(13/04/2017) 
विषय: जौहरीपुर में चुनाव कार्यालय वार्ड न0 52E कार्यालय का उद्घाटन
दिल्ली। जौहरी पुरी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कन्हैया लाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज सी-5 मेन रोड, जौहरी पुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रवादी शिवसेना (एन.जी.ओ.) के अध्यक्ष जय भगवान गोयल के कर कमलों द्वारा किया गया।

 इस मौका पर किए गए यज्ञ एवं हवन के दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक रणजीत कश्यप, पार्षद संजय कौशिक, पूर्व जिलामंत्री विनोद गुप्ता, लोनी नगरपालिका के चेयरमैन  मनोज धामा, एस.सी मोर्चा के अध्यक्ष महिपाल चैधरी के अतिरिक्त सर्वश्री जगदीश फौजी, ईश्वर चैधरी, जी.के.रात्रा, विक्रम गुप्ता, अशोक शर्मा, रविकान्त शर्मा, कल्पना ठाकुर, अशोक गुप्ता, मनीष कौशिक, मुकेश, विजपाल दरोगा, मनोरमा कश्यप, प्रदीप पहलवान एवं रेणु बाला उपस्थित थे। गोयल ने भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस और ‘आप’ के कुशासन को जनता भूल नहीं सकती। समय की मांग है कि भाजपा को वोट देकर मोदी जी को मजबूत किया जाए।
Copyright @ 2019.