राष्ट्रीय (22/05/2015) 
मोदी सरकार कारपोरेट की नहीं गरीबों की सरकार : डॉ. सुधाशु त्रिवेदी
कार्यकर्ता सीनातान के कह सकता है कि एक इंच जमींन किसी उद्योगपति के लिए अधिग्रहित नहीं की जा रही है : प्रेमप्रकाश पाण्डेय
भाजपा मीडिया कार्यशाला सपन्न 
रायपुर।  भाजपा मीडिया एकदिवसीय कार्यशाला प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अयोजित की गई । कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी जी उपस्थित रहें। कार्यशाला में सभी 29 जिलों के मीडिया प्रभारी व सह-प्रभारी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की । 
कार्यशाला की शुरूआत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने अपने उद्बोधन से की। कौशिक ने कहा कि लोकतन्त्र में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ कहा जाता है, चौथा स्तंभ कहने का कारण इसकी उपयोगिता व महात्वपूर्णता है। सरकार की  जन-कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी व जागरूकता पहुंचाने का कार्य मीडिया द्वारा ही पूर्ण होता है। जिससे आम जन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर पाते हैं। एक दल के मीडिया प्रभारी होने के नाते हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए कि पार्टी की संपूर्ण गतिविधियां, सामाचार न्यूज चैनल व पत्र तक पहुंचे। 
पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि यूपीए सरकार की निरंकुशता व भ्रष्टाचार से भारत की छवि स्केम इंडिया की बन गई थी। यूपीए सरकार की ही नीत नये भ्रष्टाचार से भारत का स्वाभिमान धुमिल हो रहा था। केन्द्र में एक वर्ष पूर्व लौटी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व राजग सरकार ने देश के स्वाभिमान को वापस लौटाने का आधार भूत कार्य किया है। भारतीय सनातन धर्म में प्रचलित योग आज विश्व में न सिर्फ प्रचलित हुई बल्कि विश्व ने इसके लिए 21 जून को  अंतराष्ट्रीय दिवस घोषित कर दिया। 
कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्र की नरेन्द मोदी की सरकार को कारपोरेट की सरकार कह कर कांग्रेसी दुष्प्रचार करते हैं। अब मैं कांग्रेसियों से पूछना चाहता हूं कि एक रू. प्रतिदिन वाली पेंशन योजना किसके लिए गरीब के लिए या अमीर के लिए, 1 रू. प्रतिमाह दुर्घटना बीमा, जनधन योजना, सामाजिक सरोकार तहत स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, सांसद आदर्श ग्राम योजना आदि किसके लिए गरीब के लिए या फिर अमीर के लिए। यह सभी योजनाएं साबित करती है कि राजग सरकार गरीबों की सरकार है न कि अमीरों की। अब कांग्रेसी कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं उन्हेंं भारत के लोगों से कोई मतलब नहीं हैं। सन् 2009 की यूपीए सरकार में तात्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कुल 10 विदेश यात्राओं के दौरान 12 देशों का भ्रमण किया था। अब 26 मई 2014 से आज तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुल 12 विदेश यात्राओं में कुल 18 देशों का भ्रमण किया है। यहां पर अंतर सिर्फ 10 और 12 का है, लेकिन मोदी जी की यात्राएं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के तुलना में न सिर्फ सफल हुई है बल्कि ऐतिहासिक समझौतों के साथ भारत की वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हुए भारत को विश्व पटल में स्थापित करने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के नेतृत्व में राजग की केन्द्र सरकार विकसित भारत बनाने की ओर निरंतर अग्रसर है। पार्टी के मीडिया प्रभारियों को आवश्यकता है कि कांग्रेस के दुष्प्रचार का जवाब तथ्यों और प्रमाणों के साथ आम जन के समक्ष रखें। 
गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि आदिवासी को वन से मिलने वाले गौण वनोपज इकट्ठा करने का अधिकार प्राप्त था अब पहली बार सरकार ने आदिवासियों को इन गौण वनोपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का निर्णय  किया है। साथ ही इसके लिए अलग से 10 करोड़ रू. का प्रावधान भी किया है। वहीं आदिवासी बंधुओं को वनोपज की बिक्री एवं सही कीमत के बारे में जानकारी देने के लिए मुफ्त कॉलसेंटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। 
लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने मीडिया प्रभारियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि  मीडिया में अपने पक्ष को रखने के लिए संपूर्ण जानकारी व तथ्यों के साथ अपनी बात मीडिया में प्रभावी ढंग से रखनी चाहिए। केन्द्र सरकार के एक वर्ष कार्यकाल में एक भी आरोप नहीं लगें हैं जो मोदी सरकार की सफलता का एक मापदंड है क्योंकि जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश दिया था। उन्होंने केन्द्र सरकार की विभिन्न विकास की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए स्मार्ट सिटी के विषय में विस्तृत जानकारी दी। 
राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कांग्रेस द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल पर मचाये जा रहे शोर पर तेज प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ को बार-बार  कह कर सच समझने लगी है। लेकिन जनता कांग्रेस के झूठ को अच्छे से समझ रही है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सीना चौड़ा कर कह सकता है कि भाजपा सरकार किसानों की एक इंच जमींन किसी उद्योग पतियों के लिए अधिग्रहित नहीं करेगी। यह बिल देश के विकास के लिए लाया गया है ताकि सड़क, बिजली, सिंचाई, शिक्षा जैसी मूल भूत सुविधाओं को जनता तक पहुंच सके जो कांग्रेस सरकार पचास वर्ष के शासन के बाद भी नहीं दे पाई है। 
स्कूली शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने केन्द्र सरकार की वनबंधु योजना में बस्तर को शामिल किये जाने के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना के अमल होने पर बस्तर में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने राज्य शासन द्वारा 3 लाख से अधिक वनवासी परिवारों को जंगल में खेती करने का अधिकार पत्र दिया है जोकि  राज्य शासन का ऐतिहासिक फैसला है। इन सब विषयों को लेकर हमारे मीडिया प्रभारी जिलों में अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाएं जिससे कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का अंत हो और जनता में भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य सरकार के प्रति विश्वास बढ़े। 
समापन सत्र को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अनुभव के आधार पर कार्यशाला में उपस्थित जिला मीडिया प्रभारियों को प्रचार प्रसार के गुर सीखाए। उन्होंने कहा कि हमें सभी विषयों का अच्छे से अध्ययन होने के साथ प्रभावी वाणी के साथ जनता के बीच भाजपा सरकार की उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएं। 
Copyright @ 2019.