राष्ट्रीय (20/07/2015) 
रेवाड़ी के सभी पैट्रोल पंप संचालक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर
वैट टैक्स बढ़ाने के विरोध में शुरू हुई हड़ताल
वाहन चालको को उठानी पड़ रही है दिक्कतें
रेवाड़ी पैट्रोलियम एसो के आह्वान पर शुरू हुई हड़ताल
रेवाड़ी । रेवाड़ी पैट्रोलियम एसोक के आह्वान पर आज से रेवाड़ी जिले के सभी पैट्रोप पंप संचालक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में वाहन चालको को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आज सुबह जैसे ही लोगों को स्कूल व ड्यूटी पर जाने लगे तो बाइक व कार में पैट्रोल डलवाने पहुंचे तो उन्हें पैट्रोल पंप बंद मिले। अधिकाश लोगों की बाइको में जब पैट्रोल खत्म हो गया तो उन्हें पंप पर ही अपनी बाइक खड़ी करनी पड़ी। अभी शुरूआती घंटों में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग यह सोचकर भयभीत हैं की अगर यह हड़ताल लंबी चली तो उनके वाहन सड़को पर ही खड़े हो जाएंगे। 
वहीं इस हड़ताल को लेकर पंप संचालको का कहना है की पिछले 7 माह में भाजपा सरकार ने वैट टैक्स 8.8 से बढ़ाकर 16.4 कर दिया है। इस पर 5 प्रतिशत सरचार्ज अलग से लगाया गया है। यही नहीं उनकी अन्य भी कई मांगे हैं। हरियाणा में अन्य राज्यों से वैट टैक्स कम होना चाहिए। भारत सरकार से अनुमानित व्यापसीकरण, संभालने नुकसान, पैट्रोल व डीजल पर वैट टैक्स न लगाए। तेल टैंकर को 10 साल चलान कई जगह 15 वर्षों तक चलाने की अनुमति दी जाए। सभी पैट्रोल पंपों को संपत्ति कर की दर में 50 प्रतिशत छूट दी जाए। 
पैट्रोल पंपों की अनिश्चित कालीन हड़ताल होने से शुरूआती घंटों में ही लोगों के दुपहिया वाहन जगह-जगह खड़े नजर आए। अगर यह हड़ताल कुछ दिनों तक चली तो लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों को हड़ताल का पता था उन्होंने बीती देर रात ही अपने टैंक भरवा लिए थे। अब देखना यह होगा की क्या सरकार पंप संचालको की मांगे मानती है या फिर यह हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।a
Copyright @ 2019.