(27/02/2017) 
हर बूथ पर हो मजबूती से यूथ : कौशिक
बिलासपुर-रायपुर। भाजयूमो प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता, कार्यक्रम व नेतृत्व किसी भी दल का पैमाना होता है और हम खुशनसीब है कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने कहा के पूरे प्रदेश में हर बूथ पर यूथ योजना को और  मजबूत करने की जरूरत है पर कार्य करने की आवश्यकता है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के रतनपुर  में आयोजित 2 दिवसीय कार्यसमिति के द्वितीय सत्र में युवाओं को संबोधित करते हुए मोर्चा प्रभारी रामप्रताप सिंह ने बताया की अब 10 प्रतिशत नए और स्थायी मतदाता बनाने के लिए कार्य करने की योजना बनाये इस के लिए बूथ  व शक्ति केंद्र तक संगठन को मजबूत करें। भाजपा संगठन मंत्री पवन साय  ने कहा कि आप युवा संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं । सबको मिला कर संगठन को और मजबूत करना अच्छे संगठनकर्ता की निशानी है। बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू  ने भाजपा को गरीबों के लिए समर्पित संगठन बताया। सभा में उपस्थित गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने प्रदेश की उपलब्धियां बताया और कहा कि राष्ट्र में सबसे ज्यादा पुरस्कार छत्तीसगढ़ को ही मिलते है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि हम भाजपा के प्राणतत्व है, और हमें कार्यकर्ताओं के अलावा नए मतदाता भी जोडना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यसमिति में दंतेवाड़ा से लेकर कोरिया जशपुर यानि पूरे प्रदेश के सभी कोनों से युवामोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष कमल गर्ग ने जिला बैठक प्रभारियों की घोषणा उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, आयोजन जिला को धन्यवाद मंत्री अमित साहू व आभार प्रदर्शन भाजयुमो वेदराम जांगड़े ने किया। बिलासपुर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने आमंत्रित अतिथियों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। समापन सत्र में रजनीश सिंह जिला अध्यक्ष, कृष्णकुमार बांधी अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष, हर्षिता पांडे अध्यक्ष महिला आयोग मौजूद थे। अनुराग अग्रवाल प्रदेश सहप्रचार मंत्री ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
Copyright @ 2019.