(12/05/2017) 
बलिदानी स्मारक निर्माण की प्रारम्भिक तैयारियां पूर्ण: धर्म संसद
नई दिल्ली: यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के तत्वाधान में हिन्दू महासभा भवन, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली में बनाए जाने वाले बलिदानी स्मारक की सभी प्रारम्भिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

 आगामी 31 अक्टूबर देव उठावनी एकादषी के दिन तक देष भर से राम नाम की 11 लाख लघु पुस्तकें भरवा कर 11 लाख राम सेवक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इन लघु पुस्तकों के एक-एक पृष्ठ को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री जी को सौंपा जाएगा जिसके लिए शोभायात्रा के रूप में कार्यकर्ता राष्ट्रपति भवन व प्रधानमंत्री निवास जाएंगे व पृष्ठ सौंपेगे। शेष राम नाम लिखे पन्नों को बलिदानी स्मारक की नींव में रखा जाएगा ताकि 11 लाख राम सेवकों के भाव भी इस स्मारक के साथ जुड़ जाएं। 
फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नारायण गिरि जी महाराज एवं महामंडलेष्वर स्वामी राघवानंद जी के सानिन्ध्य में आज यहां आयोजित धर्म संसद में  उपरोक्त निर्णय लिया गया।
फ्रंट के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रवादी षिवसेना के अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने यह जानकारी देते हुए आगे बताया कि दिल्ली में ये पुस्तके भरवाने के लिए वार्ड स्तर पर 11-11 राम भक्तों को नियुक्त किया जाएगा। उनका कार्य, क्षेत्र के सभी मंदिरों, गुरूद्वारों, आर.डब्लू एसोसिएषनों, मार्किट कमेटियों, रामलीला कमेटियों व अन्य धार्मिक संस्थाओं से सम्पर्क करना होगा। इनके अतिरिक्त जिला स्तर पर परम् राम भक्त बनाए जाएंगे जो वार्ड स्तर पर नियुक्त राम भक्तों से तालमेल रखेंगे। राष्ट्रीय एवं प्रदेष स्तर पर टीमों का गठन किया जाएगा जो सभी से सम्पर्क रखेगी व दिल्ली-एन.सी.आर एवं देष भर में सभी क्षेत्रों में अलग-अलग बैठकें लेकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगी। सभी संगठनों के पदाधिकारी अपने अपने अधिकार क्षेत्र में 11 लाख राम सेवकों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बैठकें व जनसभाएं करवाएंगे जिससे आम जनता में राममय वातावरण का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि सभी संतों-महात्माओं का आर्षीवाद, सहयोग भगवान राम के इस कार्य को पूरा करने के लिए प्रार्थनीय है। 
उन्होंने आगे बताया कि राम नाम की सभी भरी पुस्तकों को दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के बडे़-बडे़ मंदिरों में एकत्रित किया जाएगा जिन्हें शोभायात्रा के रूप में हिन्दू महासभा भवन लाया जाएगा। सभी कार्य साधु-संतों के सान्निध्य  में सम्पन्न होंगे।
गोयल ने आगे कहा कि यू.एच.एफ के मार्गदर्षक मंडल की संतों के मार्गदर्षन में आगामी 31 अक्टूबर देव उठावनी एकादषी के दिन होने वाली धर्म संसद तय करेगी कि बलिदानी स्मारक में 24 घण्टे जलने वाली अखण्ड ज्योति के लिए अयोध्या से राम ज्योति कब लाई जाएगी। इस पवित्र राम ज्योति को दिल्ली-एन.सी.आर में जनसाधारण के दर्षनार्थ घुमाया जाएगा। इस के लिए एक रथ में पावन ज्योति के साथ बलिदानी स्मारक का माॅडल भी रखा जाएगा। इसी धर्म संसद  में निर्णय लिया जाएगा कि बलिदानी स्मारक बनाने का कार्य कब प्रारम्भ किया जाए। इस प्रस्तावित बलिदानी स्मारक पर 24 घण्टे अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित रहेगी व 24 घण्टे ही राम नाम का जाप होगा।
गोयल ने आगे बताया कि जन-जागरण हेतु भगवान  राम के भजनों की सीडी, कैसेट,बैनर, पत्रक, हैंडबिल, पोस्टर व बोर्ड आदि भी तैयार करवा कर वितरित किए जाएगे।
आज की धर्म संसद में उपस्थित पदाधिकारियों में यू.एच.एफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कौषिक, उपाध्यक्ष एवं वानर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष  संजीव राठोर, प्रैस सचिव एव धर्मरक्षक दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेष जैन,  जय कुमार शर्मा(जल वाले गुरू जी), जय प्रकाष गुज्जर, डाॅ. राधाकांत वत्स, बृज मोहन सेटी, कोषाध्यक्ष एवं सनातन धर्म महासभा के सचिव  सुरेंद्र मोहन गुप्ता, राष्ट्रवादी षिवसेना दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष चै0 ईष्वर सिंह, यू.एच.एफ दिल्ली प्रदेश के संयोजक  धर्मेंद्र बेदी,  जय प्रकाष बघेल,  बलदेव राज मनचंदा, एम.एल अग्रवाल,  जोगेन्द्र शर्मा के अलावा सुभाष जी के नाम उल्लेखनीय हैं।
Copyright @ 2019.