विशेष (21/07/2022) 
द्रौपदी मुर्मू भारत की 15 वी राष्ट्रपति बनी

देश के राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुरमू ने विपक्ष के उम्मीदवार  यशवंत सिन्हा को हराकर देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई है, इसको लेकर  बीजेपी ने दिल्ली में पंत मार्ग से लेकर संसद भवन तक रोड शो निकाला,  इस रोड शो में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, दिल्ली   बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता आदि नेतागण शामिल हुए, जिसमें बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए तथा  ढोल-  नगाड़ों के साथ यह रोड शो किया गया तथा लड्डू बांटे गए,  इस रोड शो में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए | देश के सभी बड़े नेताओं ने, द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी |

दिल्ली से दिलीप शर्मा की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.