विशेष (28/04/2022)
दिल्ली में जल संकट - जे.जे. कलस्टरों में पानी को लेकर हो रही है हत्याऐं। - चौ0 अनिल कुमार

बुधवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि ,मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मुफ्त पानी देने की योजना पोल वसंत कुंज झुग्गी झौपड़ी में पानी की किल्लत के कारण हुई महिला की हत्या ने खोल दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल संकट गहरा गया है जिसके कारण लोगों में आपसी विवाद के चलते दिल्ली में अपराध बढ़ रहे हैं और लोगों की जाने जा रही है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल दिल्ली वालों को प्रतिमाह 20000 लीटर मुफ्त पानी देने का दावा कर रहे है जबकि सच्चाई यह है कि स्लम कलस्टर व झुग्गी झौपड़ियों में पानी की कोई सुविधा नही है, जिसके लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि, अरविन्द केजरीवाल सरकार दिल्ली में मूलभूत सुविधाऐं देने में पूरी तरह विफल रही है, उनके लिए कोई सार्थक योजनाएं नही बनाई है सिर्फ खोखली घोषणा करके केजरीवाल दिल्ली वालों को भ्रमित कर रहे है, उनका पूरा ध्यान पंजाब में राजनीति करने पर लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने सभी दिल्लीवासियों को मुफ्त स्वच्छ पानी मुहैया कराया था और सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2015 तक प्रति व्यक्ति 50 गैलन पानी उपलब्ध था जो वर्ष 2021 में घटकर 45 गैलन रह गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के 8 वर्षों के कार्यकाल में दिल्ली जल बोर्ड ने जल की उपलब्धता घटी है और भ्रष्टाचार के कारण घाटा करोड़ों में बढ़ा है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की दिल्ली में लागू सभी नीतियां पूरी तरह विफल रही है। |
Site Map :-
Contact Us :-
Address : Samacharvarta S 203, Siddharth Palace, Chander Nagar, Surya Nagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh 201011
Contact No. : +91 9654446699
Email : info@samacharvarta.com, samacharvarta@gmail.com
Copyright @ 2019.