विशेष (12/07/2022) 
संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी की घटना, एमएसपी को लेकर, किसानों की ऋण मुक्ति आदि मुद्दों को लेकर कॉन्फ्रेंस किया
दिल्ली के आईटीओ में स्थित एनडी  तिवारी भवन में,  संयुक्त किसान मोर्चा ने, लखीमपुर की घटना, एमएससी को लेकर, किसानों की ऋण मुक्ति आदि मुद्दों को लेकर कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें किसानों के 60  से अधिक संगठन शामिल हुए, जिसमें बिहार ,उड़ीसा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक आदि राज्यों के किसान संगठन शामिल थे,   भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के अध्यक्ष जगदीश जी ने कहा कि,  संयुक्त किसान मोर्चा एक  गैर राजनीतिक संगठन है तथा  संयुक्त किसान मोर्चा की कोआर्डिनेशन कमेटी थी जो सही ढंग से कार्य नहीं कर रही थी, उस पर इन संगठनों की आपत्ति थी, कि कोआर्डिनेशन कमेटी डिक्टेटरशिप कर रही है, अपनी मनमानी कर रही है,  राष्ट्रीय मजदूर महासंघ के अध्यक्ष शिव कुमार कक्का ने कहा कि, संयुक्त किसान मोर्चा बनते ही खंडित होने लगी थी, क्योंकि इसमें पॉलिटिकल लोग शामिल हो गए थे और पंजाब चुनाव के समय एमएसपी के मांग के आंदोलन को छोड़कर पंजाब में चुनाव लड़ने चले गए, जिसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा को भी आंदोलन बंद करना पड़ा, लेकिन संयुक्त किसान  मोर्चा में शर्त यह थी कि कोई भी संयुक्त मोर्चा के सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा क्योंकि संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक संगठन है, बाद में संयुक्त किसान मोर्चा के अंदर ही कुछ संगठन घुटन महसूस करने लगे थे, बाद में इन संगठनों की मीटिंग हुई थी,  संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक संगठन है और हमारी कार्य करने की प्रणाली दूसरे किसान संगठनों से अलग है, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ऋषि पाल अंबावता जी ने कहा कि, जिन्होंने संयुक्त मोर्चा में गद्दारी की उनको हमने बाहर निकाल दिया है, उन्होंने कहा कि, हम पूरे देश के किसानों के लिए काम करेंगे और जो जमीन से जुड़े हुए किसान है आज वह  यहां मौजूद है  संयुक्त किसान मोर्चा है और रहेगा, भारतीय किसान यूनियन के सिरसा के अध्यक्ष बलदेव सिंह जी ने कहा कि, 
 31 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा शहीद उधम सिंह की शहीदी  समागम में शामिल होगा, 22 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा एमएसपी को लेकर, किसानों की ऋण मुक्ति को लेकर, जो किसान जेल में है उनको लेकर आदि मुद्दों के साथ दिल्ली के जंतर मंतर पर  प्रदर्शन करेंगे |

दिल्ली से दिलीप शर्मा की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.