(06/12/2016) 
भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर के जीवन पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म "
बाबा साहेब तुझे सलाम " की पहली स्क्रीनिंग आज नयी दिल्ली महादेव रोड स्तिथ फिल्म डिवीज़न ऑडिटोरियम में की गयी। इस मौके पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने डाक्यूमेंट्री फिल्म की डीवीडी रिलीज़ की।

  इस मौके पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, राज्य सभा सांसद राज बब्बर, आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव शकील अहमद, पंजाब सीएलपी लीडर चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब से राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह दूलो, पंजाब महिला प्रधान ममता दत्ता विशेष रूप से मौजूद थे। 

आंबेडकर एजुकेशनल एंड कल्चरल सोसाइटी के बैनर तले बनी इस डाक्यूमेंट्री फिल्म में पहली बार बॉलीवुड स्टार सलमान खान, अजय देवगन, राजपाल यादव, महेश भट्ट, श्रद्धा दास, राज बब्बर, विजेता पंडित जैसे कलाकारों ने बाबा साहेब के जीवन के बारे में विचार रखे हैं। 
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका इस फिल्म के निर्माता हैं और विजय दत्त विकास ने फिल्म का निर्देशन किया है। डॉक्टर राजकुमार वेरका ने कहा कि इस डाक्यूमेंट्री फिल्म को बनाने के पीछे आज के युवाओं को बाबा साहेब के जीवन से अवगत करना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब दलितों के ही नहीं बल्कि हर वर्ग के मसीहा हैं क्योंकि उन्होंने दलितों के आलावा मजदूरों, महिलाओं और हर उस व्यक्ति के लिए बात की जो पिछड़ी श्रेणी से सम्बंधित था। इस मौके पर सभी अतिथियों ने डाक्यूमेंट्री फिल्म की तारीफ़ की। इस फिल्म का म्यूजिक उदभव ओझा ने दिया है और गायक पावनी पाण्डेय, उदभव ओझा, सिद्धान्त और अंकिता ब्रह्मे हैं। इस डाक्यूमेंट्री फिल्म में पूर्व गृह मंत्री सुशिल कुमार शिंदे, शकील अहमद, अशोक तंवर, थावर चंद गहलोत, विजय सांपला, कुमारी शैलजा, देवयानी खोबरगड़े जैसी हस्तियों ने भी अपने विचार रखे हैं। 

इस मौके पर दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व चेयरमैन हरनाम सिंह, आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीष चतरथ, अमन शर्मा, महमूद प्राचा, शिवराम, सोहन सिंह, अमित सूद, डॉक्टर शम्सुदीन आज़ाद, महेश पेहवाल, राजेश सैनी आदि विशेष रूप से मौजूद थे।  
Copyright @ 2019.