिणाम मिलने वाला है। सप्ताह के अंत में अपेक्षाकृत ख़र्च ज़्यादा होगा। सोच-समझकर बोलें, अन्यथा विवाद होने की संभावना प्रबल है। किसी के उपर भरोसा करने और निर्भर रहने से परहेज़ करें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कुछ दिनों के लिए प्रेम-संबंधों में खटास पैदा हो सकती है।

 साप्ताहिक सिंह राशिफल

इस सप्ताह आपको सफलता तो मिलेगी, लेकिन इसके लिए आपको सावधान रहना होगा और स्पष्ट विचारों को अपनाना पड़ेगा। अनावश्यक रूप से पैसे ख़र्च होने की संभावना प्रबल है, इसलिए सावधान रहें और भावनाओं में बहकर कोई फ़ैसला न लें। सप्ताह का अंत आपको अपने व्यक्तित्व में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। सप्ताहांत में प्रतिबंधित स्थानों पर जाने से परहेज़ करें।

 साप्ताहिक कन्या राशिफल

यह सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम देने वाला है। पैसे अपेक्षाकृत ज़्यादा ख़र्च होंगे। सप्ताह के मध्य में आप थकान महसूस करेंगे। वैसे घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि एक दो दिनों में सबकुछ आपके पक्ष में होने वाला है। नौकरी में प्रगति होगी और बड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। आप अपने प्रियतम के साथ डेट पर जाएंगे और रोमांटिक पल बिताएंगे।

 साप्ताहिक तुला राशिफल

कहते हैं कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। इस सप्ताह आपको अपने परिश्रमों का फल मिलने वाला है। आपकी मेहनत सफलता और उपलब्धियों में बदलने वाली है। प्रेम-संबंधों के लिए शानदार समय है। महंगे परफ़्यूम और कपड़ों की खरीदारी में पैसे ख़र्च होंगे। सामाजिक दायरा बढेगा और नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है।

 साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल

आपके लिए यह सप्ताह पूरी तरह से शुभता लिए आ रहा है। नाम,सफलता और शोहरत सबकुछ मिलने वाला है। बिज़नेसमैन को नई उपलब्धियां हासिल होंगी। हालांकि किसी कीमती सामान के खोने की आशंका है, इसलिए सतर्कता बरतें। दूर की यात्रा का योग है। बड़ों का आदर करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। अतः बड़े-बुजूर्गों का आदर-सत्कार करें।


साप्ताहिक वृष राशिफल

आने वाला नया सप्ताह आपके लिए प्रत्येक मायने में बेहतर रहने वाला है। प्रेम-संबंधों का आनंद मिलेगा और प्यार में आप पूरी तरह से सराबोर रहेंगे, हालांकि गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे घबराने की आवश्यकता नहीं है,क्योंकि इन परेशानियों से निपटने में आप सफल रहेंगे। पढ़ाई में बच्चों का प्रदर्शन शानदार रहेगा और साथ ही बाकी अन्य क्रिया-कलापों में भी उनकी सक्रियता बराबर रूप से रहेगी। विवाहित लोगों को दांप्त्य जीवन का भरपूर आनंद मिलेगा। भोग और विलासिता की वस्तुओं में ज़्यादा पैसा ख़र्च होगा।

 साप्ताहिक धनु राशिफल

यह सप्ताह आपको किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का मौक़ा देना वाला है। दान-पुण्य और सामाजिक सेवा से आप वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य में रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। रूका हुए कार्य पूरे होंगे, लेकिन धीर-धीरे। आय में वृद्धि होगी और पदोन्नती होगी। ईर्ष्यालु लोगों से दूरी बनाकर रहें।

 साप्ताहिक मकर राशिफल

सप्ताह की शुरूआत में आपको ज़्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है, हालाँकि चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। सप्ताह के मध्य में संगीत, कला और साहित्य की ओर ध्यानाकर्षण होगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होगी। कार्यस्थल पर किसी को ठेस पहुँचाने की कोशिश न करें। सप्ताह के अंत में फ़िल्म देखने जा सकते हैं।

 साप्ताहिक कुम्भ राशिफल

इस सप्ताह आपको औसत परिणाम मिलने वाला है। कुछ हद तक बेहतर परिणाम मिलेंगे। साझेदारी वाले कारोबार में सफलता मिलेगी,जिसके कारण वित्तीय स्थितियों में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में ख़ुशियां आएंगी। सेहत का ख़्याल रखना ज़रूरी है, इसलिए सबसे पहले अपने खान-पान पर ध्यान दें। मांस-मदिरा से दूरी बनाकर रहें। इलेक्ट्रॉनिक सामान से दूर रहें, ख़तरा होने की संभावना प्रबल है।

 साप्ताहिक मीन राशिफल

सप्ताह की शुरूआत में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपका समर्पण अन्य लोगों से आपको आगे ले जाएगा। आत्मविश्वास में अप्रत्याशित वृद्धि होगी और आप तरोताज़ा महसूस करेंगे। हालांकि हफ़्ते के मध्य में सतर्कता ज़रूरी है। किसी प्रकार के विवादों में न पड़ें और बेकार की बातें न करें। बच्चों की ओर से ख़ुशियां मिलेंगी। घर-परिवार का माहौल बेहतर रहेगा।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमलासेक्टर 34 सीकेनरा बैंक के सामने न्यू शिमलाएस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-0001314 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा91295-00004

Copyright @ 2019.