(03/12/2016) 
500 - 1000 के नोट हुए पूर्ण रुप से बंद, नहीं चलेंगे आपके पैसे
जी ह़ॉ! आज से आपके पैसे नहीं चलेंगे.. नोटबंदी की जद्दोजहद के बीच आज का दिन अहम है.. क्योंकि रात 12 बजे से टोल टैक्स वसूली शुरू हो चुकी है।

साथ ही पेट्रोल पम्पों पर 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट नहीं लिए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुछ दिन लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक, देशभर के नेशनल और स्टेट हाईवे पर शुक्रवार दो दिसंबर रात बारह बजे से टोल टैक्स लगना शुरू हो दया है। नोट बंदी के बाद केंद्र सरकार ने टोल टैक्स वसूली पर रोक लगा दी थी। इस रोक के हटाने के बाद टोल नाकों पर बनने वाली स्थितियों पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार ने अधिकारी और इंजीनियरों की टीम भेजी है, जो तीन दिन तक हालात का जायजा लेगी। टीम हर छह घंटे में केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजेगी।

मालूम हो, 500 व 1000 के पुराने नोट को बंद किए जाने के बाद टोल नाकों को पहले 18 नवंबर उसके बाद 24 नवंबर व बाद में 1 दिसंबर तक टोल फ्री किए गए थे। अब फिर से टोल टैक्स लेना शुरू हो गया है।


Copyright @ 2019.