विशेष (16/07/2022) 
पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, पत्नी को किया काबू
सदर पुलिस ने गत दिनों गांव जमीतगढ़ खोसा में प्रवासी मजदूर की भेदभरी हालत में हत्या की गुत्थी 2 दिनों में सुलझाते हुए, मृतक की पत्नी को कबू करके वारदात समय इस्तेमाल किए तेजधार हथियार सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।  डी.एस.पी. नकोदर हरजिंदर सिंह ने बताया कि, मृतक राम बिलास ऋषि पुत्र अनरूप ऋषि निवासी गांव छिट बलूआ जिला पूरनीया बिहार जो अपने बच्चों व पारिवारिर सदस्यों सहित ऊधम सिंह की हवाली गांव जमीतगढ़ खोसे में रहता था, जिसका गत 10 जुलाई को भेदभरी हालत में हत्या कर दी गई थी। मृतक का रिश्तेदार विनोद ऋषि पुत्र महानंद ऋषि के बयानों पर थाना सदर में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। सदर थाना प्रमुख एस.आई. बिसमन सिंह ने बताया कि, जांच दौरान पता लगा कि, गत 10 जुलाई के मध्यरात्रि को मृतक राम बिलास ऋषि व उसकी पत्नी ललीया देवी दोनों शराब पी रहे थे। 
शराब के नशे में ललीया देवी का अपने पति से झगड़ा हो गया। जब उसकी पत्नी सोने के लिए जा रही थी तो उसके   पति राम बिलास ऋषि ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। आगे उसकी पत्नी ललीय ने शराब के नशे में नजदीक पड़े साग काटने वाली दात से पति के सिर पर वार कर दिया जो जमीन पर गिर पड़ा। यह हादसा ललीया देवी के भाई सुमन ऋषि ने अपनी आंखों से देखा। उसने इसकी सूचना मुदई मुकद्दमा विनोद ऋिष जो रिश्तेदारी में उसका जीजा लगता था, को दी।  उक्त प्रवासी मजदूर ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए सदर थाना प्रमुख बिसमन सिंह, ए.एस.आई. जनक राज सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार पर ऊधम सिंह की हवेली गांव जमीतगढ़ खोसे से मृतक की पत्नी ललीया देवी को काबू करके वारदात समय इस्तेमाल किया गया तेजधार हथियार दात सहित काबू करके 2 दिनों में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी। मानयोग अदालत में पेश करके हत्या संबंधी और गहराई से पूछताछ की जाएगी। शराब के नशे में पत्नी द्वारा पति की हत्या करने के आरोप में सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी पत्नी की 2 लड़िकयां व एक बेटा है। इन बच्चों के सिर पिता का साया तो उठ गया है और साथ ही मां को भी जेल जाना पड़ेगा।

पंजाब से अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.