(13/09/2016) 
गणेशोत्सव पर धूम- धाम से निकाली शोभा यात्रा
श्री गणेश उत्सव आयोजन समिति रोहिणी ,दिल्ली की ओर से इस वर्ष भी गणेशोत्सव पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो लगभग 5 से 6किलोमीटर लंबी थी। इस शोभा यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों, बैण्ड-बाजे, शहनाई, नफीरी, ढोल-ताशे शामिल थे। जहा एक तरफ शोभा यात्रा में भगवान के विभिन्न रूपो को झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया वही दूसरी ओर बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का सन्देश भी दिया गया ।

 इस कडी में सबसे पहले श्री गणेश उत्सव आयोजन समिति रोहिणी दिल्ली के संस्थापक राम कैलाश गुप्ता ,एन. डी. एम. सी.  के अध्यक्ष करन सिन्ह तवर व अन्य संस्था सदस्यों के द्वारा गणेश वंदना की गई व शोभा यात्रा की शुरुवात अग्रवाल भवन रोहिणी सैक्टर -8 से हुई जिसे श्री गुप्ता जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ अडवांसड स्टडीज के बाइक सवारों का दस्ता सबसे आगे व इसके पीछे अष्टावक्र स्कूल ऑफ़ स्पेशल चिलड्रेंस, स्पेशल आर्ट स्कूल, टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टीचर्स ऐजूकेशन, टेक्निया इंटरनैशल स्कूल व अष्टावक्र इंस्टीट्यूट ऑफ रिहैबीलिएशन सांइसेस एण्ड रिर्सच की विभिन्न झांकियां थीं। इस झांकी में टेक्निया ग्रुप के सभी संस्थानों के छात्र-छात्रा, शिक्षकगण व अन्य सदस्य शामिल हुए।
    शोभा यात्रा की शुरुवात अग्रवाल भवन रोहिणी सैक्टर -8 से होते हुए, सै.7-8 डिवाईडींग रोड, हिमालय पब्लिक स्कूल, रज़ापूर गांव से निकल कर, रोहिणी स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, सैंट मार्गेट पब्लिक स्कूल, प्रशांत विहार, रोहिणी कोर्ट से होती हुई कथा स्थल श्री सिद्धि विनायक मंदिर मधुबन चौक पर आकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पर फूल-मालाओं से स्वागत किया और कई भक्तों ने खाने पीने की वस्तुओं को इस यात्रा में शामिल गणेश भक्तों में वितरित किया। कथा स्थल पर शोभा यात्रा के पहुंचने पर श्री गणेश जी की महाआरती की गयी व भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 
राजनेताओं के अलावा सामाजिक कार्यक्रताओं के साथ-साथ स्कूल व कॉलेज के बच्चों का उत्साह व भीड़ भी देखते ही बन रही थी। शोभा यात्रा के बाद देर शाम को  श्रद्धालुओं के लिए मटकी फोड़ व ​​रंगा रंग कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसमे टेक्निया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के छात्रों फ़ौज़िया ग्रुप, बानी ग्रुप और  दिव्या ग्रुप ने अपने ग्रुप डांस से बप्पा  को खुश किया।  उत्सव का समापन  भक्तों ने  गणपति के गीतों पर झूमते हुए किया।  
Copyright @ 2019.