राष्ट्रीय (27/02/2016) 
संदिग्ध भूमिका वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई-हजवाणा

कैथल :भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाणा ने कहा कि सरकार दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वे आज पूंडरी में आंदोलन में पीडि़त लोगों का दर्द सुनने के लिए आए हुए थे। उन्होंने प्रभावित स्थानों और दुकानों का भी दौरा किया। इस दौरान हजवाणा ने प्रभावित दुकानदार, खोखा व रेहड़ी वालों को विश्वास दिलवाया कि उनके नुकसान कि सरकार भरपाई करेगी। उपद्रव भड़काने में जिन लोगों व अधिकारियों की भूमिका रही है सरकार उनकी जांच कर रही है और धीरे-धीरे वे लोग बेनकाब भी हो रहे है। जिन पर पुरी कार्रवाई की जाऐगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है वे सरकार की तरफ से भरवाये जा रहे प्रोफार्मा को पुरी ईमानदारी से भरकर दें। जिन लोगों ने नुकसान के बाद एफआरआई दर्ज नहीं करवाई वे करवाएं। पीडि़त कई लोगों ने कहा कि प्रोफार्मा में नुकसान कम दिखाना पड़ रहा है, क्योंकि परे समान के उनके पास बिल नहीं थे, ऐसे में उनके पूरे नुकसान की भरपाई कैसे होगी, तो हजवाणा ने कहा कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से भी बात कर पुरी स्थिति से अवगत करवाया जाऐगा और कोई ठोस रास्ता निकाल लिया जाऐगा। उन्होंने लोगों से आपसी भाई चारा बनाए रखने की अपील की। वो एक-एक कर सभी पीडि़त दुकानदारों से मिले और उन्हें पुरी मदद दिलवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर दर्शन वालिया, पार्षद बोबी सैनी, कुलदीप सैनी, कृष्ण सैनी, देवीदयाल, पालाराम सैनी, नरेश कुमार व बलजीत भी मौजूद थे।27 पीयूएन 02पीडि़त दुकानदारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाणा।  
राजकुमार अग्रवाल 
समाचार वार्ता 
Copyright @ 2019.