विशेष (05/07/2022) 
के.एम.वी. ने पूरे जोश और उत्साह के साथ, राष्ट्रीय सटैटिसटिकस दिवस मनाया

कन्या महा विद्यालय (स्वायत्त) ने पूरे जोश और उत्साह के साथ राष्ट्रीय सटैटिसटिकस दिवस मनाया। समारोह का आयोजन गणित विभाग द्वारा किया गया, इस अवसर पर सतत विकास के लिए डेटा विषय पर एक ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने सुंदर पोस्टरों के माध्यम से हमारे दैनिक जीवन में सटैटिसटिकस के प्रयोगों को प्रस्तुत किया, वहीं उन्होंने समाज को सतत विकास का संदेश भी दिया। प्रिंसिपल प्रो डॉ अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्रों को उनकी भागीदारी पर बधाई दी। मैडम प्रिंसिपल ने छात्रों को गणित की अवधारणाओं को बहुत ही सरल तरीके से सीखने के लिए  वीणा दीपक, प्रमुख, गणित विभाग,  आनंद प्रभा और गणित विभाग के सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।

पंजाब से अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.