(20/04/2017) 
श्याम जाजू एवं महेश गिरी की उपस्थिति में कांग्रेस के 10 पदाधिकारी भाजपा में शामिल
दिल्ली की जनता इस चुनाव को एक नगर निगम चुनाव की तरह न देखें बल्कि इसे राजनीति को अराजक तत्वों एवं राष्ट्र विरोधी ताकतों को समर्थन देने वालों से मुक्त कराने के अवसर के रूप में देखें-अरविन्द्र सिंह लवली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुद्रा योजना एवं स्टार्टअप योजना ने युवाओं को एक नई ऊर्जा दी है-अमित मलिक

नई दिल्ली, 19 अप्रैल।  दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू एवं सांसद  महेश गिरी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सरदार अरविन्द्र सिंह लवली, दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अमित मलिक के साथ आज कांग्रेस के 10 प्रमुख पदाधिकारियों का भारतीय जनता पार्टी ने शामिल होने पर स्वागत किया।
आज के पत्रकार सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर एवं प्रवक्ता  हरीश खुराना उपस्थित थे।
श्याम जाजू ने कहा कि सरदार अरविन्द्र सिंह लवली दिल्ली में एक स्थापित राजनीतिक नेता हैं और उनके साथ कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा संगठन में शामिल होने का निर्णय लिया है।  आज से वह नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार में औपचारिक रूप से शामिल होंगे।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि दिशा विहीन एंव भ्रष्ट नेतृत्व के कारण कांग्रेस आज एक डूबता जहाज है और उसमें जिन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण है वह अब भाजपा को राष्ट्र सेवा का माध्यम बना रहे हैं।
सरदार अरविन्द्र सिंह लवली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा एक कार्यकर्ता के रूप में उन्हें भाजपा में शामिल किये जाने पर आभार प्रकट किया और कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण परिश्रम करेंगे। 
उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा नगर निगम चुनावों में सभी नये चेहरों को उतारने का निर्णय एक ऐतिहासिक निर्णय है, साधारणतः कोई भी राजनीतिक दल स्थापित नेतृत्व को हटाकर जोखिम नहीं लेता है पर भाजपा ने एक नया नेतृत्व विकसित करने के उद्देश्य से यह जोखिम लिया है जिसके लिए पार्टी नेतृत्व बधाई का पात्र है।
सरदार अरविन्द्र सिंह लवली ने कहा कि इस निगम चुनावों में भाजपा तीनों नगर निगमों में दो तिहाई बहुमत पायेगी और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में हम एक नया कीर्ति मान स्थापित करेंगे।
Copyright @ 2019.