राष्ट्रीय (25/02/2016) 
डॉक्टर सागर की "बॉलीवुड डायरीज" आज़ रुपहले पर्दे पर !
बलिया के छोटे से गाँव की गलियों से निकल कर विश्व विख्यात जवाहर लाल नेहरू विश्विद्यालय से डॉक्टरेट करने के बाद बॉलीवुड मॆ नाम कमा रहे डॉ. सागर की फिल्म "बॉलीवुड डायरीज" आज़ रुपहले परदे पर उतर आई है ! जिसके सारे गीत इन्होंने विपिन पटवा की धुनों पर लिखें हैं। डॉक्टर सागर ने लंबे संघर्ष के बल पर मुकाम हासिल किया है ! डॉक्टर सागर के संघर्ष की इस दास्तान कॊ समाचार वार्ता के सागर शर्मा आपके बीच लेकर आये हैं ! 
इस के संघर्षों की एक लंबी दास्तान है। यू.पी. के बलिया जिले का एक छोटा सा गांव नगरा जहाँ डॉक्टर सागर जन्मे और क़दम दर क़दम  बॉलीवुड की तरफ़ बढे ! लेकिन बकौल डॉक्टर सागर बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल करना आसान नहीं रहा ! प्रारंभिक शिक्षा बलिया एवं उच्च शिक्षा बी.एच.यू. एवं जे.एन.यू जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हासिल की। जे.एन.यू से पीएच.डी पूरी कर इन्होंने माया नगरी में अपने क़दम रखे। संघर्षों के तमाम थपेड़ों को झेलते हुए अपने को मज़बूती के साथ मुंबई में टिकाए रखे।
सफ़लता की तरफ़ क़दम बढ़ाते हुए डॉ. सागर आज के समकालीन गीतकारों की फेहरिस्त में शामिल हो चुके हैं। अपने इन चार सालों के संघर्ष में इन्होंने 'ये स्टुपिड प्यार', 'लव यू सोनियो', 'रणवीर द मार्शल', एवं 'मैं और चार्ल्स' जैसी फिल्मों के गीत लिखे। डॉ. सागर के लिखे गीत अब तक बॉलीवुड के तमाम बड़े सिंगर्स गा चुके हैं। उदित नारायण, कुमार सानू, साधना सरगम, कविता कृष्णमूर्ति, सुरेश वाडेकर, सोनू निगम, केके, शान, सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल, सुखविंदर सिंह, कैलाश खेर, जावेद बशीर, पपोन, इरफान एवं आज के सबसे मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने इनके गीतों को आवाज दी है।
समाचार वार्ता के साथ बात करते हुए डॉक्टर सागर ने अपनी टीम के सभी सदस्यों कॊ "बॉलीवुड डायरीज" की रीलिज पर शुभकामना दी है ! समाचार वार्ता की ओर से सागर शर्मा ने डॉक्टर सागर कॊ शुभकामना दी ।

नेशनल सिने डेस्क 
समाचार वार्ता
Copyright @ 2019.