राष्ट्रीय (04/03/2016) 
जाट स्कूल के प्रधानाचार्य मान व छात्र मोहित राज्यपाल से हुए सम्मानित
-स्काउट एंड गाइडस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर हुए सम्मानित

कैथल :- हरियाणा के महामहिम राज्यपाल कप्तान ङ्क्षसह सोलंकी ने जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य फूल सिंह मान व स्कूल के छात्र मोहित को उनकी स्काउट एंड गाइडस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में सम्मानित किया गया।प्रिंसिपल फूल सिंह मान को व कब मोहित को यह सम्मान उनकी स्काउट के क्षेत्र में दी गई सेवाआें के कारण मिला है। विदित रहे कि कैथल जिला में विभिन्न स्कूलों के 8 स्काउट एंड गाइडस को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया, जिनमें 2 सम्मान जाट शिक्षण संस्थान के जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के झोली में आए हैं।प्रिंसिपल फूल सिंह मान व छात्र मोहित को मिले इस सम्मान के लिए संस्था के प्रधान रणबीर सिंह फौजी व पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
(राजकुमार अग्रवाल)
Copyright @ 2019.