विशेष (22/05/2022) 
लुधियाना में कपड़ों के , गोदाम में लगी आग
दमकल की 20 गाड़ियां  आग बुझाने में जुटीं;  दीवारें तोड़कर गोदाम में दाखिल हुए फायर कर्मी

पंजाब के लुधियाना शहर में इलाका, बहादुर रोड जैन कॉम्पलेक्स में रविवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी ज्यादा लग गई कि, इसे बुझाने में दमकल की 20 गाड़ियां लगी हुई हैं।
रविवार सुबह गोदाम के मालिक को आस-पास के लोगों और सुरक्षा कर्मी ने फोन करके सूचना दी,  कि उनके गोदाम में से धुंआ निकल रहा है। पता
लगते ही गोदाम मालिक तुरंत मौके पर पहुंचे तो, देखा आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में लिया हुआ था। आस-पास बनी फैक्ट्री के मालिकों ने लेबर
लगाकर फैक्ट्रियों से पानी की सप्लाई देकर आग बुझानी शुरू की। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। गोदाम मालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना का पता चलते ही, मौके पर
फायर बिग्रेड पहुंच गई। फायर कर्मचारियों ने अलग-अलग टीमें बनकर गोदाम की आग बुझानी
शुरू की। देखते ही देखने आग भड़क गई। दीवारें तोड़कर फायर कर्मचारी आग बुझाने के लिए गोदाम के अंदर दाखिल हुए। गोदाम में लगी आग बुझाने के लिए फायर कर्मी तुरंत लग गए,  1 से डेढ़ लाख पीस था गोदाम की पहली मंजिल पर रखा हुआ था
गोदाम के मालिक सुनील जैन ने बताया कि,  उनकी फैक्ट्री का नाम जैन अमर रेडिमेड गारमेंट्स
है। जैन कॉम्लेक्स में उनका गोदाम बना है। गोदाम में सर्दी का स्टॉक रखा हुआ था। गोदाम में करीब
1 से डेढ़ लाख का माल पड़ा था, जो राख हो गया। मजदूरों की मदद लेकर कुछ माल बचाने की भी कोशिश की जा रही है। दो मंजिलों में से एक
मंजिल तो पूरी राख हो गई। दूसरी मंजिल को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड
राहत कार्य कर रही है। गोदाम की दीवारें तोड़ कर फायर कर्मचारी गोदाम में दाखिल हुए हैं। हादसा
बड़ा होता देख, मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गोदाम मालिकों को अभी तक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। खबर लिखे जाने
तक गोदाम में आग लगी हुई थी।

पंजाब से राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.