राष्ट्रीय (06/03/2016) 
नशे के विरुद्ध जागृत करने वाली पंजाबी फिल्म वेक अप सिंह को टैक्स फ्री करने को लेकर बादल को भेजा पत्र-शांडिल्य
चंडीगढ़- एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया व ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज पंजाब व देश से नशे के खात्मे के लिए बनी पंजाबी फिल्म वेक अप सिंह को टैक्स फ्री करने के लिए शिरोमणि अकाली दल पंजाब के प्रधान एवं डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल,सीएम प्रकाश सिंह बादल एवं एस.जी.पी.सी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ को पत्र लिखा। शांडिल्य ने कहा वेक अप सिंह को टैक्स फ्री करने से इस फिल्म को पंजाब में ज्यादा से ज्यादा युवा देख पाएंगे और जिससे शायद वह मुख्याधारा में आ सकें। शांडिल्य ने सुखबीर सिंह बादल को लिखे पत्र में कहा की आज पंजाब की युवा पीढ़ी नशे की लत में पथभ्रमित हो चुकी है आतमहत्याएं कर रहे है अपनी जिन्दगी बर्बाद कर रहे है ऐसे में गुरु के सिख गगनदीप सिंह ने पंजाबी फिल्म वेक अप सिंह बनाई जिसमे सन्देश दिया की नशे  की लत से दूर होकर पंजाब की खुशहाली व देश की खुशहाली की बात करें। उन्होंने पत्र में कहा की इस फिल्म से निश्चित तौर पर पंजाब का युवा मुख्याधारा में आएगा और इस फिल्म के टैक्स फ्री होने से यह फिल पंजाब में नशे के विरुद्ध जनांदोलन बनाने में अहम् भूमिका अदा करेगी और साथ ही उन्होंने प्रकाश सिंह बादल,सुखबीर सिंह बादल को कहा की इस फिल मो पंजाब के थिएटर मालिकों को इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दिखाने के लिए प्रेरित करें आज पंजाब को इस तरह की  फिल्मों की जरुरत है जो पंजाब के युवाओं  को नशों से दूर कर पंजाब की भलाई परिवार की भलाई राष्ट्र की भलाई के लिए प्रेरित करे। वेक अप सिंह फिल्म यदि टैक्स फ्री होती है तो यह फिल्म पंजाब में ही नहीं बल्कि देश में नशे के विरुद्ध एक क्रांति पैदा करेगी। यह जानकारी फ्रंट के राष्ट्रीय मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गयी।
Copyright @ 2019.