अपराध (02/06/2022) 
तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, 4 को लिया शिकंजे में
तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज था। आरोपियों में सुनील कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी शिव नगर जालंधर, बिमला रानी निवासी शिव नगर जालंधर, प्रदीप कुमार निवासी शिव नगर जालंधर व दीपक कुमार, अली कुमार को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद आरोपियों को 2 दिन के पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं आरोपी बिमला रानी को 1 दिन की पुलिस हिरासत दी गई, जिनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है।

पंजाब से अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.