विशेष (16/08/2022) 
संस्था, आप का प्रयास द्वारा हरिद्वार में मनाया गया, 75 वां स्वतंत्रता अमृत महोत्सव
दिल्ली की संस्था आप का प्रयास द्वारा आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव बड़े ही अनोखे अंदाज़ से हरिद्वार में मनाया गया, संस्था के मुख्य कार्यक्रम 15 अगस्त 2022 को 75 किलो देसी घी के लड्डू का भोग लगाकर कर सेंकड़ों भक्तों को प्रसाद वितरण के साथ शुरू किया गया |
संस्था के सभी सदस्यों ने चिदानंद कुष्ठ आश्रम हरिद्वार में कुष्ठ रोगियों की सेवा करी एवं वहां पर उनकी जरूरतों से संबंधित दवाइयों का वितरण भी किया गया, संस्था के प्रधान  मुकेश शर्मा जी ने बताया कि, संस्था के 50 से ज्यादा सदस्यों के साथ साथ  रामकिशन अग्रवाल , राजकुमार गुप्ता,  कमल किशोर गोयल, श्री संजीव गुप्ता,  राकेश शर्मा,  दीपक जैन ,  जितेन्द्र शर्मा, शl सुमन अग्रवाल,  मति पूजा शर्मा , मति संगीता शर्मा एवं  किशन अवतार जिंदल (बॉस) के साथ साथ स्थानीय जनता ने इस कार्यक्रम मे शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई |कार्यक्रम में शामिल महिला सशक्तिकरण के साथ साथ बच्चों ने भी कार्यक्रम में अनेकों प्रकार के देश भक्ति के  सांस्कृतिक कार्यक्रम करे और एक बार फिर साबित करा कि, महिलाएं घर को संभालने के साथ साथ समाज , देश इत्यादि को भी आगे बढ़ाने का कार्य कर सकती है |

ब्यूरो चीफ विजय गौड़ की विशेष रिपोर्ट

Copyright @ 2019.