विशेष (11/10/2022) 
होटल में दूसरे राज्यों की लड़कियां बुलाकर कारोबारी मना रहे थे रंगरलियां, पुलिस ने रेड कर किए गिरफ्तार
लुधियाना: ब्राउन रोड पर स्थित होटल पुखराज में दूसरे राज्यों से बुलाई लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे कई कारोबारियों को पुलिस ने रेड कर गिरफ्तार कर लिया। मौके पर सात लड़कियों, होटल मालिक व मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने होचल मालिक व मैनेजर व 25 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी डालने के बाद उनका देर रात सिविल अस्पताल से मेडिकल कराया गया। जानकारी के अनुसार ब्राउन रोड पर होटल पुखराज है। होटल मालिक व मैनेजर की और से कस्टमर्स को एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए दूसरे राज्यों से सात लड़कियां बुलाई गई थी। शुक्रवार रात को होटल में लड़कियों को कारोबारियों के पास भेज दिया गया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली तो रेड की गई।
 
दूसरे शहरों से भी आए कारोबारी, मामला दबाने की कोशिश : 
 
मिली जानकारी के अनुसार होटल से हिरासत में ली गई सात लड़कियों में से एक मुंबई थाणे, एक हरियाणा और 5 लड़कियां दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली है। सभी लड़कियों की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है। वहीं मौके पर पकड़े गए कारोबारियों में सभी की उम्र 45 से अधिक के बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए कारोबारियों में लुधियाना के अलावा अमृतसर, पटना, इलाहाबाद, दिल्ली के कारोबारी शामिल है। सूत्रों के अनुसार आरोपी कारोबारियों द्वारा पार्टी में शराब भी पी गई। जिसके बाद लड़कियों के साथ अश्लील डांस किए जा रहा था। जबकि गलत हरकतें कर रंगरलियां मनाया जा रहा था। हालांकि बताया जा रहा है कि, कई नेताओं की और भी पुलिस पर दबाव डालकर मामला दबाने का प्रयास किया गया।

पंजाब से राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट
Copyright @ 2019.