राष्ट्रीय (23/02/2016) 
35 बिरादरी का गुस्सा ठंडा करने रेवाड़ी पहुंचे दो मंत्री
रेवाड़ी,: जाट आरक्षण की चिंगारी भडकने के बाद कार्यकत्ताओं में उभरे असंतोष को शांत करने के लिये शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व पीडब्ल्युडी मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी के पीडब्ल्युडी विश्राम गृह पहुचे।
पत्रकारों के जवाबों के सीघे जवाब देने की बजाय सवालों को टालते नजर आये। उन्होंने कुरूक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी को पार्टी से निकालने के सवाल पर कहा की पार्टी ने सांसद को कारण बताओ नोटिस दे रखा है। उन्होंने कहा की प्रदेश में जाट आरक्षण से 30 हजार करोड रूपयें का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई के लिए केंद्र सरकार से बातचीत चल रही है। वहीं उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि गरीब चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री  और गरीब मुख्यमंत्री यह हजम नही हो रहा है। मंत्री जी अपनी बात रख ही रहे थे तभी वहां मौजूद रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापडीवास ने उनकी बातों की घज्जियां उडाना शुरू करते हुए कहा कि जाट आंदोलन नही सत्ता पर कब्जा करने की साजिश थी। वहीं उन्होंने सांसद राजकुमार सैनी को पाक साफ बताते हुए कहा कि उन्होंने कोई गल्त शब्द नही बोले और वे उनके साथ कंधं से कंधा मिलाकर खडे है। उन्होंने पार्टी के नेताओं पर भी निशाना साधते  हुए कहा कि पार्टी के कुछ लोंगों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को हाईजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि हम भाईचारा बनाना चाहते है चारा बनना नही चाहते। उन्होंने केंद्रिय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि झज्जर में राव तुलाराम की मुर्ति को खण्डित कर दिया उसके बाद भी राव इंद्रजीत चुप है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अब पार्टी में सब कुछ सामान्य नही है। कार्यकत्ताओं ने भी मंत्री के आगे खुब भडास निकाली तथा कुछ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भी कटधरें में खडा कर दिया।
अजय अत्रि

Copyright @ 2019.