विशेष (11/11/2022) 
डी.एल.एस.ए. ईस्ट दिल्ली ने महाराजा अग्रसेन कॉलेज में हेल्प डेस्क के द्वारा 1516 की जानकारी दी।
नालसा के अभियान के तहत, मुहिम को आगे बढ़ाते हुए, डी.एल.एस.ए. (पूर्वी) ने  पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज में एक हेल्प डेस्क का आयोजन किया।
इसका उद्देश्य कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और आने जाने वाले अन्य लोगों को डी.एल.एस.ए. द्वारा दी जाने वाली सेवाओं व 24X7 हेल्पलाइन नंबर 1516 से अवगत कराना था। इस हेल्पडेस्क के द्वारा लगभग 500 लोगों को सूचना सामग्री वितरित करके जागरूक किया गया।
इस हेल्पडेस्क को संचालित करने के लिए कॉलेज की दस छात्राओं को मनोनीत किया गया।
डी.एल.एस.ए. (पूर्वी) कि सचिव साइमा जैन ने बताया कि किसी कॉलेज में कॉलेज के ही विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया, पूर्वी दिल्ली का यह दूसरा हेल्पडेस्क है। इस हेल्पडेस्क को संचालित करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार  तिवारी व सह आचार्य पुनीता अग्रवाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Copyright @ 2019.